श्रीलंका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रीलंका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

श्रीलंका चीन को 1 लाख टॉक मकैक (Toque Macaque) निर्यात करेगा।

श्रीलंका चीन को 1 लाख टॉक मकैक (Toque Macaque) निर्यात करने की योजना बना रहा है।



टॉक मकैक के बारे में

  • यह एक लाल-भूरे रंग का ओल्ड वर्ल्ड से संबंधित बंदर है। 
  • यह श्रीलंका की स्थानिक प्रजाति है।
  • ओल्ड वर्ल्ड: एशिया, अफ्रीका व यूरोप की स्थानिक प्रजाति है।
  • इस प्राइमेट की सबसे विशिष्ट विशेषता इसके सिर के शीर्ष पर बालों का टॉक (टोपी) के रूप में होना है।
  • इसकी एक बहुत ही लंबी व पतली पूंछ होती है।
  • यह अत्यधिक सामाजिक प्राणी है। एक झुंड में 40 तक बंदर होते हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) दर्जाः एंडेंजर्ड ।

 श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया के राजपक्षे ने देश में आपातकाल की घोषणा की जोकि शुक्रवार मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया। राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया प्रभाग ने यह जानकारी दी।


आपातकाल के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को मनमाने तरीके से किसी को भी गिरफ्तार करने और हिरासत में रखने की शक्ति मिल जाती है। 

राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग के मुताबिक, राजपक्षे का यह निर्णय जनता की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं को बरकरार रखने के लिए है ताकि देश का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित हो सके।

श्रीलंका में जनता द्वारा पिछले कई सप्ताह से राष्ट्रपति और सरकार के इस्तीफे की मांग के बीच आपातकाल लागू करने का फैसला किया गया है। 

श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और लोगों को आवश्यक वस्तुओं की कमी के साथ ही भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

राजपक्षे ने उनके निजी आवास के बाहर जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन के बाद एक अप्रैल को भी आपातकाल की घोषणा की थी। हालांकि, पांच अप्रैल को इसे वापस ले लिया गया था।

भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच सलाइनेक्स युद्धाभ्यास

भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच नौवां युद्धाभ्यास-स्लाइनेक्स 7 मार्च से विशाखापट्टणम में शुरू हो रहा है। 



यह युद्धाभ्यास दो चरणों में होगा। पहला चरण सात और आठ मार्च को विशाखापट्टणम में, जबकि दूसरा चरण नौ और दस मार्च को बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जाएगा।

श्रीलंका की नौसेना का नेतृत्व युद्धपोत एस एल एन एस सयुराला करेगा, जबकि भारतीय नौसेना आईएनएस क्रीच की अगुवाई में युद्धाभ्यास में भाग लेगी। युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना के आईएनएस ज्योति, अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर, सीकिंग और चेतक हेलीकॉप्टर तथा डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान भाग लेंगे। 

इससे पहले अक्तूबर 2020 में स्लाइनेक्स युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया था।


स्लाइनेक्स युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री अभियानों के लिए श्रेष्ठ प्रक्रियाओं और पद्धतियों का आदान-प्रदान करना और अंतर-संचालन क्षमता में वृद्धि और आपसी समझ बढ़ाना है।

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...