समसामयिकी || 26-27 फरवरी, 2020

1. पाक ने नवाज शरीफ को भगोड़ा घोषित किया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लंदन में अपने डॉक्टरों से जरूरी मेडिकल रिपोर्ट पेश ना कर जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में पाक सरकार ने उन्हें 'भगोड़ा घोषित' कर दिया है।

गौरतलब है कि 3 बार पाक के पूर्व प्रधानमंत्री रहे शरीफ भ्रष्टाचार के आरोप में सजा पाए हुए हैं।





2. दुनिया में 2817 अरबपति

'हुरून ग्लोबल रिच-2020' के अनुसार दुनिया में 2817 अरबपति हैं। इस साल सूची में 480 नए अरबपति जुड़े हैं।

799 अरबपतियों की संख्या के साथ चीन सूची में पहले स्थान पर है, 626 अरबपतियों के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर हैं। और 138 अरबपतियों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है।

अमेजन डॉट कॉम के जेफ बेजोस 140 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ पहले स्थान पर हैं, 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलएमवीएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट दूसरे स्थान पर है और 106 अरब डालर की नेटवर्क के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तीसरे स्थान पर हैं।

भारत में 2019 में हर महीने 3 नए अरबपति बने। अब इनकी कुल संख्या 138 हो गई है। इस सूची में यदि भारत से बाहर रह रहे भारतीय मूल के अरबपतियों को भी जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 170 तक पहुंच जाएगी।

भारत में रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी 67 अरब डॉलर के कुल नेटवर्थ के साथ शीर्ष पर है। वह विश्व के शीर्ष 10 अमीर व्यक्तियों में नौवें स्थान पर हैं। 27 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एसपी हिंदुजा परिवार दूसरे स्थान पर हैं और 17 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अडाणी तीसरे स्थान पर हैं।

भारत में 50 अरबपति मुंबई में, 30 अरबपति दिल्ली में, 17 अरबपति बंगलुरु में और 12 अरबपति अहमदाबाद में है।





3.  राष्ट्रीय तकनीकी कपड़ा मिशन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'राष्ट्रीय तकनीकी कपड़ा मिशन' को मंजूरी दे दी है।

इस पर 1480 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

इस मिशन का मकसद चिकित्सा, सैन्य जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले तकनीकी कपड़े तैयार करने के मामले में भारत को अगुआ बनाना है।

इसका 2020-21 से 2023-24 के दौरान क्रियान्वयन किया जाना है।

एक सर्वे के अनुसार 2017-18 में देश में तकनीकी कपड़ों के बाजार का आकार 1,16,217 करोड रुपए होने का अनुमान था जो इस पहल के बाद 2020-21 में दो लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाने का अनुमान है।





4.  शारापोवा टेनिस अलविदा

रूस की स्टार खिलाड़ी 5 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा (32) ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है।




5. छह देश आईएसएसएफ विश्व कप से नाम वापस लिया

आईएसएसएफ विश्व कप का आयोजन नई दिल्ली में कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में 15 से 26 मार्च तक होना है।

करोना वायरस के कारण 6 देशों (चीन, ताइवान, हांगकांग, वियतनाम, उत्तर कोरिया और तुर्कमेनिस्तान) टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।

आईएसएसएफ

पूरा नाम - इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन 
कार्य- राइफल, पिस्टल और शॉटगन विषयों में और कई गैर ओलंपिक शूटिंग खेल प्रतियोगिता में ओलंपिक शूटिंग प्रतिस्पर्धाओं का शासी निकाय है।
मुख्यालय-  म्यूनिक, जर्मनी
स्थापना - 1907
खेल - निशानेबाजी 
अध्यक्ष - व्लादिमीर लाइसिन





6. महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी भाषा अनिवार्य पठन-पाठन विधेयक-2020

महाराष्ट्र विधानसभा ने राज्य के सभी स्कूलों में मराठी भाषा को अनिवार्य बनाने संबंधी 'महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी भाषा अनिवार्य पठन-पाठन विधेयक-2020' को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।

'मराठी भाषा दिवस' के दिन 27 फरवरी को यह विधेयक पारित किया गया।

यह तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक की तर्ज पर है।





7. जाति आधारित जनगणना के लिए प्रस्ताव पास

बिहार विधानसभा ने 2021 में जाति आधारित जनगणना कराने के पक्ष में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया है।





8. गश्ती पोत 'वराड' सेवा शामिल

भारतीय तटरक्षक के गश्ती पोत 'वराड' को केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडवीया ने सेवा में शामिल किया।
 इसका निर्माण लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने चेन्नई में किया है।

तट से दूर खुले समुद्र में गश्त करने वाला यह सात पोतों की श्रृंखला में से पांचवा पोत है।

98 मीटर लंबे इस पोत पर अत्याधुनिक नौवहन व संचार उपकरण लगे हुए हैं। यह 30 एमएम और 12.7 एमएम बंदूकों से लैस है।




9. ब्रह्मांड के सबसे बड़े विस्फोट का पता चला

पुणे में भारत के विशाल मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी) समेत एक्स-रे और रेडियो टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर खगोलविदों ने 'बिग बैंग' के बाद से ब्रह्मांड में दिखे सबसे बड़े विस्फोट का पता लगाया है।
इस अध्ययन में पाया गया है कि विस्फोट ओफियुकस आकाशगंगा समूह में हुआ जो धरती से 39 करोड़ प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। 

इस विस्फोट से आकाशगंगा गुच्छ एमएस 0735+74 में हुए विस्फोट की तुलना में 5 गुणा ज्यादा ऊर्जा निकली।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि यह विस्फोट इतना भीषण था कि इसने ब्लैक होल के आस-पास बेहद गर्म गैस से बने समूह प्लाज्मा में गड्ढा कर दिया। 

यह अनुसंधान 'एस्ट्रोफिजिकल पत्रिका' में प्रकाशित हुआ है।




10. विश्व कप निशानेबाजी टूर्नामेंट से हटा भारत

भारत साइप्रस में होने वाले विश्व कप निशानेबाजी टूर्नामेंट से कोरोना वायरस के खतरे के कारण हट गया है।

शॉटगन विश्व कप अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप (आईएसएसएफ) से मान्यता प्राप्त है।

जिसका आयोजन 4 से 13 मार्च के बीच किया जाएगा।

समसामयिकी || 20-25 फरवरी, 2020

1. अर्बन लिजर्ड की नई प्रजाति की खोज

हाल ही में गुवाहाटी (असम) के हिल्स पहाड़ी में अर्बन लिजर्ड (छिपकली की प्रजाति) की नई प्रजाति की खोज की गई है। 

इसका नाम 'अर्बन बेंट-फोएड गीको' (Arban Bent-foed Gecko)





2. पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उड़ीसा में वीडियो लिंक के माध्यम से पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन किया।

देश की 159 यूनिवर्सिटी के 3400 से अधिक खिलाड़ी 17 खेलों में अपना भाग्य आजमाएंगे। इन खेलों में रग्बी भी शामिल है।


खेलो इंडिया गेम्स

वर्ष 2018 में खेलो इंडिया गेम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने की थी।

इसका उद्देश्य खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देने और देश के प्रत्येक कोने से युवा प्रतिभाओं की पहचान करना है।




3. पीएम किसान योजना

पीएम किसान योजना ने 24 फरवरी, 2020 को एक वर्ष पूर्ण किया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम -किसान) का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक भव्य समारोह के साथ किया था।

इसका उद्देश्य खेतीहर किसानों के परिवारों को आय सहायता प्रदान करके किसानों की आय बढ़ाना ताकि उनकी कृषि और संबंध गतिविधियों के साथ-साथ घरेलू आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

इस योजना के तहत प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि को ₹2000 की तीन मासिक किस्तों में प्रत्येक चौथे माह किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित किया जाता है।

लाभार्थियों की पहचान का पूर्ण दायित्व राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों पर है।

इस योजना के तहत प्रारंभ में 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि रखने वाले सभी छोटे व सीमांत किसानों के परिवारों को आय सहायता प्रदान की गई। बाद में 1 जून, 2019 से इसके दायरे को विस्तार करते हुए देश के सभी खेतीहर किसान परिवारों को इसमें शामिल किया गया।

हालांकि पिछले मूल्यांकन वर्ष में आयकर अदा करने वाले प्रभावशाली पेशेवर किसानों जैसे चिकित्सकों, अभियंताओं, अधिवक्ताओं, सनदी लेखाकारों और प्रति माह कम से कम ₹10,000 के पेंशन भोगियों (एमटीएस/चतुर्थ श्रेणी/समूह घ कर्मचारी को छोड़कर) को इस योजना से बाहर रखा गया है।

पूर्वोत्तर राज्यों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जहां भूमि स्वामित्व के अधिकार समुदाय आधारित है, वन निवासी और झारखंड, जिनके पास भूमि के अद्यतन रिकॉर्ड और भूमि हस्तांतरण पर प्रतिबंध नहीं।

केंद्र सरकार अब तक ₹50,850 से अधिक की धनराशि जारी कर चुकी है।

कृषि जनगणना 2015-16 के अनुमानों के आधार पर, योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों की कुल संख्या लगभग 14 करोड़ है। 20 फरवरी, 2020 तक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा किसान वेब पोर्टल पर अपलोड किए गए लाभार्थियों के आंकड़ों के आधार पर, 8.46 करोड़ किसान परिवारों को लाभ दिया गया है।





4. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

'मातृभाषा दिवस' 21 फरवरी को मनाया जाता है।

17 नवंबर, 1999 को यूनेस्को ने इसे स्वीकृति दी।

उद्देश्य- विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा मिले।

बांग्लादेश में 'बंगाली मातृभाषा आंदोलन दिवस' 1952 से ही मनाया जा रहा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति मिलने के बाद और बल मिला।

