हाल ही में इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। उन्हें राष्ट्रपति सर्जियो मैट्टारेला ने शुक्रवार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।
मेलोनी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया। उनके साथ ही मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।
मेलोनी की सरकार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इटली में बनने वाली धुर दक्षिणपंथी सरकार होगी।
इटली (Italy)
- राजधानी : रोम
- मुद्रा : € (यूरो)
- इटली यूरोपीय महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक प्रायद्वीपीय देश है।
- इटली के उत्तर में अल्प्स पर्वत माला है जिसमें फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएं आकर लगती हैं।
- सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं।
- वेटिकन सिटी तथा सैन्य मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं।
- पो और टाइबर यहां की प्रमुख नदियां है। रोम टाइबर नदी पर स्थित है।
- इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है।
- प्राचीन काल में रोम रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है।

