2022 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन बटोर्जी, मॉर्टन मेल्डल और बैरी शार्पलेस को संयुक्त रूप से दिया गया

2022 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को

इस वर्ष रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों, अमेरिका की कैरोलीन बटोर्जी और बैरी शार्पलेस तथा डेनमार्क के मोर्टन मेल्डल को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।



इन्हें यह पुरस्कार अणुओं के टूटने (स्निप्पिंग ऑफ मॉलिक्यूल्स टुगैदर) पर किए गए काम के लिए दिया गया है। इस प्रक्रिया को 'क्लिक' रसायन विज्ञान के रूप में जाना जाता है।'क्लिक' रसायन विज्ञान जीवित कोशिकाओं की तरह अणुओं को एक साथ जोड़ने के बारे में है।

उनके काम का उपयोग कोशिकाओं का पता लगाने और जैविक प्रक्रियाओं की निगरानी करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कैंसर उपचार की दवाओं में किया जाता है। इसके अलावा डीएनए मैपिंग और विशिष्ट उद्देश्यों के अनुरूप सामग्री बनाने के लिए भी किया जाता है।

2001 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले शार्पलेेस अब दोबारा पुरस्कार प्राप्त करने वाले पांचवें व्यक्ति बन गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पहलगाम आतंकी हमला और भारत के प्रधानमंत्री मोदी की बिहार की रैली में दिए गए चेतावनी से उपजे सवालों का अभी तक जवाब नहीं मिला

हाल ही में, भारत के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में एक बहस के दौरान बताया कि भारतीय सेना के एक संयुक्त अभियान (ऑपरेशन महादेव) में त...