2008 को 'अंतरराष्ट्रीय भाषा वर्ष' घोषित करते हुए संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को फिर दोहराया।





5. सीएमएस के परिशिष्ट 1 में शामिल

हाल ही में सीएमएस (CMS) के परिशिष्ट 1 में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, एशियाटिक एलीफेंट और बंगाल फ्लोरीकन  को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में CMS COP-13 का आयोजन गुजरात की राजधानी गांधीनगर में हुआ है।





6.  'गणतंत्र दिवस परेड 2020' की ट्राफियां

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'गणतंत्र दिवस परेड 2020' के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों की ट्राफियां प्रदान की।

तीनों सेनाओं में वायु सेना को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, सीएपीएफ श्रेणी में  सीआईएसएफ को शीर्ष सम्मान मिला।


अन्य जानकारी

चीफ आफ डिफेंस स्टाफ- जनरल बिपिन रावत
नौसेना प्रमुख- एडमिरल कर्मवीर सिंह 
वायु सेना प्रमुख- एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया 
थल सेना प्रमुख- जनरल एमएम नरवाडे 
रक्षा सचिव- डॉ अजय कुमार 
रक्षा (रक्षा वित्त)- श्रीमती गार्गी





7. पूर्वोत्तर सतत विकास लक्ष्य सम्मेलन गुवाहाटी में शुरू

पूर्वोत्तर राज्यों में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रक्रिया को गति देने तथा इसके समाधान तलाशने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर सतत विकास लक्ष्य सम्मेलन 24 फरवरी को गुवाहाटी में शुरू हुआ।

सम्मेलन का आयोजन पूर्वोत्तर विकास परिषद, असम सरकार और टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर नीति आयोग कर रहा है।

यूएनडीपी तथा आरआईएस सम्मेलन में सहयोग कर रहे हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों की भागीदारी, सहयोग और विकास पर आधारित यह तीन दिवसीय सम्मेलन 26 फरवरी तक चलेगा जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

वर्तमान में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत और उपाध्यक्ष राजीव कुमार है।





8. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत दौरा

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय (24-25 फरवरी, 2020) यात्रा पर भारत आए।


अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, 22 किमी. की रोड शो के दौरान साबरमती आश्रम पहुंचे, इसके बाद अहमदाबाद में स्थित 'मोटेरा स्टेडियम' में आयोजित "नमस्ते ट्रंप" में शामिल हुए। शाम को ट्रंप दंपति ताजमहल का दीदार किया।
इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच 3 अरब डॉलर का रक्षा सौदा और कुल 6 समझौता पत्रों पर दस्तखत हुए।

रक्षा सौदे के तहत भारत सरकार दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले apache और 24 MH-60  Romeo helicopter सहित अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की खरीद करेगी।
छह समझौतों में से पहला ऊर्जा क्षेत्र, दूसरा मानसिक स्वास्थ्य, तीसरा चिकित्सा उत्पादों की सुरक्षा, चौथा पेट्रोलियम कंपनियों के बीच, पांचवा मादक पदार्थों की तस्करी- आतंकवाद रोधी नए संयुक्त तंत्र का गठन और छठां अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त सहयोग संगठन का स्थाई केंद्र भारत में खोलना है।


सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम)

गुजरात के अहमदाबाद में मोटेरा नामक स्थान पर बनाया गया है।
यह मैदान भारत के साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अधिक दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम है।

दर्शक क्षमता-  110,000 (2020 वर्तमान), 49,000 (1982-2015)

इस स्टेडियम को 1982 में बनाया गया था जिसे 2015 में  इसे नष्ट कर विस्तार किया गया।

पूर्व नाम- सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम





9. एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार-2020

सीएसआइआर-सीडीआरआई, लखनऊ के मॉलिक्यूलर पैरासिटोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी प्रभाग की वैज्ञानिक डॉक्टर नीति कुमार को एसआईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2020 प्राप्त हुआ है।

उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (एनएसडी) 2020 पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा, क्योंकि एनएसडी के लिए इस वर्ष की थीम 'वैज्ञानिक में महिला है।

यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के महिला को दिया जाता है, जिन्हें विभिन्न राष्ट्रीय अकादमियों से सम्मान प्राप्त हुआ है।







10. मलेशिया के प्रधानमंत्री का इस्तीफा

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपना इस्तीफा देश के राजा को सौंप दिया है।



समसामयिकी || 16-20 फरवरी, 2020

1. एफएटीएफ की 'ग्रे-सूची' में बरक़रार पाकिस्तान

वैश्विक आतंकवाद वित्तपोषण निगरानी संस्था एफएटीएफ ने पाकिस्तान को दागी सूची 'ग्रे-सूची' में ही रखने का फैसला किया और उसे जून तक का समय दिया।
पूर्ण सत्र में कहा गया कि पाकिस्तान ने लश्कर, जैश और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी समूहों को वित्तीय सहायता पर लगाम कसने के लिए दिए गए 27 कार्यों में से कुछ ही किए हैं।

अगर पाकिस्तान प्रभावी कार्यवाही नहीं करता है तो पूरी संभावना है कि उस उत्तर कोरिया और ईरान के साथ 'काली सूची' में डाला जा सकता है

पेरिस में 'वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) के चल रहे पूर्ण सत्र में यह फैसला किया गया।

एफएटीएफ ने पाकिस्तान को जून 2018 में ग्रे-सूची में डाला था।

अक्टूबर 2018 फरवरी 2019 में की गई समीक्षा में भी पाक को राहत नहीं मिली थी।

पाकिस्तान के ग्रे-सूची में बने रहने से उसके लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और यूरोपीय संघ से वित्तीय सहायता प्राप्त करने में कठिनाई आएगी और इस तरह आर्थिक संकट का सामना कर रहे इस देश के लिए समस्याएं और बढ़ जाएंगी।

पाकिस्तान ग्रे-सूची से बाहर निकलने के लिए जरूरी 35 देशों का समर्थन भी नहीं जुटा पाया है। 

एफएटीएफ एक अंतर-सरकारी वैश्विक निकाय है, जिसे फ्रांस की राजधानी पेरिस में जी-7 समूह के देशों द्वारा 1989 में स्थापित किया गया था।

इसका काम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन शोधन, सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार और आतंकवाद के वित्तपोषण पर निगाह रखना है।

इसके अलावा एफएटीएफ वित्त विषय पर कानूनी, विनियामक और परिचालन उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा भी देता है।





2. सेना का नया मुख्यालय 'थल सेना भवन'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में थलसेना का नया मुख्यालय 'थल सेना भवन' के निर्माण हेतु शिलान्यास किया।

यह भवन 39 एकड़ में बनाए जाएंगे जहां से हर तरह की सैन्य कार्रवाई का संचालन किया जाएगा।

700 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा यह भवन पांच वर्ष में तैयार होगा।





3.  प्रधानमंत्री के सलाहकार नियुक्त

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों भास्कर खुल्बे और अमरजीत सिन्हा को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।





4. भारतीय इंफ्राटेल और इंडस्टावर्स के विलय को मंजूरी

दूरसंचार विभाग ने देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी इंडस टावर्स का bharti-infratel के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। 

विलय के बाद बनने वाली संयुक्त कंपनी के पास देश भर में 163000 से अधिक दूरसंचार टावर हो जाएंगे, जिनका परिचालन सभी 22 दूरसंचार सेवा क्षेत्रों में हो रहा है।

संयुक्त कंपनी चीन को छोड़ शेष विश्व की सबसे बड़ी टावर कंपनी होगी।

अब कंपनी का नाम बदलकर 'इंडस टावर्स लिमिटेड' कर दिया गया है।




5. 75 अत्याधुनिक चिकित्सा कालेज खोलने को मंजूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार देश के 75 आकांक्षी जिलों में 75 अत्याधुनिक मेडिकल कालेज सह अस्पताल खोलने की मंजूरी दे दी है।




6. पहला अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन

नई दिल्ली में दो दिवसीय (22-23 फरवरी) अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन 2020 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा समापन संबोधन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। 

सम्मेलन में दुनिया भर के कानूनी दिग्गजों की भागीदारी देखी गई।

इसकी थीम है- "न्यायपालिका और बदलती दुनिया"





7. उत्तर भारत का पहला "बर्ड रिंगिंग स्टेशन"

उत्तर भारत का पहला "Bird Ringing Station" बिहार में स्थापित किया जाएगा।

यह बिहार में प्रवासी पक्षियों के अवलोकन, निगरानी और अनुसंधान के लिए समर्पित होगा।

इसकी स्थापना के लिए राज्य सरकार और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के प्रतिनिधियों ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है ।

बिहार सरकार इस परियोजना के लिए 5000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

वर्तमान में तमिलनाडु, उड़ीसा और राजस्थान में बर्ड रिंगिंग स्टेशन है।

यह समझौता cms cop-13 के मौके पर किया गया है।

गौरतलब है कि cms cop-13 का आयोजन गुजरात की राजधानी गांधीनगर में हो रहा है। इसमें 130 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

बिहार में प्रवासी पक्षियों को जमुई, दरभंगा, बेगूसराय और वैशाली जिलों में देखा जा सकता है।





8. पहला 'सिंगल-यूज़ प्लास्टिक फ्री एयरपोर्ट'

हाल ही में भारत का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहला 'सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री एयरपोर्ट' बनाया है।



9. अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य का स्थापना दिवस

20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य का 'राज्य स्थापना दिवस' मनाया जाता है।

अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी, 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था।

