पुरस्कार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुरस्कार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

इक होर अश्वथामा के लेखक को मिला साहित्य अकादमिक पुरस्कार

हाल ही में, चमन अरोड़ा को उनकी पुस्तक "इक होर अश्वथामा" के लिए डोगरी में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।



साहित्य अकादमी पुरस्कार के बारे में

साहित्य अकादमी पुरस्कार की शुरुआत 1954 में की गई थी। यह पुरस्कार साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाता है। यह अकादमी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। 

पहला पुरस्कार 1955 में दिया गया था।

यह पुरस्कार अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी प्रमुख भारतीय भाषा में प्रकाशित साहित्यिक दृष्टि से सबसे उत्कृष्ट रचनाओं के लिए दिया जाता है।

अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाओं में संविधान की अनुसूची VIII के तहत सूचीबद्ध 22 भाषाएं तथा अंग्रेजी व राजस्थानी शामिल हैं।

पुरस्कार एक मंजूषा के रूप में होता है। इसमें एक उत्कीर्ण तांबे की पट्टिका होती है और 1,00,000/-रुपये नकद दिए जाते है।

वर्ष 2022 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों को दिया गया

 वर्ष 2022 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

  • अर्थशास्त्र में वर्ष 2022 का स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार बेन. एस. बर्नानके,  डग्लस डब्लू. डायमंड और फिलिप एच. डायबिग को दिए जाने की घोषणा की गई है।


  • इन तीन अर्थशास्त्रियों को यह पुरस्कार 'बैंकों और वित्तीय संकट' पर शोध के लिए दिया जा रहा है।
  • स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार को सामान्यतः अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।
  • बर्नानके के अनुसार, बैंक की विफलता के कारण वित्तीय संकट उत्पन्न हुआ था। इसके अतिरिक्त बैंक रन 1930 की महामंदी का प्रमुख कारण था।
  • 'बैंक रन' की स्थिति तब पैदा होती है जब जमाकर्ता बैंक के अस्तित्व के बारे में चिंतित होते हैं और वह बैंक से अपनी बचत की राशि वापस निकालने लगते हैं।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को 'नानसेन शरणार्थी पुरस्कार'

 

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को 'नानसेन शरणार्थी पुरस्कार'



  • जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNHCR) के वर्ष 2022 के 'नानसेन शरणार्थी पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।
  • उन्हें यह पुरस्कार सीरियाई संकट के दौरान शरणार्थियों की सुरक्षा हेतु किए गए उनके कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।

नानसेन शरणार्थी पुरस्कार के बारे में

  • इस पुरस्कार को वर्ष 1954 में स्थापित किया गया था।
  • यह पुरस्कार शरणार्थियों और आंतरिक रूप से विस्थापित या राज्य विहीन लोगों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, समूहों या संगठनों को दिया जाता है।
  • इसका नाम नॉर्वेजियन अन्वेशक, वैज्ञानिक, राजनयिक और मानवतावादी 'फ्रीडजॉफ नानसेन' के नाम पर रखा गया है।
  • वह लीग ऑफ नेशंस में शरणार्थियों के लिए पहले उच्चायुक्त थे। उन्हें वर्ष 1922 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • प्रथम पुरस्कार विजेता : एलेनोर रुजवेल्ट है। वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की प्रथम अध्यक्ष थीं।

36वें राष्‍ट्रीय खेलों में पूजा पटेल योगासन में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली एथलीट बनी

 36 वें राष्ट्रीय खेलों में गुजरात की पूजा पटेल योगासन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है।



आपको बता दें कि इस बार राष्ट्रीय खेलों में जो पांच खेल शामिल किए गए हैं उनमें से एक योगासन है।

 शेष चार खेल हैं- केरल का कलीपयट्टू, मध्य भारत का मलखंब, पंजाब का गतका और मणिपुर का थांग-ता।

वर्ष 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार एनी एनोक्स को दिया गया है

 वर्ष 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार एनी एनोक्स को



  • वर्ष 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार 82 वर्षीय फ्रांसीसी एनी एर्नोक्स को दिया गया है।
  • उन्हें यह पुरस्कार व्यवस्थाओं के प्रति अपने निजी अनुभव को पूरे साहस के साथ अभिव्यक्त करने के लिए दिया गया है।
  • एनी अपनी लेखनी के जरिए साहसिक क्लीनिकल एक्यूटी पर कई लेख लिखे हैं।
  • उनकी साहित्यिक रचना का समाजशास्त्र के साथ गहरा संबंध है।

2022 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन बटोर्जी, मॉर्टन मेल्डल और बैरी शार्पलेस को संयुक्त रूप से दिया गया

