चीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) में इस देश के शामिल होने से भारत की बढ़ी चिंता

तालिबान CPEC को अफगानिस्तान में विस्तारित करने के लिए चीन और पाकिस्तान के साथ सहमत हो गया है।



CPEC के बारे में

चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का एक हिस्सा है। - BRI का उद्देश्य एशिया को भूमि और समुद्री नेटवर्क के माध्यम से अफ्रीका व यूरोप से जोड़ना है।

CPEC एक बुनियादी ढांचा परियोजना है। यह गलियारा चीन के उत्तर-पश्चिमी शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र और पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में स्थित ग्वादर बंदरगाह को जोड़ता है। इसकी लम्बाई 3,000 किलोमीटर है। 

भारत ने इस गलियारे के निर्माण पर आपत्ति प्रकट की है। उसके अनुसार इसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के भीतर से बनाया जा रहा है।

श्रीलंका चीन को 1 लाख टॉक मकैक (Toque Macaque) निर्यात करेगा।

श्रीलंका चीन को 1 लाख टॉक मकैक (Toque Macaque) निर्यात करने की योजना बना रहा है।



टॉक मकैक के बारे में

  • यह एक लाल-भूरे रंग का ओल्ड वर्ल्ड से संबंधित बंदर है। 
  • यह श्रीलंका की स्थानिक प्रजाति है।
  • ओल्ड वर्ल्ड: एशिया, अफ्रीका व यूरोप की स्थानिक प्रजाति है।
  • इस प्राइमेट की सबसे विशिष्ट विशेषता इसके सिर के शीर्ष पर बालों का टॉक (टोपी) के रूप में होना है।
  • इसकी एक बहुत ही लंबी व पतली पूंछ होती है।
  • यह अत्यधिक सामाजिक प्राणी है। एक झुंड में 40 तक बंदर होते हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) दर्जाः एंडेंजर्ड ।

भारत और चीन के बीच नमका चू का युद्ध

नमका चू का युद्ध भारत और चीन के मध्य लड़ा गया था।



वर्ष 1962 का भारत-चीन युद्ध 20 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इस दिन चीनी सेना ने नमका चू नदी के तट पर भारतीय चौकियों पर हमला किया था। यह नदी अरुणाचल प्रदेश में थगला रिज के दक्षिण में प्रवाहित होती है।

भारत ने विवादित क्षेत्रों में चीनी विस्तार को रोकने के लिए फॉरवर्ड पॉलिसी के हिस्से के रूप में 'नमका चू' में अपनी चौकियां (ढोला चौकी) स्थापित की थी।

भारतीय सैनिक संख्या बल में कम थे तथा उनके पास हथियारों व रसद की भी बहुत कमी थी, फिर भी वे चीनी सैनिकों के साथ वीरतापूर्वक लड़ते रहे थे।

चीन

  •  राजधानी : बीजिंग
  • मुद्रा : रॅन्मिन्बी
  • राष्ट्रपति : शी जिनपिंग
  • सरकार : साम्यवादी 
  • विश्व का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है।
  • विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है।

चीन ने निकारगुआ में एक दूतावास खोला

चीन ने हाल ही में 1990 के बाद पहली बार निकारगुआ में एक दूतावास खोला है।



चीन ने यह कदम निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार के ताइवान से संबंध समाप्त करने के बाद उठाया है।

निकारगुआ उत्तर में होंडुरास, पूर्व में कैरेबियन सागर, दक्षिण में कोस्टारिका और पश्चिमी में प्रशांत महासागर से घिरा है।


निकारगुआ

  • राजधानी - मानागुआ
  •  मुद्रा - कोर्डोबा

 

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...