मिजोरम भी 20 फरवरी, 1987 को देश का 23 वां राज्य बना था।





10. रानी कमलापति की 32 फुट प्रतिमा का अनावरण

हाल ही में गोंड  जनजाति की रानी कमलापति की 32 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भोपाल में किया गया है।

समसामयिकी || 12-15 फरवरी, 2020

1. एकोनकागुआ की फतह करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की

मुंबई के नौसैनिक स्कूल की छात्रा दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एकोनकागुआ की फतह करने वाली सबसे कम उम्र की  लड़की बनी।

सातवीं कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन (12 वर्ष) ने 6962 मीटर ऊंची इस पर्वत चोटी का पता किया।




2. कोयला खानों के स्टार रेटिंग के लिए वेब पोर्टल

भारत में कोयला खानों की स्टार रेटिंग के लिए वेब पोर्टल शुरू किया गया।

यह पोर्टल हरित, सुरक्षित तथा कोयला खनन की टिकाऊ परंपरा के लिए एक औजार के रूप में काम करेगा। 

इसे केंद्रीय कोयला व खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में शुरू किया।

ऐसे खान, जिनका स्कोर 91 से 100 प्रतिशत तक होगा उन्हें 5 स्टार मिलेगा जबकि 0 से 40 प्रतिशत वाले को कोई स्टार नहीं मिलेगा।





3.  संयुक्त राष्ट्र विश्व दलहन दिवस

भारत ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र विश्व दलहन दिवस समारोह की मेजबानी की।

इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की।


संयुक्त राष्ट्र विश्व दाल दिवस

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2019 से प्रत्येक वर्ष के 10 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र विश्व दाल दिवस मनाता है।

इस वर्ष का कार्यक्रम ग्लोबल पल्स कन्फेडरेशन (जीपीसी) के सहयोग से नेफेड द्वारा किया गया।



नेफेड

नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर पीएम आशा के तहत दलहन और तिलहन, कोपरा और कपास की खरीद के लिए भारत सरकार की केंद्रीय नोडल एजेंसी है।

स्थापना- 2 अक्टूबर 1958
अध्यक्ष- डॉ विजेंद्र सिंह।


जीपीसी 

फ्रांस में 1963 में स्थापित ग्लोबल पल्स कन्फेडरेशन (जीपीसी) का मुख्यालय 2009 से दुबई में है।

यह दालों के उत्पादन, उपभोग, जागरूकता और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक गैर लाभकारी संगठन है।

यह 50 से अधिक देशों में दालों के व्यापार में लगे 26 राष्ट्रीय संघों और हजारों कॉरपोरेट्स का परिसंघ है।

चेयरपर्सन- सुश्री सिंडी ब्राउन




4. राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान, फरीदाबाद का नाम बदला

भारत सरकार ने राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एनआईएफएम), फरीदाबाद का नाम बदलकर अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एजेएनआईएफएम) रखने का निर्णय लिया है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भर्ती किए गए विभिन्न वित्त एवं लेखा सेवाओं के अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय व्यय विभाग के तहत एक पंजीकृत संस्था के रूप में 1993 में एनआईएफएम, फरीदाबाद की स्थापना की गई थी। केंद्रीय वित्त मंत्री एनआईएफएम समिति के अध्यक्ष है।




5. बिम्सटेक आपदा प्रबंधन संस्थान 2020

गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने ओडिशा के पुरी स्थित रामचंडी बीच पर बाढ़ से बचाव पर दूसरे बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास के क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास (एफटीएक्स) का शुभारंभ किया।

बिम्सटेक के 5 सदस्य देशों यथा भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और म्यांमार के प्रतिनिधियों एवं बचाव टीमों ने बड़े उत्साह के साथ इस अभ्यास में भाग लिया।

यह अभ्यास सदस्य देशों को मौजूदा क्षमताओं का आकलन करने, सर्वोत्तम आपदा बचाव प्रथाओं को साझा करने, मौजूदा आपातकालीन तैयारियों को बेहतर करने, क्षेत्रीय बचाव व्यवस्था को मजबूत करने तथा आपदा के समय सांस्कृतिक धरोहर स्थलों के संदर्भ में जोखिम का आकलन करने के लिए एक उपयुक्त प्लेटफार्म सुलभ कराएगा।




6. भारत और पुर्तगाल में 14 समझौतों एवं सहमति-पत्रों का आदान-प्रदान किया

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा चार दिवसीय यात्रा पर 13 फरवरी को भारत पहुंचे।

दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने समुद्री विरासत, समुद्री परिवहन और बंदरगाह विकास, प्रवास एवं गतिशीलता, स्टार्ट-अप,  बौद्धिक संपदा अधिकार, एयरोस्पेस, नैनो जैव प्रौद्योगिकी, ऑडियोवीजुअल उत्पादन, योग राजनयिक प्रशिक्षण, वैज्ञानिक अनुसंधान और सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में भारत और पुर्तगाल के बीच 14 समझौतों और सहमति पत्रों का आदान-प्रदान किया।





7. भारत सरकार और विश्व बैंक ने 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार और विश्व बैंक ने 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इसका मुख्य उद्देश्य देश में भूजल के घटते स्तर को रोकना और भूजल से जुड़े संस्थानों को मजबूत बनाना है।

विश्व बैंक से सहायता प्राप्त अटल भूजल योजना (एफबीएचवाई)-राष्ट्रीय भूजल प्रबंधन सुधार कार्यक्रम को महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में कार्यान्वित किया जाएगा और यह 78 जिलों को कवर करेगा। 

इन राज्यों में प्रायद्वीपीय भारत के कठोर चट्टान वाले जलभृत और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाके के कछारी जलभृत दोनों ही मौजूद हैं।

अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (आईबीआरडी) से मिलने वाले $450 मिलियन के ऋण में 6 वर्षों की मोहलत अवधी और 18 वर्षों की परिपक्वता अवधि होगी।





8. शीर्ष 100 शैक्षणिक संस्थानों में भारत के 11 संस्थान

उभरती अर्थव्यवस्था के शीर्ष 100 शैक्षणिक संस्थानों में इस साल भारत के 11 संस्थानों ने जगह बनाई है।

टाइम्स हायर एजुकेशन इमर्जिंग इक्नॉमीज यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में 47 उभरती अर्थव्यवस्थाओं के शैक्षणिक संस्थानों को जगह दी गई है। 

इस सूची में, भारतीय विज्ञान संस्थान (आइआइएससी) को 16 वां, आईआईटी खड़कपुर को 32 वां, आईआईटी दिल्ली को 38 वां और आईआईटी मद्रास 63 वां स्थान मिला है।

आईआईटी रोपड़, इंस्टीट्यूट आफ केमिकल टेक्नोलॉजी और अमृत विश्व विद्यापीठ को शीर्ष 100 में पहली बार स्थान मिला है।





9. भारतीय मूल के अमेरिकी श्रीनिवासन बने न्यायाधीश

जाने-माने भारतीय अमेरिकी न्यायाधीश श्रीनिवासन शक्तिशाली फेडरल सर्किट अदालत की कमान संभालने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के बाद इसे ही सर्वाधिक शक्तिशाली अदालत माना जाता है।

श्रीनिवासन (52) यूनाइटेड स्टेट्स कोर्ट आफ अपील्स का मुख्य न्यायाधीश बने हैं।





10. 14,100 के लिथियम भंडार की खोज

भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के अनुसंधानकर्ताओं ने हाल ही में मंड्या (बंगलुरु के निकट) में लगभग 14100 टन के लिथियम भंडार की खोज की है।
हालांकि अग्रणी देशों की अपेक्षा यह काफी कम है। चिल्ली 8.6 मिलियन टन, आस्ट्रेलिया 2.8 मिलियन टन, अर्जेंटीना 1.7 मिलियन टन और पुर्तगाल 60,000  टन लिथियम का उत्पादन करते हैं। 

भारत अपने मौजूदा जरूरतों का लिथियम आयात करता है। वित्त वर्ष 2019 में 1.2 बिलियन डॉलर की लिथियम बैटरी का आयात किया है।

समसामयिकी || 9-11 फरवरी, 2020

1. 'लारेस सर्वश्रेष्ठ खेल लम्हे' पुरस्कार

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 2000 से 2020 तक के लारेस सर्वश्रेष्ठ खेल लम्हे के पुरस्कार के लिए चुना गया।

अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने इस साल के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

बर्लिन में आयोजित लॉरिस अवॉर्ड्स का यह 20 वां संस्करण था।




2. एशियन कुश्ती चैंपियनशिप

सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। यह जीत 87 किलोग्राम भार वर्ग में मिली है।

यह खेल नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला गया।





3. हिंदी विश्व में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा 

विश्व भाषा डेटाबेस एथनोलॉग द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदी विश्व में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। 61 करोड़ 50 लाख लोग विश्व में हिंदी बोलते हैं।
पहले नंबर पर अंग्रेजी भाषा को रखा गया है, जिसके बोलने वालों की संख्या एक अरब 13 करोड़ से ज्यादा है। चीनी भाषा मंदारिन दूसरे स्थान पर है जिसके बोलने वाले एक अरब 11 करोड़ 70 लाख  है। वहीं, बांग्ला को सातवीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा का दर्जा दिया गया है।

1951 में अपनी स्थापना के बाद से एथनोलॉग दुनिया में इस्तेमाल की जा रही भाषाओं का एक वार्षिक डेटाबेस तैयार करता है। मौजूदा डेटाबेस में विश्व में प्रयोग की जा रही है 7111 भाषाओं को शामिल किया गया है।





4. मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस
19 फरवरी को 'मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस' मनाया जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी, 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारंभ किया था।
इसका उद्देश्य किसानों को हर 2 साल बाद मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना है, ताकि उन्हें अपनी जमीन में पोषक तत्वों की कमी का पता चल सके। मिट्टी में पोषक तत्वों के प्रबंध के लिए मृदा परीक्षण के तौर-तरीकों का विकास किया गया है। यह योजना अतिरिक्त आय और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देती हैं।
2015 से 2017 तक पहले दौर में देश भर में किसानों को 10 लाख से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए। 2017 से 2019 के दूसरे चरण में 11 करोड़ 74 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। सरकार ने इस योजना पर 700 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं।





5. आईडीएसए का नया नाम मनोहर पारिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान रखा गया

केंद्र सरकार ने रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान आईडीएसए का नाम बदलकर मनोहर पारिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान करने का निर्णय लिया है।
स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर की प्रतिबद्धता और विरासत को सम्मानित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

यह संस्था रक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है जिसकी स्थापना 1965 में नई दिल्ली में की गई थी। इसका उद्देश्य रक्षा और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा ज्ञान का प्रसार करना है।





6. अफगानिस्तान के नए राष्ट्रपति

अफगानिस्तान में अशरफ गनी दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए। हालांकि उनके प्रतिद्वंदी  अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह इसे मानने से इंकार कर रहे हैं और स्वयं को अफगानिस्तान का राष्ट्रपति घोषित किए हैं।





7. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक में राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख रहे महंत नृत्यगोपाल दास को अध्यक्ष प्रबंध और विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय को महासचिव चुना गया। 

स्वामी गोविंद देव गिरि को कोषाध्यक्ष बनाए गया है। वरिष्ठ नौकरशाह एवं प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव ने नृपेंद्र मिश्र को मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

अयोध्या में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में न्यास का खाता खोला जाएगा जिसमें निर्माण के लिए मिलने वाले धन को जमा कराया जाएगा।

बैठक में कुल 9 प्रस्ताव पारित किए गए।





8. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अब "स्वैच्छिक"

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को अब स्वैच्छिक बना दिया गया है। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने 22 वें विधि आयोग के गठन और सहायक प्रजनन तकनीक (नियमन) विधेयक को भी मंजूरी दे दी है।


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई)

किसानों के लिए पीएमएफबीवाई अब स्वैच्छिक होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2016 में की शुरुआत की गई थी।

ऋण लेने वाले किसानों को बीमा कवर लेना अनिवार्य रखा गया था।

मौजूदा समय में कुल किसानों में से 58 किसान ऋण लेने वाले हैं।

बीमा कार्यक्रम में 30 फीसद खेती योग्य क्षेत्र को शामिल किया गया है।

इसके अलावा डेयरी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए 4558 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई है। इससे करीब 95 लाख किसानों को फायदा होगा।

मंत्रिमंडल ने ब्याज सहायता योजना में लाभ को 2 फीसद से बढ़ाकर ढाई फीसद करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। यह फैसला किसान समुदाय के हित में किया गया है।


22 वें विधि आयोग का गठन

मंत्रिमंडल ने 22 वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है जिसका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

यह आयोग सरकार को जटिल कानूनी मुद्दों पर सलाह देगा।

पूर्व विधि आयोग का कार्यकाल इस वर्ष अगस्त में समाप्त हो रहा है


सहायक प्रजनन तकनीक (नियमन) विधेयक

इसमें महिलाओं के प्रजनन अधिकारों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

इसके तहत एक राष्ट्रीय रजिस्ट्री और पंजीकरण प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव किया गया है जो सभी चिकित्सा पेशेवरों व इससे जुड़े तकनीक का उपयोग करने वाले प्रतिनिधियों पर लागू होगा।

इस विधेयक में राष्ट्रीय बोर्ड और राज्य बोर्ड गठन की बात कही गई है जो कानूनी रूपरेखा को लागू करने में मदद  करेगा।





9. अजय वारियर अभ्यास 2020

अजय वारियर अभ्यास 2020 भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच होना है। इस अभ्यास के पांचवें संस्करण का आयोजन 13 से 26 फरवरी के दौरान यूनाइटेड किंगडम के सालिसबरी मैदान में होगा। अभ्यास में दोनों सेनाओं के 120-120 सैनिक भाग लेंगे। 

इसका मकसद शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण पर बल देना है।

इस अभ्यास को भारत और इंग्लैंड में बारी-बारी से आयोजन किया जाता है।



10.  अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पुनः मुख्यमंत्री बने

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का पुनः मुख्यमंत्री बनाया गया है। 

अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने है। पहली बार 2013 में कुछ दिनों के लिए और दूसरी बार 2015 में 67 सीटों के साथ पूर्ण कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बने थे।

हाल ही में आए चुनाव नतीजों के  अनुसार 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें जबकि भाजपा को 8 सीटें मिली हैं।

समसामयिकी || 8 फरवरी, 2020

1. 92 वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2020)


92 वें अकादमी पुरस्कार की घोषणा लॉस एंजलिस कैलिफोर्निया में की गई।

इस बार दक्षिण कोरियाई फिल्म 'पैरासाइट' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म सहित तमाम प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया।

फिल्म 'जोकर' में बेहतरीन अभिनय के लिए जोकीन फीनिक्स को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला फिल्म। फिल्म 'जुड़ी' के लिए रेनी जेल्वेगर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर मिला। फिल्म 'पैरासाइट' के निर्देशक बोंग जून-हो को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का ऑस्कर मिला।





2. भारत में 10 में से एक को कैंसर

विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट में 10 भारतीयों में से एक को अपने जीवन काल में कैंसर होने और 15 में से 1 की इस बीमारी से मौत होने की आशंका जताई गई है। 2018 में भारत में कैंसर के 11.6 लाख नए मामले सामने आए। डब्ल्यूएचओ और इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने यह रिपोर्ट जारी की है।





3.   वी थिंक डिजिटल

फेसबुक ने 'वी थिंक डिजिटल' कार्यक्रम शुरू किया है।

इसके तहत सोशल मीडिया कंपनी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित सात राज्यों में एक लाख महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए प्रशिक्षित करेगी।

इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और साइबर पीस फाउंडेशन के साथ साझेदारी करके साल भर में 7 राज्यों की एक लाख महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी और इसका विस्तार अन्य राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड और बिहार में किया जाएगा।

'वी थिंक डिजिटल' फेसबुक का वैश्विक डिजिटल साक्षर कार्यक्रम है। इसकी घोषणा दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण के दौरान 2019 में की गई थी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को निजता, सुरक्षा और गलत सूचना जैसे मुद्दों के समाधान में मदद करने के लिए तैयार किया गया है।





4. महाराष्ट्र के सभी कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी कॉलेजों में 19 फरवरी (छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती) से अपना काम राष्ट्रगान के साथ शुरू करने को अनिवार्य बना दिया है।

पिछले महीने 26 जनवरी को सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए सुबह की सभा के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य किया था।





5. अजय पटेल एआइसीएफ के अध्यक्ष

अजय पटेल को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। वे 2023 तक पद पर बने रहेंगे।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआइसीएफ) भारत में शतरंज के खेल के लिए केंद्रीय प्रशासनिक निकाय है। इसकी स्थापना 1951 में हुई थी और इसका मुख्यालय चेन्नई में है।





6. मनप्रीत एफआईएच सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी

राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बने है। 

बेल्जियम के आर्थर बान डोरेन दूसरे और अर्जेंटीना के लुकास विला तीसरे नंबर पर रहे।

इस पुरस्कार की शुरुआत 1999 में हुई थी।





7. प्रधानमंत्री ने 50 से अधिक परियोजनाओं को किया राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे में 50 से अधिक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने करीब 1250 करोड़ रुपये की लागत वाली करीब 50 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 430 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल और विश्वविद्यालय में 74 बिस्तरों वाला मनोरोग अस्पताल भी शामिल है।

उन्होंने आईआरसीटीसी की "महाकाल एक्सप्रेस" को भी हरी झंडी दिखाई। यह रेलगाड़ी तीन ज्योतिर्लिं तीर्थ स्थलों वाराणसी, उज्जैन और ओम्कारेश्वर को जोड़ेंगी। यह देश में पहली ओवरनाइट निजी ट्रेन होगी।

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में दो दिवसीय "काशी एक रूप अनेक" प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें प्रदेशभर के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। मोदी ने अपने उत्पादन का प्रदर्शन कर रहे कार्यक्रमों को ऑटोग्राफ भी दिया।

उन्होंने श्री सिद्धांत शिखमणी ग्रंथ के 19 भाषाओं में अनूदित संस्करण और इसके मोबाइल एप्लीकेशन का विमोचन भी किया। उन्होंने सुझाव दिया कि आगे चलकर इस ऐप के द्वारा इसी ग्रंथ के संबंध में हर वर्ष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए और हर राज्य से शीर्ष 3 प्रतियोगियों को पुरस्कार दिए जाने चाहिए।

वाराणसी सीमा से सटे चंदौली जिले के पड़ाव में मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पंडित दीनदयाल की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया है।
 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा





8. सेना में महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन

सैन्य बलों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने पर जोर देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिला अधिकारियों के कमान संभालने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है और केंद्र को निर्देश दिया कि 3 महीने के भीतर सारी महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन दिया जाए।


इन विभागों में महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन

सैन्य एडवोकेट जनरल, सेना शिक्षा कोर, सिग्नल इंजीनियर, सैन्य उड्डयन, सैन्य वायु रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स ओर मैकेनिकल इंजीनियर, सर्विस कोर, ऑर्डिनेंस कोर और खुफिया शाखा।


