समसामयिकी समाचार (Current Affairs News) के अंतर्गत राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण एवं परीक्षा उपयोगी घटनाओं को शामिल किया जाता है।
दुनिया भर में मोटापे (Obesity) की समस्या में बढ़ोतरी - लैंसेट रिपोर्ट
उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सभी महिलाएं सुरक्षित और कानूनी गर्भपात के हकदार है
हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अविवाहित महिलाओं को भी उनके 20 से 24 सप्ताह के गर्भ का गर्भपात कराने का अधिकार है, यदि गर्भधारण की वजह सहमति से स्थापित संबंध है।
मुद्दा यह था कि क्या अविवाहित महिलाओं को (जो सहमति से स्थापित संबंध के बाद गर्भवती हुई है) गर्भ की चिकित्सीय समाप्ति कानून के नियम 3B से बाहर रखा जाना वैध है।
नियम 3B में उन महिलाओं की श्रेणियों का उल्लेख है जिनके 20 से 24 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी जा सकती है। इसमें केवल विवाहित महिलाएं शामिल थी।
निर्णय में कहा गया है कि महिलाओं को कानूनी गर्भपात कराने से रोकना अनुच्छेद 21 और अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है।
आपको बता दें कि इसमें मैरिटल रेप को भी शामिल किया गया है। अर्थात मैरिटल रेप की पीड़ित महिलाएं भी गर्भपात कराने के हकदार हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के कोविड टीके कोवोवैक्स के आपात उपयोग की मंजूरी दी
स्वास्थ्य संगठन ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से बच्चों के लिए बनाई गई कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स के आपात उपयोग को मंजूरी दे दी है।
संगठन के अनुसार, इस फैसले से कम आय वाले देशों में और अधिक लोगों को वैक्सीन देने के प्रयास में तेज़ी आएगी।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इस वैक्सीन के निर्माण के लिए नोवावैक्स से लाइसेंस प्राप्त किया है।
संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने ट्विटर पर कहा कि कोविड के विरुद्ध संघर्ष में यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और प्रभावकारिता के मामले में कोवोवैक्स के परीक्षण परिणाम शानदार रहे हैं।
निमोनिया के खिलाफ पहला स्वदेशी टीका लांच
कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया
हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...
-
हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...
-
हाल ही में, भारत के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में एक बहस के दौरान बताया कि भारतीय सेना के एक संयुक्त अभियान (ऑपरेशन महादेव) में त...
-
मणिपुर सरकार ने शनिवार रात 11.45 बजे से पांच दिनों के लिए घाटी के पांच जिलों (इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग) में इंट...

