जम्मू-कश्मीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जम्मू-कश्मीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

ऑपरेशन शिवा

हाल ही में, भारतीय सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन शिवा' शुरू किया।

यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शुरू किया गया है।

श्रीअमरनाथ जी गुफा के बारे में

अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में समुद्र तल से 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पवित्र अमरनाथ गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग यानी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु आते हैं।

यह भगवान शिव के लिंग स्वरूप यानी शिवलिंग का प्रतीक है।

इस गुफा में बर्फ से बने दो स्टैलेग्माइट देवी पार्वती (भगवान शिव की पत्नी) और भगवान गणेश (उनके पुत्त्र) का प्रतीक माने जाते हैं।

अमरनाथ यात्रा श्रावण माह में शुरू होती है, जब बर्फ का लिंगम पूर्ण आकार में होता है।

इस तीर्थयात्रा की उत्पत्ति का उल्लेख संस्कृत ग्रंथ “बृंगेश संहिता” में मिलता है।




सरकार ने 'जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर (Jel)' को अगले पांच साल के लिए 'गैर-कानूनी संगठन' घोषित किया

सुर्खियां

हाल ही में, सरकार ने 'जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर (Jel)' को अगले पांच साल के लिए 'गैर-कानूनी संगठन' घोषित किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने यह अधिसूचना गैर-कानूनी क्रियाकलाप (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की धारा 3 के तहत जारी की है।



इससे पहले भी फरवरी 2019 में Jel पर प्रतिबंध लगाया गया था।

सरकार का आरोप

 Jel को गैर-कानूनी संगठन इसलिए घोषित किया गया है, क्योंकि इसने जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए आतंकवाद को भड़काने और भारत विरोधी दुष्प्रचार को बढ़ावा देने का कार्य किया है। 

संगठन की ये गतिविधियां देश की आंतरिक सुरक्षा और लोक व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती हैं। साथ ही, देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Jel के सदस्यों पर अक्सर ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के रूप में काम करने का भी आरोप लगाया जाता है।

OGWs: इस समूह में वे लोग शामिल होते हैं, जो आतंकवादियों को जरूरत की चीजें उपलब्ध कराते हैं और उन्हें गुप्त गतिविधियां संचालित करने में सहायता प्रदान करते हैं।


आतंकवादी संगठनों के लिए OGWs द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका

भर्ती: इन लोगों की स्थानीय युवाओं को आतंकवादी समूहों में भर्ती कराने में भूमिका होती है। इसमें जबरन भर्ती भी शामिल है।

वित्त-पोषणः इसके लिए अवैध व्यापार, जाली मुद्रा की तस्करी, कर चोरी, हवाला लेन-देन आदि गतिविधियां की जाती हैं।

अन्य हितधारकों के साथ समन्वयः OGWs अलगाववादी नेताओं, संगठित अपराध नेटवर्क्स आदि के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य करते हैं।

जायज ठहराना (Legitimization): OGWs प्रोपेगेंडा, कट्टरवाद (रेडिकलाइजेशन), स्थानीय लोगों की शिकायतों का सहारा लेने जैसे तरीकों के माध्यम से आतंकी गतिविधियों को जायज ठहराने का प्रयास करते हैं।

 OGWs को निष्प्रभावी बनाने के उपायः

अनाथ बच्चों और महिलाओं का पुनर्वास करके सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा संचालित ऑपरेशन सद्भावना (गुडविल) इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कट्टरपंथ फ़ैलाने के प्रयासों पर निगरानी रखने के लिए खुफिया अवसंरचना में सुधार किया जाना चाहिए।

आतंकवादियों और OGWs को जल्दी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाना चाहिए।

गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967

UAPA व्यक्तियों और संगठनों की कुछ गैर-कानूनी गतिविधियों की रोकथाम तथा आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए एक कानून है।

UAPA (संशोधन) अधिनियम, 2019 ने सरकार को संगठनों के अलावा व्यक्तियों को भी आतंकवादी के रूप में नामित करने का अधिकार दिया है।

इस कानून में आतंकवादी कृत्यों को परिभाषित करने के लिए परमाणु आतंकवाद के कृत्यों के दमन हेतु अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन (2005) को भी शामिल किया गया है।

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 26 अक्टूबर को विलय दिवस मनाया गया

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 26 अक्टूबर को भारत के जम्मू साथ जम्मू-कश्मीर का विलय दिवस मनाया गया। 



26 अक्टूबर, 1947 में जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भारत का हिस्सा बनने के विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

जम्मू-कश्मीर में विलय दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होता है। 5 अगस्त, 2019 को संविधान की धारा 370 और 35ए निरस्त होने के बाद वर्ष 2020 में पहली बार जम्मू-कश्मीर में आज के दिन आधिकारिक रूप से सार्वजनिक अवकाश घोषित हुआ। 

विलय पत्र एक कानूनी दस्तावेज है, जिस पर जम्मू-कश्मीर रियासत के शासक महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को हस्ताक्षर किए थे। 

स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के प्रावधानों के अंतर्गत इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर करके महाराजा हरि सिंह भारत में शामिल होने पर सहमत हुए थे। 

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि महाराजा हरि सिंह ने पाकिस्तान के सैनिकों और जनजातियों के कश्मीर पर हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों से मदद मांगी थी। 

तब भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय की शर्त पर उनकी मदद की थी।

जम्मू-कश्मीर

  • राजधानी : 
    • ग्रीष्मकालीन (मई से अक्टूबर) : श्रीनगर
    • शीतकालीन (नवंबर से अप्रैल) : जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का विभाजन : 31 अक्टूबर, 2019
  • वर्तमान उपराज्यपाल : मनोज सिन्हा

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...