क्या होंगे बदलाव

महिला सैन्य अधिकारी रिटायरमेंट की उम्र तक सेना में काम कर पाएंगी। शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सेना में नौकरी कर रही महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन चुनने का विकल्प दिया जाएगा। महिला अधिकारी पेंशन पाने की हकदार हो जाएंगी।




9. भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.4 फीसद : मूडीज

साख निर्धारण और बाजार अनुसंधान कंपनी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 5.4 फीसद कर दिया है। इससे पहले इसके 6.6 फीसद रहने का अनुमान लगाया गया था।

भारत की अर्थव्यवस्था में पिछले 2 साल में आई सुस्ती के कारण वृद्धि अनुमान को घटाया गया है। 

मूडीज ने वैश्विक वृद्धि अनुमान को भी कम किया है जिसका कारण करोना विषाणु का फैलना बताया गया है।

मूडीज ने जी-20 देशों की आर्थिक वृद्धि 2020 में 2.4 फीसद और 2021 में 2.8 फीसद रहने की संभावना जताई है।

वहीं, चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2020 में 5.2 फीसद 2021 में 5.7 फीसद रहने का अनुमान लगाया गया है।





10. केंर्स कप चैंपियन

विश्व रैपिड चैंपियन कनेरू हंपी ने एक अन्य भारतीय खिलाड़ी द्रोणावल्ली हरिका को केंर्स कप शतरंज के नौवें और आखिरी दौर में ड्रा पर रोककर पिछले 2 महीने में अपना दूसरा खिताब हासिल किया है।

पिछले साल दिसंबर में विश्व रैपिड चैंपियन बनी थी।

वह अब विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगी।


समसामयिकी || 7 फरवरी, 2020

1.  राष्ट्रीय बागवानी मेले का आयोजन
राष्ट्रीय बागवानी मेले का आयोजन कर्नाटक राज्य की राजधानी बंगलुरु के भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान के हेसरघट (Hessarghatt) कैंपस में किया जा रहा है।

इस मेले का आयोजन 5 से 8 फरवरी के दौरान किया जा रहा है। इसकी थीम "मेकिंग फार्मिंग एंड एंटरप्राइज यानी कृषि को उद्यम बनाना है।" इसमें देश के विभिन्न राज्यों के 50,000 से अधिक किसान हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा इस मेले में फसलों की विभिन्न किस्मों, तकनीकों तथा विधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।






2. "सीएमएस कॉप-13 (CMS COP-13)" का आयोजन
जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों पर सम्मेलन "सीएमएस कॉप-13" का आयोजन गांधीनगर (गुजरात) में किया जाएगा।
15 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित इस सम्मेलन की मेजबानी पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा की जाएगी। सीएमएस प्रवासी जानवरों और उनके आवासीय संरक्षण और अस्थाई उपयोग के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। भारत 1983 से सीएमएस की एक पार्टी है।

Conversation the Conservation of Species (SMS) of  Wild Animals संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत एक पर्यावरण संधि है। इस संधि पर 1979 में जर्मनी के बान सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसलिए इसे  बान कन्वेंशन के नाम से भी जाना जाता है।





3. ईज आफ लिविंग इंडेक्स और म्युनिसिपल परफारमेंस इंडेक्स-2019
'ईज आफ लिविंग इंडेक्स और म्युनिसिपल परफारमेंस इंडेक्स 2019' आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा लांच किया जाएगा।

100 स्मार्ट शहरों और 10 लाख से अधिक आबादी वाले 14 अन्य शहरों में नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए डिजाइन किया गया है।





4.  बीदर एयरपोर्ट
हाल ही में बीदर एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत की गई है। यह एयरपोर्ट का नाटक राज्य में स्थित है।




5. हिंदी साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन
83 वर्षीय हिंदी साहित्य का गिरिराज किशोर का कानपुर उनके आवास पर निधन हो गया।

किशोर का जन्म 8 जुलाई 1937 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ था। उनके पिता जमींदार थे। उन्होंने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया और स्वतंत्र लेखन किया।

महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीकी अनुभव पर आधारित महाकाव्यात्मक उपन्यास "पहला गिरमिटिया" ने उन्हें साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई। औपनिवेशिक दासता से आगे बढ़कर दलित चेतना पर 'परिशिष्ट' और 'यथाप्रस्तावित उपन्यास रच कर साबित करते हैं कि गांधीवादी चेतना के औजार से हाशिए को केंद्र में रचा जा सकता है। 'ढ़ाई घर' के बाद तो वे हिंदी समाज में घर-घर के लेखक हो गए।

वर्ष 1991 में प्रकाशित 'ढाई घर' के लिए वर्ष 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 23 मार्च 2007 को शिक्षा के लिए गिरिराज किशोर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।






6. आरएसएस प्रचारक पी. परमेश्वरन का निधन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वयोवृद्ध  विचारक और लेखक पी. परमेश्वरन का निधन हो गया है। वे 93 वर्ष के थे।

उनको 2018 में पद्म विभूषण से और 2004 में पद्मश्री से नवाजा गया था। उन्होंने केरल वासियों में राष्ट्रवादी सोच को बढ़ावा देने के लिए 'भारतीय विचार केंद्रम' के संस्थापक और निदेशक थे। वे केरल के थे और केरल में ही उनकी मृत्यु हो गई।






7. स्मार्ट सिटी के तहत पिछड़ रहे शहरों की मदद करेंगे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहर
स्मार्ट सिटी के तहत चुने गए 100 शहरों में पिछड़ रहे शहरों की मदद के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहर सहयोग करेंगे।

इसके लिए केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 20 शहरों को पायदान में नीचे के 20 शहरों को साथ जोड़ा है और वे सहयोगी शहरों के रूप में काम करेंगे।

शहरों की जोड़ी उन्हीं शहरों के साथ बनाई गई है जो एक जैसी परिस्थितियों वाले हैं एवं जिनकी संस्कृति मिलती-जुलती है। उदाहरण के लिए वाराणसी एक धार्मिक नगरी है और उसे अन्य धार्मिक नगर अमृतसर के साथ जोड़ा गया है जिसे मिशन के तहत अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है। इसी तरह रांची को शिमला और पुणे को धर्मशाला से जोड़ा जाएगा।

आंतरिक रैंकिंग के मुताबिक अमदाबाद (प्रथम रैंक), नागपुर, रांची, भोपाल, सूरत, कानपुर, इंदौर, विशाखापट्टनम, वेल्लोर, वडोदरा, नासिक, आगरा, वाराणसी, दावणगेरे, कोटा, पुणे, उदयपुर, देहरादून और अमरावती सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 20 शहरों में शामिल है।





8. एपीजे अब्दुल कलाम : द मिसाइल मैन
सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर आधारित बायोपिक फिल्म का पहला लुक जारी किया।

इस फिल्म का नाम "एपीजे अब्दुल कलाम : द मिसाइल मैन" है। यह फिल्म हॉलीबुड और तेलुगू फिल्मोद्योग की संयुक्त परियोजना है। यह फिल्म इस वर्ष के अंत तक रिलीज हो जाएगी।





9. मछुआरों को सीमा पार जाने से रोकने के लिए इसरो ने विकसित किया है एक नया माड्यूल
भारतीय नौसेना ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर एक मॉड्यूल तैयार किया है।

इस मॉड्यूल में एक ट्रांसपांडर युक्त व्यवस्था की की गई है जो उन नौकाओं की स्थिति एवं स्थान का पता लगाने में मदद करता है, साथ ही उन्हें इस संबंध में संदेश भी पहुंचाता है। 

इसके जरिए मछुआरों को मौसम संबंधित संदेश, तूफान की आशंका और अंतरराष्ट्रीय नौवहन सीमा रेखा पार कर रहे हैं अथवा नहीं जैसे संदेश दिए जाने की सुविधा है।

गुजरात और तमिलनाडु में 500 मछुआरों की नौकाओं पर इसका सफल परीक्षण भी किया गया है। अब शेष को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।

नौसेना के अधिकारियों ने रक्षा संबंधी स्थाई समिति को बताया कि 'उन सभी नावों में स्वचालित पहचान प्रणाली लगी होती है जो नावें 20 मीटर से ऊंची होती हैं। हालांकि कुछ शरारती लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा को पार कर जाते हैं। यह वही लोग होते हैं जो 20 मीटर से कम ऊंचाई वाली नौकाओं का प्रयोग करते हैं।'

गौरतलब है कि हमारे देश में लगभग 2,46,00 नौकाएं हैं जो 20 मीटर से कम ऊँची  है।





10. स्पाइसईप्लस
कारपोरेट मामलों का मंत्रालय 10 सेवाओं के पेशकश के लिए 'स्पाइस-ई प्लस' नाम से एक फार्म शुरू करने जा रहा है।

कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए सरकार 15 फरवरी से नई कंपनियों के गठन के लिए एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक फार्म लागू करेगी। इसके तहत कंपनी को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआइसी) पंजीकरण संख्या तत्काल आवंटित कर दी जाएगी।



समसामयिकी || 6 फरवरी, 2020

1. भारत और रूस की रक्षा कंपनियों के बीच 14 समझौते
लखनऊ में हो रहे डिफेंस एक्सपो के दूसरे दिन भारत और रूस के रक्षा कंपनियों के बीच अस्त्र और सैन्य प्रणालियों के कल पुर्जे बनाने के लिए 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।




2. अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटी
नासा के अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लुका परमितानो और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के एलेग्जेंडर सकोवोर्त्सोव अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइआइएस) से पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आई है। ये लोग कजाकिस्तान में उतरे हैं।
कोच अंतरिक्ष में 328 दिन तक गुजारे। इस दौरान वह 6 बार अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकल कर चहलकदमी की। वह बाहर 42 घंटे 15 मिनट बिताए। इस दौरान कोच पृथ्वी के 5248 चक्कर लगाए और 13.9 करोड़ किमी की यात्रा की।

