रूस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रूस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रूस ने मैन-पोर्टेबल 'इग्ला-एस (Igla-S)' मिसाइल भारत को दिया

हाल ही में रूस ने भारतीय थल सेना को शत्रुओं के ड्रोन, हेलीकॉप्टर और जेट विमानों से निपटने के लिए नए इग्ला-एस मिसाइल सिस्टम दिए है।



इगला-एस (Igla-S) मिसाइल के बारे में

इगला-एस मैन-पोर्टेबल है यानी इसे एक आदमी भी ढो सकता है। यह कंधे से दागी जाने वाली व सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसे अधिक खतरे वाले क्षेत्रों में तैनात जमीनी सुरक्षा बलों द्वारा उपयोग के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

यह वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) का एक अत्याधुनिक संस्करण है।


इगला-एस (Igla-S) की प्रमुख विशेषताएं

यह इन्फ्रारेड (IR) होमिंग तकनीक का उपयोग करती है। यह हवाई लक्ष्यों की हीट सिग्नेचर को पहचान करके उन्हें निशाना बनाती है।

मिसाइल दागे जाने के बाद, यह स्वतः टारगेट के इंजन से निकलने वाली हीट का पीछा करती है।

यह विशेषता इसे ड्रोन, हेलीकॉप्टर जैसे तेज और छोटे लक्ष्यों को निशाना बनाने में कुशल बनाती है।

यह मिसाइल 6 किलोमीटर दूर तक और 3.5 किलोमीटर की ऊँचाई तक के लक्ष्य को भेद सकती है।

अमरीका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने रूस के तेल और गैस क्षेत्र पर नये प्रतिबंध लगा दिये

अमरीका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के लिए रूस के तेल और गैस क्षेत्र पर नये प्रतिबंध लगा दिये हैं।



अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में रूस से तेल और गैस के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

इससे पहले यूरोपीय संघ ने कहा था कि वह रूस से गैस के आयात में दो तिहाई की कमी करेगा। 

27 देशों के यूरोपीय संघ को अपनी गैस जरूरतों के 40 प्रतिशत की आपूर्ति रूस से करनी पड़ती है। संघ ने कहा कि वह गैस ऊर्जा के अन्य विकल्प अपनायेगा और तेजी से स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों का विस्तार करेगा। इस प्रकार 2030 से पहले जीवाश्म ईंधन के लिए रूस पर निर्भरता समाप्त कर लेगा।

यूरोपीय संघ के नेताओं की दो दिन की बैठक बृहस्पतिवार से पैरिस के बाहरी क्षेत्र वर्सेलिस में होगी। इस बैठक में जीवाश्म ईंधन के लिए रूस पर निर्भरता कम करने के उपायों पर विचार किया जायेगा।


ब्रिटेन के व्यापार और ऊर्जा मंत्री क्वासी क्वार्टंग ने ट्विटर पर कहा कि ब्रिटेन भी चरणबद्ध रूप से इस वर्ष के अंत तक रूस से तेल आयात बंद कर देगा।

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...