मध्य प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मध्य प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' का उद्घाटन किया गया

उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' का उद्घाटन किया गया। यह भारतीय 'पंचांग' गणना पर आधारित है।



यह घड़ी उज्जैन (मध्य प्रदेश) में जंतर-मंतर परिसर में स्थित है। जंतर-मंतर एक वेधशाला है। इसका निर्माण 18वीं शताब्दी की शुरुआत में जयपुर के राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने कराया था ।

उन्होंने भारत के पांच शहरों में जंतर-मंतर का निर्माण कराया था। ये हैं: उज्जैन, दिल्ली, मथुरा, वाराणसी और जयपुर ।

जयपुर स्थित जंतर-मंतर यूनेस्को-विश्व धरोहर स्थल है।

उज्जैन जीरो मेरिडियन लाइन और कर्क रेखा (Tropic of Cancer) के सटीक मिलन बिंदु पर अवस्थित है।

हिंदू ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, उज्जैन को कभी भारत का सेंट्रल मेरिडियन माना जाता था । यह शहर भारत के टाइम जोन और समय में अंतर का निर्धारण करता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया महाकाल लोक कारिडोर परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन

हाल ही में, प्रधानमंत्री ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 'महाकाल लोग कारिडोर' परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन किया है।



महाकाल लोग कारिडोर परियोजना महाकालेश्वर मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र से संबंधित है। यह मंदिर उज्जैन जिले (मध्य प्रदेश) में स्थित है। यह भगवान शिव को समर्पित मंदिर है।

यह कारिडोर मंदिर में आने वाले तीर्थ यात्रियों को विश्व स्तरी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।

प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, महाकाल मंदिर की उत्पत्ति प्रागैतिहासिक काल में हुई थी। पुराणों के अनुसार इसकी स्थापना सर्वप्रथम भगवान प्रजापति ब्रह्मा ने की थी।

मंदिर की वर्तमान पंच मंजिला संरचना का निर्माण मराठा सेनापति राणोजी शिंदे ने 1734 ई. में करवाया था। यह संरचना भूमिजा, चालुक्य और मराठा स्थापत्यकला शैलियों में निर्मित है।

कुल 12 ज्योतिर्लिंगों में यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है, जबकि अन्य सभी ज्योतिर्लिंग पूर्वमुखी हैं।

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...