अंतरिक्ष में कोच का यह मिशन किसी महिला का अब तक का सबसे लंबा मिशन है।





3.  थैलाटोसॉरस
यूनिवर्सिटी ऑफ अलास्का फेयर बैंक के वैज्ञानिकों ने समुद्री सरीसृप की नई प्रजाति 'थैलाटोसॉरस' की खोज की है जो 20 करोड़ों साल पहले समुद्र में रहते थे।
वैज्ञानिकों को 2011 में दक्षिण पूर्व अलास्का में इसका जीवाश्म मिला था। यह खोज साइंटिफिक रिपोर्ट्स पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। वैज्ञानिकों का दावा है कि 'थैलाटोसॉरस'  समुद्री सरीसृप है जो दुनिया भर के भूमध्य रेखीय सागरों में रहते थे।





4. अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2020
हाल ही में अमेरिकी चेंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर (जीआईपीसी) ने इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडेक्स 2020 जारी किया। 

यह इस इंडेक्स का आठवां संस्करण है। 2012 से इसे प्रकाशित किया जा रहा है। इस साल के इंटेक्स में 53 देशों को शामिल किया गया। इसमें 95.28% स्कोर के साथ अमेरिका को पहला स्थान मिला है। वहीं भारत को 40 वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि पिछले साल भारत को 50 देशों की सूची में 36 वां स्थान प्राप्त हुआ था।





5.  जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट
जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट का संचालन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत किया जाएगा।

दरअसल सरकार ने एक महत्वाकांक्षी जीन मैपिंग परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना अपने पैमाने और विविधता के कारण दुनिया में अपनी तरह की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे अनुवांशिकी अध्ययन में सहायता ली जाएगी।

238 करोड़ की इस प्रोजेक्ट में भारतीय विज्ञान संस्थान और कुछ आईआईटी संस्थानों समेत 20 संस्थान शामिल होंगे। भारतीय विज्ञान संस्थान एक स्वायत्त नोडल सेंटर के रूप में इसमें काम करेगा।





6. International religious freedom Alliance
हाल ही में अमेरिका ने इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम अलायंस के गठन की घोषणा की है।

इस अलायंस में ऑस्ट्रिया, ब्राजील, इजराइल, युक्रेन, नीदरलैंड, ग्रीस और यूके जैसे कुल 27 देश शामिल होंगे। इस अलायंस में वैश्विक स्तर पर धार्मिक स्वतंत्रता को संरक्षित और परिरक्षित करने के लिए एक सामूहिक दृश्टिकोण को अपनाया जाएगा।

पोलैंड इसके अगले मिनिस्ट्रियल टू एडवांस रिलिजियस फ्रीडम की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन 14 से 16 जुलाई 2020 के बीच पोलैंड के वार्सा शहर में होगा।





7.  पांच आईआईआईटी (IIITs) संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच आईआईआईटी संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व की संस्थान का दर्जा देने को मंजूरी दी है। यह आईआईआईटी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत संचालित की जा रही हैं। 

इस फैसले के बाद ये संस्थाएं भी बीटेक, एमटेक और पीएचडी की डिग्री दे सकेंगे। इसके लिए सरकार ने "आईआईआईटी लॉ (अमेंडमेंट) बिल 2020" को भी मंजूरी दे दी है। इसमें आईआईआईटी-सूरत, आईआईआईटी-भोपाल, आईआईआईटी-भागलपुर, आईआईआईटी-अगरतला और आईआईआईटी- रायचुर शामिल है।





8. 22वें इंडिया इंटरनेशनल सी-फूड शो का आयोजन
22 वें इंडिया इंटरनेशनल सी-फूड शो का आयोजन कोच्चि (केरल) में किया जा रहा है।

कोच्चि में यह आयोजन 12 साल बाद फिर से आयोजित हो रहा है। भारत के समुद्री उत्पाद का निर्यात 2012-13 में 4 बिलियन डॉलर के मुकाबले 2018-19 में बढ़कर 6.7 बिलियन डॉलर का हो गया है। 

समुद्री उत्पादों में सबसे ज्यादा निर्यात झींगे की होती है और भारत सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका को करता है।





9. ड्रोन (UAV) के लिए समझौता 
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने ड्रोन (UAV) के विकास के लिए इजरायल की एक फर्म के साथ समझौता किया है।

इस का उद्देश्य समुद्री वह भूमि आधारित सैन्य अभियानों के लिए वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) UAV के संयुक्त विकास के लिए विजिबिलिटी का आकलन करना है।




10.  लखनऊ घोषणा पत्र
रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए भारत ने 50 अफ़्रीकी देशों के साथ 'लखनऊ घोषणा पत्र' स्वीकार किया है।

यह घोषणा पत्र लखनऊ में संपन्न हुए 'डिफेंस एक्सपो' में फर्स्ट इंडिया-अफ्रीका डिफेंस मिनिस्टर कांक्लेव 2020 में अपनाया गया। यह लखनऊ में संपन्न हुए डिफिक्सपो 2020 का ही हिस्सा था।

इस कॉनक्लेव में अफ्रीकी महाद्वीप के 14 अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्रियों समेत 154 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ऐसा पहली बार है जब भारत के किसी डिफ़ेंस एक्सपो में अफ़्रीकी देशों के साथ रक्षा सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए कॉनक्लेव हुआ है।

समसामयिकी || 5 फरवरी, 2020

1. भूटान ने किया निशुल्क प्रवेश की सुविधा खत्म
भूटान में भारत सहित क्षेत्रीय पर्यटकों के निशुल्क प्रवेश की सुविधा खत्म करती है।

इसमें भारत, बांग्लादेश और मालदीव से आने वाले पर्यटकों पर प्रतिदिन 1200 रूपये ($17) निर्धारित किए हैं। यह राशि सतत विकास के नाम पर लिया जाएगा। इस शुल्क का मकसद वहां तेजी से बढ़ रहे पर्यटकों को डील करने में भूटान सरकार की मदद करना है। यह जुलाई 2020 से लागू होगा।






2. श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट क्षेत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में घोषणा की कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 फरवरी को 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' स्वायत्त ट्रस्ट के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। अयोध्या कानून के तहत अधिग्रहित 67.70 एकड़ भूमि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को स्थानांतरित करने का फैसला किया है। 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 15 सदस्यीय ट्रस्ट में एक हमेशा दलित समाज से होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने के मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि अयोध्या विवाद में अंतिम निर्णय नवंबर 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घोषित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू मंदिर बनाने के लिए एक ट्रस्ट को जमीन सौंपने का आदेश दिया था। इसने सरकार को मस्जिद बनाने के उद्देश्य से सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।






3. नए सर्वेक्षण में बेरोजगारी दर 6.1 फीसद
श्रम व रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने राज्यसभा में सांख्यिकी मंत्रालय की वार्षिक आधार पर नया बेरोजगारी सर्वेक्षण 2017-18 पेश किया है।

इसके तहत किए गए पीरियोडिक लेबर फ़ोर्स सर्वे (पीएलएफएस) के आंकड़ों के अनुसार भारत में श्रम बल की भागीदारी 36.9 फीसद और बेरोजगारी दर 6.1 फीसद है।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार के आंकड़े जुटाने के लिए पुरानी सर्वेक्षण पद्धति को 2016 से रोक दिया है। इसके बाद नया सर्वेक्षण सांख्यिकी मंत्रालय की मदद से किया जा रहा है।





4. जेएसडब्ल्यू के ब्रांड दूत बने पंत
जेएसडब्ल्यू स्टील ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना ब्रांड दूत बनाने की घोषणा की है।





5. एशिया- पेसिफिक सेंट्रल बैंक ऑफ द ईयर 2020 अवॉर्ड
हाल ही में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को 'एशिया-पेसिफिक सेंट्रल बैंक ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड' दिया गया है।
'ग्लोबल सेंट्रल बैंक ऑफ द ईयर 2020 अवॉर्ड' नेशनल बैंक सर्बिया के Jorgovanka Tabakovi को दिया गया है।

यह अवार्ड प्रसिद्ध बैंकर मैगजीन 'फाइनेंसियल टाइम' द्वारा उन बैंकर को दिया जाता है जो आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। शक्तिकांत दास ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के संकट और भारतीय बैंकों के एनपीए जैसे कई पहलुओं पर सराहनीय काम किया है। शक्तिकांत दास आरबीआई के 25 वें गवर्नर है।





6.  एशिया आर्ट फेस्टिवल
विश्व प्रसिद्ध एशिया आर्ट फेस्टिवल का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।

यह फेस्टिवल का पहला साल है। यह कला के दायरे में युवा मन को प्रेरित करने और कला क्षेत्र में रचनात्मक गतिविधियों को जोड़ने की प्रेरणा देता है।





7.  सनसेवक स्कीम
हाल ही में कर्नाटक सरकार ने नागरिकों को सही समय पर सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु होम डिलीवरी के लिए सन सेवक स्कीम की शुरुआत की है।





8. प्यूरीफाइड टेरेपथिलिक एसिड (PTA)
सरकार ने प्यूरीफाइड टेरेपथिलिक एसिड (पीटीए) पर से एंटी डंपिंग ड्यूटी समाप्त कर दी है।

पीटीए का उपयोग टेक्सटाइल उद्योग में किया जाता है।





9. 'क्लासिकल स्वाइन फ्लू' के लिए किफायती टीका विकसित
सूअरों को क्लासिकल स्वाइन फ्लू से बचाने के लिए किफायती टीका उत्तर प्रदेश में स्थित आईसीएआर-भारतीय चिकित्सा पशु अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित किया गया है।




