छत्तीसगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छत्तीसगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

छत्तीसगढ़ में देश का पहला सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित, प्रतिदिन लगभग पांच लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन

देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकारें भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही हैं। 



दरअसल, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ रोड पर ग्राम ढाबा के पास पहाड़ी क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। 

संयंत्र के साथ स्थापित बैटरी के माध्यम से रात्रि में भी बिजली की सुविधा रहेगी। इससे प्रतिदिन पांच लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा और लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इससे हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।

देश का पहला ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने राजनांदगांव में इस संयंत्र की स्थापना का कार्य सोलर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) एवं छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सौंपा था। 

संयंत्र को 01 फरवरी 2024 को कार्यशील किया गया। यह देश का पहला ऑनग्रिड सोलर सिस्टम है। यह 100 मेगावॉट का संयंत्र है।

इस प्लांट की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें 660 वॉट क्षमता के कुल 2 लाख 39 हजार बाईफेसियल सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं, जिससे पैनल के दोनों ओर से प्राप्त सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली का निर्माण किया जा रहा है।

प्रतिदिन लगभग पांच लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन

इसकी कुल परियोजना लागत 960 करोड़ रुपये है। यह लागत सात साल में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर पूरी हो जाएगी। इस समय प्रतिदिन लगभग पांच लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। 

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में यह परियोजना देश एवं प्रदेश के लिए अभिनव प्रयोग है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन ने राजनांदगांव जिले के बैरन पहाड़ी क्षेत्र में देश एवं प्रदेश के प्रथम सोलर पार्क की स्थापना का निर्णय लिया गया था। 

यह परियोजना वर्ष 2016 में शुरू हुई। इसके लिए कुल 17 गांव की 626.822 हेक्टेयर शासकीय भूमि की मांग की गई। इसके बाद राजनांदगांव प्रशासन ने कुल नौ गांव की 377.423 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया।

प्रथम चरण में पांच गांव किए गए शामिल

सोलर पार्क स्थापना के प्रथम चरण में पांच गांव के (16 खसरे) कुल 181.206 हेक्टेयर शासकीय भूमि का सर्वे कर आवंटन प्राप्त किया गया। इनमें प्रमुखतः ग्राम ढाबा, कोहका, रेंगाकठेरा, डुंडेरा, अमलीडीह तहसील व डोंगरगांव सम्मिलित हैं। 

द्वितीय चरण में चार गांव के 196-217 हेक्टेयर शासकीय भूमि का सर्वे कर आवंटन प्राप्त किया गया। इनमें प्रमुखतः ग्राम ओडारबंध, गिरगांव, टोलागांव, घुघुवा तहसील डोंगरगांव सम्मिलित हैं।

छत्तीसगढ़

 रूपरेखा-
1. सामान्य परिचय
2. उत्पत्ति
3. संस्कृति
4. इतिहास
5. भूगोल
6. राज्यव्यवस्था
7. अर्थव्यवस्था
8. पर्यटन
9. अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय
10. खेल
11. स्रोत


1.  सामान्य परिचय
मध्य भारत में स्थित छत्तीसगढ़ क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दसवां सबसे बड़ा राज्य है जबकि जनसंख्या की दृष्टि से 16 वां सबसे बड़ा राज्य है।  इस का कुल क्षेत्रफल 1,35,194 वर्ग किलोमीटर है जबकि कुल जनसंख्या 2,55,40,196 है।

इसकी सीमा से सात राज्य लगते हैं। उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, पश्चिम में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश, पूरब में उड़ीसा, और  उत्तर-पूर्व में झारखंड राज्य लगा है।

 छत्तीसगढ़ की स्थापना 1 नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश के 16 पूर्वी जिलों को अलग करके किया गया था।

छत्तीसगढ़, विद्युत तथा स्टील के उत्पादन की दृष्टि से भारत का महत्वपूर्ण केंद्र है। भारत में उत्पादित कुल इस्पात का लगभग 15% छत्तीसगढ़ में होता है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है जो मुख्यतः व्यापार, अर्थव्यवस्था और प्रशासन का केंद्र है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा (चावल का कटोरा) कहा जाता है। इसकी आधिकारिक भाषा छत्तीसगढ़ी और हिंदी है।

निर्देशांक (Coordinates) - 17'46'' से 24'5'' उत्तरी अक्षांश और 80'15'' से 84'24'' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित।

देश-  भारत
राज्य - छत्तीसगढ़
स्थापना-  1 नवंबर, 2000
राजधानी-  रायपुर (सबसे बड़ा शहर)
जिला-  27 + गौरेला-पेंड्रा-मारवाही (Gaurela-Pendra-Marwahi)

राज्य प्रतीक/चिन्ह
राज्य पशु - वन भैंसा (जंगली भैंसा)
राज्य पक्षी - पहाड़ी मैना (हिल मैना)
राज्य वृक्ष - साल या सराय

राज्यव्यवस्था
राज्यपाल -  अनुसुइया उइके (Anusooya Uikey)
मुख्यमंत्री - भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel, INC)
विधानमंडल - द्विसदनीय (90 +1 सीटें)
संघीय प्रतिनिधित्व - राज्यसभा (5 सीटें) और लोकसभा (11 सीटें)
उच्च न्यायालय - छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर

कुल क्षेत्र - 1,35,194 वर्ग किमी.
क्षेत्र रैंक - 10 वां

आबादी (2011)
कुल - 2,55,40,196
लिंगानुपात - 991
रैंक - 16 वां
घनत्व - 189
मानव विकास सूचकांक - 
HDI रैंक - 

2.  छत्तीसगढ़ की उत्पत्ति
सन 2000 में 'मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000' द्वारा पूर्वी मध्य प्रदेश के 16 जिलों को अलग करके एक नए राज्य छत्तीसगढ़ का गठन किया गया। इस प्रकार छत्तीसगढ़ भारत का 26 वां राज्य बन गया।

वर्तमान छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं जो 5 संभागों में भक्त हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार ने एक नए जिले के निर्माण की घोषणा भी की है। नए जिले के निर्माण की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र पर भी प्रकाशित की गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक नए जिले का नाम 'गौरेला-पेंड्रा-मरवाही रखा गया है।

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...