दुनिया के सबसे भारी सांप पर चौकाने वाला शोध सामने आया

हाल ही में, शोधकर्ताओं ने पाया कि ग्रीन एनाकोंडा वास्तव में आनुवंशिक रूप से दो भिन्न प्रजातियां हैं।


ग्रीन एनाकोंडा (यूनेक्टेस मुरिनस) के बारे में

यह सांप जहरीला नहीं होता है। यह बोआ फैमिली का सदस्य है।

यह दुनिया का सबसे भारी सांप है। इसका वजन 550 पाउंड से अधिक हो जाता है।

इस प्रजाति की मादाएं नर की तुलना में काफी बड़ी होती हैं। 

इस सांप की IUCN स्थिति 'लीस्ट कंसर्न' है।

पर्यावास

ये दलदली भूमि और धीमी गति से प्रवाहित होने वाली धाराओं में रहते हैं। ग्रीन एनाकोंडा मुख्य रूप से अमेज़न और ओरिनोको बेसिन के उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पाया जाता है।

जीवनकाल

इस सांप का जीवन काल वन में लगभग 10 वर्ष तक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मणिपुर के इंफाल में एक बार फिर विरोध प्रदर्शन क्यों शुरू हो गया है

मणिपुर सरकार ने शनिवार रात 11.45 बजे से पांच दिनों के लिए घाटी के पांच जिलों (इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग) में इंट...