10.  सहयोगी रोबोट्स के लिए दुनिया का सबसे बड़ा हब
डेनमार्क के ओडेन्स शहर में सहयोगी रोबोट्स के लिए दुनिया का सबसे बड़ा हब खोला गया है। यह करीब 334000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला होगा। इसे कोबोट (cobot) भी कहा जाता है।

समसामयिकी || 4 फरवरी, 2020

1.  इराक के नए प्रधानमंत्री
मोहम्मद अल्लावी को इराक के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

इससे पहले आदिल अब्दुल माही प्रधानमंत्री थे।




2. जीएसटी बिल वालों की खुलेगी लॉटरी
सरकार ग्राहकों को सामान खरीदने पर बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते लाटरी योजना लाने जा रही है।

इस माल व सेवा कर (जीएसटी) लाटरी योजना के तहत 10 लाख रूपये से एक करोड़ रुपये तक का इनाम दिए जाने की पेशकश की जाएगी। ग्राहक खरीदारी का जो भी लेंगे, उसी के जरिए वे लाटरी जीत सकेंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर वह सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य जान जोसफ ने कहा कि माल व सेवा कर (जीएसटी) के हर एक बिल पर ग्राहक को लॉटरी जीतने का मौका मिलेगा इससे ग्राहक  कर्ज चुकाने को प्रसारित होंगे।





3.  मूडीज इन्वेस्टर सर्विस
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 4.9 के साथ रहने का अनुमान है जो सरकार के 5 फीसद के अनुमान से कम है।

वहीं अगले वित्त वर्ष में इसके 5.5 फीसद रहने का अनुमान लगाया गया है जबकि आर्थिक समीक्षा में इसके 6 से 6.5 फीसद रहने की संभावना जताई गई है। मूडीज ने कहा कि वृद्धि अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई है। चक्रीय चुनौतियों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में जारी दबाव के कारण वित्तीय प्रणाली पर कर्ज देने का दबाव है जिसका असर खपत और निवेश पर पड़ रहा है।





4. कोरोना वायरस को 'राज्य आपदा' घोषित
हाल ही में कोरोना वायरस को लेकर केरल राज्य ने राज्य आपदा घोषित किया है।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस के तीन मामले दर्ज हो चुके हैं।





5. विश्व प्रसिद्ध वृहदेश्वर मंदिर
विश्व प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर तंजावुर (तमिलनाडु) में स्थित है। हाल ही में 30 साल के बाद अभिषेक किया गया है।

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर चूर्ण वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। इसका निर्माण चूर्ण राजा राज प्रथम द्वारा कराया गया था। इसके प्रमुख देवता राजराजेश्वर हैं। 1987 में यूनेस्को ने इसे महान जीवन चोल मंदिरों के रूप में विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया।






6. काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल
यह देश का सबसे बड़ा बहु-सांस्कृतिक त्यौहार है।

इसे काला घोड़ा एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। इसकी स्थापना 30 अक्टूबर 1998 को किया गया था। इसका उद्देश्य दक्षिण मुंबई की कला, संस्कृति और विरासत को बनाए रखने और संरक्षित करने के लिए किया गया था। 1 से 9 फरवरी के बीच मुंबई में इसका आयोजन किया गया है।





7. समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी ईस्ट एशिया सम्मिट
समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी ईस्ट एशिया समिट का आयोजन 6 से 7 फरवरी के दौरान चेन्नई (भारत) में आयोजित किया जाएगा।

इस समिट का आयोजन भारत सरकार, ऑस्ट्रेलियाई सरकार तथा इंडोनेशियाई सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें 100 से ज्यादा सहभागियों के शामिल होने की संभावना है जो समुद्री सुरक्षा और इससे संबंधित मुद्दों पर मिलकर बात करेंगे।

इससे पहले यह सम्मिट नई दिल्ली, गोवा और भुवनेश्वर में हो चुका है।






8. 80 ट्रिलियन क्यूबिक फिट नए प्राकृतिक गैस का भंडार की खोज
हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में 80 ट्रिलियन क्यूबिक फिट नए प्राकृतिक गैस के भंडार की खोज की गई है। यह भंडार अबू धाबी और दुबई की सीमा पर है।

ऐसा माना जा रहा है कि इस भंडार के मिल जाने के बाद देश गैस के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा और अगले 50 साल की परियोजनाओं में इससे सहयोग मिलेगा।





9. वधावन में एक मेजर पोर्ट स्थापित करने की मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वधावन में एक मेजर पोर्ट स्थापित करने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। 

यह पोर्ट महाराष्ट्र राज्य में बनेगा। यह पोर्ट 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। इसका निर्माण जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा सभी निर्माण कार्य पीपीपी मॉडल के तहत किए जाएंगे





10. 16 मई मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
16 मई मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2020 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का गोल्डन कांच अवार्ड बेबेंको: टेल मी व्हेन आई आई को दिया गया है।

समसामयिकी || 3 फरवरी, 2020

1.   निमोनिया पर पहला वैश्विक फोरम का आयोजन
बच्चों में निमोनिया पर अब तक का पहला वैश्विक फोरम बार्सिलोना (स्पेन) आयोजित की गई है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 5 साल की उम्र तक के मौत के 14 फीसद मामलों की वजह निमोनिया है। इसकी वजह से हर साल लगभग। 1,27,000 बच्चे मर जाते हैं। 2013 में 1,78,000 मौतें हुई। रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि देश के उत्तरी भाग में आधी से ज्यादा मौतें हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वर्तमान में प्रति 1000 जन्म पर निमोनिया से मरने वाले बच्चों की संख्या औसतन पांच है और इसे तीन करने का लक्ष्य है।





2. ग्रेटर थुनबर्ग नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित
स्वीडन के दो सांसदों ने अपने देश की किशोरी जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटर थुनबर्ग को 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।





3. BAFTAs
First world war drama "1917" was the big winner at the BAFTAs, Picking up seven awards including best picture and director for Sam Men des.

The British Academy of film and Television (BAFTAs) ceremony was held at the Royal Albert Hall in London, Britain, February 2, 2020.





3.  वर्ल्ड कैंसर डे
हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। 

यह यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) के तहत एक वैश्विक एकजुटता पहल है। वर्ष 2000 से इस दिवस की शुरुआत हुई। 

इस बार की थीम है, "आई एम एंड आई विल" (I am and I Will)।

इसका मकसद 2030 तक कैंसर के एक तिहाई मामले में कमी लाना है।





4. कोल इंडिया लिमिटेड का नया चेयरमैन
प्रमोद अग्रवाल को कोल इंडिया लिमिटेड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।





5.  मतला अभियान (Matla Abhiyaan)
भारतीय नौसेना ने "मातला अभियान" सुंदरवन में संपन्न किया है। यह पांच दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास 29 जनवरी से 2 फरवरी तक चला। 

मतला नदी के नाम पर किए गए इस अभ्यास का मकसद तटीय क्षेत्रों में निवास करने वाले समुदायों के साथ बातचीत करके तटीय सुरक्षा में जागरूकता फैलाना और सुंदरवन डेल्टा जल में नौवहन जटिलताओं को समझना है।




6.  "संतुष्ट" नामक पोर्टल
"संतुष्ट" नामक पोर्टल का संबंध श्रम और रोजगार मंत्रालय से है। 

इसका मकसद लोक सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक सेवाओं को बढ़ावा देना है। साथ ही निरंतर निगरानी के जरिए जमीनी स्तर पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की नीतियों और योजनाओं को लागू करना है। 

इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक शिकायतों का निपटारा किए जाने की योजना।





7. CSIR-CFTRI का APEDA के साथ समझौता
गुवाहाटी में एक संपर्क कार्यालय लिसन ऑफिस (Liason Office) स्थापित करने के लिए सीएसआईआर- सीएफटीआरआई ने एपीइडीए के साथ मिलकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। 

इसका मकसद पूर्वोत्तर में खाद्य प्रसंस्करण और ऑर्गेनिक कृषि निर्यात को बढ़ावा देना है। इस ऑफिस की स्थापना से पूर्वोत्तर क्षेत्रों में खाद्य उद्योगों की तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। इसका फायदा किसानों, उत्पादकों और उद्यमियों को मिलेगा।





8.  मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर अवार्ड
विनोद शुक्ला को 'मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। 

ब्लू इज लाइक ब्लू (Blue is Like Blue) शुक्ला की एक पुस्तक है जिसके लिए यह पुरस्कार दिया गया है।





9. साथी पहल
साथी पहल का संबंध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने यह अभियान इंफ्रास्ट्रक्चर को साझा करने और पेशेवर रूप से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए चलाया है।





10. मालदीव कॉमनवेल्थ में शामिल हुआ
हाल ही में मालदीव ने कॉमनवेल्थ में फिर से जुड़ गया है। इसके साथ ही मालदीव अधिकारिक रूप से राष्ट्रमंडल परिवार का 54 वां सदस्य बन गया है। 
मालदीव ने पहली बार 1982 में कामनवेल्थ ज्वाइन किया था। पर 2016 में अपना मानवाधिकार रिकार्ड और लोकतांत्रिक सुधार प्रगति के अभाव को लेकर निलंबित किए जाने की चेतावनी के बाद राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था। बाद में 2018 में उसने राष्ट्रमंडल से दोबारा जोड़ने का अनुरोध किया था। 

कॉमनवेल्थ, यह उन देशों का समूह है जो कभी न कभी ब्रिटेन से जुड़े रहे है। औपनिवेशिक काल के समय में इन देशों पर ब्रिटिश शासन था, जो बाद में स्वतंत्र हो गए। इसमें कुल 54 सदस्य हैं।