2022 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को

इस वर्ष रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों, अमेरिका की कैरोलीन बटोर्जी और बैरी शार्पलेस तथा डेनमार्क के मोर्टन मेल्डल को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।



इन्हें यह पुरस्कार अणुओं के टूटने (स्निप्पिंग ऑफ मॉलिक्यूल्स टुगैदर) पर किए गए काम के लिए दिया गया है। इस प्रक्रिया को 'क्लिक' रसायन विज्ञान के रूप में जाना जाता है।'क्लिक' रसायन विज्ञान जीवित कोशिकाओं की तरह अणुओं को एक साथ जोड़ने के बारे में है।

उनके काम का उपयोग कोशिकाओं का पता लगाने और जैविक प्रक्रियाओं की निगरानी करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कैंसर उपचार की दवाओं में किया जाता है। इसके अलावा डीएनए मैपिंग और विशिष्ट उद्देश्यों के अनुरूप सामग्री बनाने के लिए भी किया जाता है।

2001 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले शार्पलेेस अब दोबारा पुरस्कार प्राप्त करने वाले पांचवें व्यक्ति बन गए हैं।

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार क्वांटम यांत्रिकी पर काम के लिए तीन वैज्ञानिक साझा करेंगे


एलेन अस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटन जेलिंगर के लिए रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइसिंस में क्वांटन मेकेनिस्म पर अपने कार्य के लिए भौतिकी में 2022 का नोबल पुरस्कार घोषित किया गया है।



अकेडमी ऑफ साइसिंस ने इन वैज्ञिनिकों को उलझे फोटोन्ज, बैल असमानताओं का अतिक्रमण स्थापित करने और महत्वपूर्ण क्वांटम सूचना विज्ञान में उनके अनुभवों के लिए पुरस्कृत करने का निर्णय किया है।

एलेन अस्पेक्ट फ्रांस के भौतिकीविद हैं, एंटन ज़ेलिंगर ऑस्ट्रिया के हैं और जॉन क्लॉज़र अमरीका के हैं।


नोबेल पुरस्कार के बारे में-

नोबेल पुरस्कार पांच अलग-अलग पुरस्कार हैं, जो अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत के अनुसार, "उन लोगों को दिए जाते हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।"  

अल्फ्रेड नोबेल एक स्वीडिश रसायनज्ञ, इंजीनियर और उद्योगपति थे जो डायनामाइट के आविष्कार के लिए सबसे प्रसिद्ध थे।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की।



सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को वर्ष 2020 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। पारेख जी को भारतीय सिनेमा को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जयेगा।

श्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि 68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 30 सितंबर को आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसकी अध्यक्षता करेंगी।

दादा साहब फाल्के से पहले आशा पारेख 1992 में पद्मश्री से सम्मानित हो चुकी हैं।


बंगलादेश की रिजवाना हसन को अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार के लिए चुना गया

बंगलादेश की पर्यावरणविद अधिवक्ता रिजवाना हसन को वर्ष 2022 के अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार के लिए चुना गया है।



वे विश्व की उन 12 महिलाओं में शामिल हैं जिन्हें अपने समुदाय में बदलाव लाने के असाधारण साहस और नेतृत्व के लिए अमरीकी विदेश विभाग द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

अमरीकी विदेश विभाग से जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया गया है कि रिजवाना हसन ने पर्यावरण की रक्षा तथा हाशिए पर रहे बंगलादेशियों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए असाधारण साहस और नेतृत्व का परिचय दिया है।

रिजवाना हसन बंगलादेश पर्यावरण अधिवक्ता संघ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्होंने वनों की कटाई, प्रदूषण, और अवैध भूमि विकास के खिलाफ कई मामले उठाए हैं।


उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए वर्ष 2012 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

अमेरिकी विदेश विभाग ने इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी। अब तक 80 देशों की 170 महिलाओं को उनके साहस और हौसले के लिये सम्मानित किया जा चुका है।

लीजन ऑफ मेरिट (Legion of Merit) अवॉर्ड

हाल ही में अमेरिका ने भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'लीजन ऑफ मेरिट' पुरस्कार से सम्मानित करने की बात कही है 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा यह पुरस्कार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी सम्मानित किया गया है 

बीते कुछ सालों में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के संबंध बेहतर हुए हैं । साथ ही साथ इन देशों के बीच आपसी सहयोग में भी काफी वृद्धि हुई है 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने और भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने के लिए उनके नेतृत्व क्षमता के लिए दिया गया हैं।

ग्लोबल बिजनेस ऑफ़ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस अवॉर्ड

भारतीय उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को इंडो-इजराइल चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 'ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह पुरस्कार स्थिरता और शांति का समर्थन करने वाले नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है।

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...