भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) पर कॉन्सेप्ट नोट जारी किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) पर कॉन्सेप्ट नोट जारी किया है। इससे पहले सरकार ने वर्ष 2022 के केंद्रीय बजट में CBDC लांच करने की घोषणा की थी।



CBDC, केंद्रीय बैंक द्वारा डिजिटल रूप में जारी वैधानिक मुद्रा (लीगल टेंडर) होगी। इसे e₹ (डिजिटल रुपए) के रूप में प्रस्तुत किया जाएग।

CBDC की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
  • यह एक संप्रभु मुद्रा के समान ही है। यह फिएट मुद्रा (जैसे भारतीय रुपया या अमेरिकी डालर) के समान है। इसका फिएट मुद्रा के साथ विनिमय किया जा सकता है। यह परिवर्तनीय भी है।
  • इसे RBI की बैलेंस शीट में देयता (लायबिलिटी) के रूप में दर्शाया जाता है।
  • सभी नागरिकों, उद्यमों और सरकारी एजेंसियों को इसे भुगतान के माध्यम से वैधानिक मुद्रा और मूल्य के सुरक्षित संग्रह के रूप में स्वीकार करना होगा।
  • यह फंजिबल वैध मुद्रा है। इसके धारकों के पास बैंक खाता होना आवश्यक नहीं है।
CBDC को निम्नलिखित आधार पर प्रस्तुत किया जा सकता है:
  • टोकन आधारित : इस रूप में यह बैंक नोट जैसा कोई साधन होगी।
  • खाता आधारित प्रणाली : इस समय से बीटीसी के सभी धारकों के बैलेंस और लेन-देन के रिकॉर्ड का रखरखाव शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...