प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया महाकाल लोक कारिडोर परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन

हाल ही में, प्रधानमंत्री ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 'महाकाल लोग कारिडोर' परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन किया है।



महाकाल लोग कारिडोर परियोजना महाकालेश्वर मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र से संबंधित है। यह मंदिर उज्जैन जिले (मध्य प्रदेश) में स्थित है। यह भगवान शिव को समर्पित मंदिर है।

यह कारिडोर मंदिर में आने वाले तीर्थ यात्रियों को विश्व स्तरी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।

प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, महाकाल मंदिर की उत्पत्ति प्रागैतिहासिक काल में हुई थी। पुराणों के अनुसार इसकी स्थापना सर्वप्रथम भगवान प्रजापति ब्रह्मा ने की थी।

मंदिर की वर्तमान पंच मंजिला संरचना का निर्माण मराठा सेनापति राणोजी शिंदे ने 1734 ई. में करवाया था। यह संरचना भूमिजा, चालुक्य और मराठा स्थापत्यकला शैलियों में निर्मित है।

कुल 12 ज्योतिर्लिंगों में यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है, जबकि अन्य सभी ज्योतिर्लिंग पूर्वमुखी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Elon Musk की कंपनी X ने आई.टी. अधिनियम के उल्लंघन को लेकर भारत सरकार पर मुकदमा दायर किया

हाल ही में Elon Musk की सोशल मीडिया कंपनी X ने आई.टी. अधिनियम के उल्लंघन को लेकर केंद्र सरकार पर मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने सोशल मीडिय...