समसामयिकी || 14 जनवरी, 2020

1.भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4c)
केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने भारतीय साइबर अपराध संबंधित केंद्र (i4c) का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल ( www.cybercrime.gov.in) भी राष्ट्र को समर्पित किया।
इसका अंग्रेजी नाम Indian cyber crime coordination centre (i4c) है।
यह अत्याधुनिक केंद्र नई दिल्ली में स्थित है।
इसका कार्य साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक नोडल बिंदु के रूप में कार्य करना है।



2. सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद का निधन
अरबी प्रायद्वीप के पूर्व-दक्षिण में स्थित एक मुस्लिम देश है जिसे अधिकारिक रूप सल्तन ओमान नाम से जानते हैं।
ओमान की राजधानी मस्कट है जो सबसे बड़ा नगर भी है। यहां की सरकार पूर्ण राजशाही है और यहां के नए सुल्तान का नाम हैथम बिन तारिक़ अल सईद है। इसकी मुद्रा ओमानी रियाल है।

सैयद कबूस बिन सईद अल सईद 79 वर्ष के थे। वे 1970 से वर्तमान तक ओमान पर शासन किए। वे सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले और अरब नेता भी हैं।



3. एलसीए नेवी
लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) ने आई एन एस विक्रमादित्य के बोर्ड पर सफल लैंडिंग की है। 

एलसीए का विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किया गया है। यह लड़ाकू विमान तेजस का नौसेना के लिए विकसित किया गया प्रोटोटाइप संस्करण है। लड़ाकू विमान का पोत पर उतरना एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।



4. कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट और रवींद्र सेतु
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 11 जनवरी को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। कोलकाता के रवींद्र सेतु (हावड़ा ब्रिज) पर एक प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। रवींद्र सेतु को कम ऊर्जा खपत वाले विभिन्न रंगों के 650 एलइडी बल्बों से सजाया गया था। इसका उद्देश्य हावड़ा ब्रिज को एक अनोखा रूप देना है जिससे पर्यटक और स्थानीय लोगों को आकर्षित किया जा सके।

रवींद्र सेतु
इस सेतु का निर्माण 1943 में किया गया था। इस पुल की 75 वीं वर्षगांठ पिछले साल मनाई गई थी। इसे पुल निर्माण इंजीनियरिंग का कमाल माना जाता है। क्योंकि पुल के हिस्सों को जोड़ने के लिए इसमें किसी तरह के नट-बोल्ट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसके निर्माण में 26500 टन इस्पात का इस्तेमाल किया गया था जिसमें से 23000 टन इस्पात बेहद उच्च श्रेणी के है। यह पुल हुगली नदी पर स्थित है। इसका मेंटेनेंस कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। इसकी कुल लंबाई 705 मीटर और चौड़ाई 21.6 मीटर है।



5. भारतीय संस्कृति का संवाहक इंडोनेशिया
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति का संवाहक इंडोनेशिया’ का विमोचन प्रगति मैदान मेले में किया गया। इस पुस्तक में इंडोनेशिया-भारत की प्रगाढ़ मित्रता और सामरिक साझेदारी का उल्लेख है।



6. नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी)
लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज मलिक को नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) का निदेशक बनाया गया है। वे लेखिका रीता चौधरी की जगह लेंगे।



7. मशहूर कार्टूनिस्ट थॉमस एंटनी का निधन
मशहूर कार्टूनिस्ट और केरल कार्टून एकेडमी के सचिव थॉमस एंटनी का मलप्पुरम जिले में निधन हो गया। वह 62 साल के थे। उन्हें 2007 में संयुक्त राष्ट्र राजनीति कार्टून पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 2018 में पुर्तगाल के एक संगठन के वर्ल्ड प्रेस कार्टून पुरस्कार समेत कई पुरस्कार जीते थे।



8. भारत के 33 वें विदेश सचिव
करीब 1 साल तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे हर्षवर्धन श्रृंगला देश के 33 वें विदेश सचिव होंगे। वह 57 वर्ष के हैं और 1984 बैच के विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

वर्तमान  विदेश सचिव विजय गोखले का 2 साल का कार्यकाल 29 जनवरी 2020 को पूरा हो रहा है ।



9. उत्तर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव
यूपी सरकार ने राजधानी लखनऊ और गौतमबुध नगर जिलों में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने की मंजूरी दे दी है। दोनों ही जगहों पर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। 

लखनऊ शहर के 40 पुलिस स्टेशनों को इसमें शामिल किया गया है । यहां एडीजी स्तर का अधिकारी पुलिस आयुक्त होगा। इसके अलावा संयुक्त पुलिस आयुक्त के तौर पर आईजी  रैंक के अधिकारी होंगे। इनकी सहायता के लिए एएसपी स्तर के 9 अधिकारी, एसपी स्तर की महिला अधिकारी तथा एएसपी स्तर की एक महिला अधिकारी तैनात रहेंगे। 

गौतमबुध नगर में पुलिस आयुक्त पद पर एडीजी स्तर के अधिकारी, दो अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के तौर पर डीआईजी रैंक के अधिकारी, 5 एसपी स्तर के अधिकारी 1 एसपी स्तर की महिला पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगी। 

स्मार्ट सिटी के तहत इन दोनों जिलों में सीसीटीवी का जाल बिछाया जाएगा। पुलिस आयुक्तों को मजिस्ट्रेट की शक्तियां भी दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज सुजीत पांडे लखनऊ के पहले पुलिस आयुक्त होंगे जबकि आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस आयुक्त होंगे।

स्मार्ट पुलिसिंग व्यवस्था की पिछले 50 सालों से मांग की जा रही थी। इसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को स्मार्ट बनाना है ताकि सही, स्पष्ट और त्वरित कार्रवाई की जा सके खासतौर से महिलाओं के संदर्भ में।



10. आश्वस्त (AASHVAST)
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में देश की पहली साइबर अपराध निरोधक इकाई आश्वस्त का शुभारंभ किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मणिपुर के इंफाल में एक बार फिर विरोध प्रदर्शन क्यों शुरू हो गया है

मणिपुर सरकार ने शनिवार रात 11.45 बजे से पांच दिनों के लिए घाटी के पांच जिलों (इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग) में इंट...