केंद्रीय बजट 2020-21 की मुख्य बातें

केंद्रीय बजट 2020-21

◆ चर्चा में क्यों?
● वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए पेश हुआ आम बजट
● केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया।
● गवर्नेंस, इज ऑफ लिविंग और वित्तीय क्षेत्र पर केंद्रित रहा बजट।
● 2020-21 वित्तीय वर्ष में राजकोषीय घाटा 3.5% का लक्ष्य।
● एक लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया बैंक में जमा राशि का बीमा कवर।
● 2014-19 के दौरान 190 बिलियन डॉलर के मुकाबले 284 बिलियन डॉलर हुआ भारत में एफडीआई।


 नई पहलें
● जल्दी खराब होने वाले सामानों के तेज परिवहन के लिए रेलवे पीपीपी मॉडल के तहत 'किसान रेल' की करेगा शुरुआत।
● कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 'कृषि उड़ान योजना' होगी लांच।
● 'राष्ट्रीय टेक्सटाइल मिशन' होगा लांच; इसके लिए 1480 करोड़ रुपए का आवंटन।
● 2025 तक 100 नए एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा।
● राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना का ऐलान; फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय भी किया जाएगा स्थापित।
● गरीब विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एजुकेशन कार्यक्रम की घोषणा।
● 5 आर्कियोलॉजिकल साइट्स की स्थापना की घोषणा ; धौलावीरा (गुजरात), सिवासागर (असम), अदिचनल्लेर (तमिलनाडु), हस्तिनापुर (उत्तर प्रदेश) और राखीगढ़ी (हरियाणा) में होगी स्थापित।
● अहमदाबाद में समुद्री संग्रहालय, जबकि रांची (झारखंड) में आदिवासी संग्रहालय की स्थापना की घोषणा।


◆ नए कर प्रस्ताव
● निगम कर की दरें घटाई गई; विनिर्माण क्षेत्र की नई कंपनियों के लिए ये दरें 15% और मौजूदा कंपनियों के लिए 22%
● अवसंरचना सॉवरेन वेल्थ फंड (sovereign wealth fund) के लिए 100% छूट प्रस्तावित।

नवीन आयकर स्लैब
1.   5 लाख तक की आय पर कोई कर नहीं।
2.   5-7.5 लाख की आय पर 10%
3.   7.5-10 लाख की आय पर 15%
4.   10-12.5 लाख तक की आय पर 20%
5.   12.5 -15 लाख की आय पर 25%
6.   15 लाख से ज्यादा की आय पर 30%

● नई कर व्यवस्था करदाताओं के लिए होगी वैकल्पिक।
● वहन योग्य घरों के लोन के ब्याज पर मार्च 2021 तक मिलेगा 1.5 लाख रूपय का कर का लाभ?
● अफोर्डेबल हाउसिंग डेवलपर्स के लिए प्रस्तावित किया गया 'टैक्स हॉलीडे'
● ऐसे प्रत्यक्ष करदाता जिनकी अपीलें विभिन्न फोरम पर पेंडिंग है; उनके लिए लांच की गई 'विवाद से विश्वास स्कीम'
● इस स्कीम के तहत करदाताओं को सिर्फ विवादित राशि का ही करना होगा भुगतान; ब्याज और जुर्माने पर मिलेगी पूरी छूट।
● 15वें वित्त आयोग ने केंद्रीय करों से 1% घटाई राज्यों की हिस्सेदारी, अब यह होगी 41%
● 2019 में केंद्रीय सरकार की देयताएं घटकर जीडीपी का 48.7% हुई; पहले थी 52.2%

सरकार की प्रतियों में विभिन्न मदों की हिस्सेदारी है
1.  उधार और अन्य देयताएं- 20%
2.  निगम कर- 18%
3.  माल और सेवा कर- 18%
4.  आय कर- 17%
5.  कर भिन्न  राजस्व- 10%
6.  केंद्रीय उत्पाद शुल्क- 7%
7.  सीमा शुल्क- 4%
8.  ऋण भिन्न पूँजी प्राप्तियां-  6%

सरकार के खर्चे
1.  करों और शुल्कों में राज्य का हिस्सा- 20%
2.  ब्याज भुगतान- 18%
3.  केंद्रीय क्षेत्र की स्कीम- 13%
4.  वित्त आयोग और अन्य अंतरण- 10%
5.  केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों- 9%
6.  रक्षा- 8%
7.  पेंशन- 6%
8.  सब्सिडी- 6%
9.  अन्य विषय- 10%


◆ महत्वपूर्ण आवंटन।
● वायु प्रदूषण निवारण के लिए ₹4400 करोड़ 
● शिक्षा के लिए ₹99300 करोड़ का आवंटन।
● स्वास्थ्य के लिए ₹69000 करोड़ को मंजूरी।
● कौशल विकास के लिए ₹3000 करोड़ का आवंटन।
● स्वच्छ भारत मिशन के लिए ₹12300 करोड़
● नल से जल योजना के लिए ₹3.6 लाख करोड़  का ऐलान।
● आर्थिक गलियारे के लिए ₹9000 करोड़ की घोषणा।
● भारत नेट योजना के लिए ₹6000 करोड़ का आवंटन
● औद्योगिक विकास के लिए ₹27300 करोड़ की घोषणाएं।
● नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए ₹20000 करोड़ का आवंटन
● पोषण कार्यक्रमों के लिए ₹35600 करोड़ की व्यवस्था।
● अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए ₹85000 करोड़ का ऐलान; अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए ₹35700 करोड़ का आवंटन।
● महिला कल्याण से जुड़े योजनाओं के लिए ₹28600 करोड़ की मंजूरी।
● वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए ₹9500 करोड़ की मंजूरी


◆ अन्य जानकारियां
 व्यय
 सरकार ने 2020-21 में 30,42,230 करोड रुपए खर्च करने का प्रस्ताव किया, जो 2019-20 के संशोधित अनुमान से 12.7% अधिक है।

प्रतियां
विनिवेश से उच्च अनुमानित राजस्व के कारण प्रतियां (शुद्ध उधार के अलावा) 16.3% बढ़कर 22,45,893 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

जीडीपी वृद्धि
सरकार ने 2020-21 में 10% (यानी वास्तविक विकास और मुद्रास्फीति) की मामूली जीडीपी विकास दर मान ली है। 2019-20 के लिए नाममात्र वृद्धि का अनुमान 12% था।

घाटा
राजस्व घाटा सकल घरेलू उत्पाद के 2.7% पर लक्षित है जो 2019-20 में 2.4% के संशोधित अनुमान से अधिक है। 

राजकोषीय घाटा जीडीपी के 3.5% पर लक्षित है, जो 2019-20 में संशोधित अनुमान 3.8% से कम है। ध्यान दें कि सरकार का अनुमान है कि 2019-20 में राजकोषीय घाटे (3.3%) के लिए अपने बजटीय लक्ष्य और 2020-21 में मध्यम अवधि के राजकोषीय लक्ष्य 3% का उल्लंघन होगा। इसमें ऑफ-बज़ट उधार (2020-21) में जीडीपी का 0.9% शामिल नहीं है।

समसामयिकी || 1-2 फरवरी, 2020

1.  मेलबर्न क्वीन बनी केनिन


पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रही अमेरिका की सोफिया केनिन ने दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन गरबाइन मुगुरुजा को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया है। 

केनिन पिछले 12 साल में यहां सबसे युवा चैंपियन बन गई हैं। केनिन 21 साल 80 दिन की है। इससे पहले मारिया सारोपावा ने 2008 में 20 वर्ष की उम्र में यह खिताब  जीता था। यह खेल मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में हुआ है।





2. केंद्रीय बजट 2020-21
 व्यय
 सरकार ने 2020-21 में 30,42,230 करोड रुपए खर्च करने का प्रस्ताव किया, जो 2019-20 के संशोधित अनुमान से 12.7% अधिक है।

प्रतियां
विनिवेश से उच्च अनुमानित राजस्व के कारण प्रतियां (शुद्ध उधार के अलावा) 16.3% बढ़कर 22,45,893 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

जीडीपी वृद्धि
सरकार ने 2020-21 में 10% (यानी वास्तविक विकास और मुद्रास्फीति) की मामूली जीडीपी विकास दर मान ली है। 2019-20 के लिए नाममात्र वृद्धि का अनुमान 12% था।

घाटा
राजस्व घाटा सकल घरेलू उत्पाद के 2.7% पर लक्षित है जो 2019-20 में 2.4% के संशोधित अनुमान से अधिक है। 

राजकोषीय घाटा जीडीपी के 3.5% पर लक्षित है, जो 2019-20 में संशोधित अनुमान 3.8% से कम है। ध्यान दें कि सरकार का अनुमान है कि 2019-20 में राजकोषीय घाटे (3.3%) के लिए अपने बजटीय लक्ष्य और 2020-21 में मध्यम अवधि के राजकोषीय लक्ष्य 3% का उल्लंघन होगा। इसमें ऑफ-बज़ट उधार (2020-21) में जीडीपी का 0.9% शामिल नहीं है।


केंद्रीय बजट 2020-21 की मुख्य बातें




3. इंड-सैट (Ind-SAT)
स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत इंड-सैट का एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में संचालन का प्रावधान किया गया है।

 इसके तहत दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीकी लोगों को भारत में अध्ययन  के लिए आकर्षित करना है।




4. शेनेगन वीजा
शेनेगन वीजा लेकर यूरोप जाने वाले लोगों को अब इसके शुल्क के रूप में 60 के बजाय 80 यूरो चुकाने होंगे। वर्ष 2006 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है। 

ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, यूनान, स्विट्जरलैंड और स्पेन समेत 26 देशों के टूर पर जाने के लिए सेनेगन वीजा की आवश्यकता होती है। 6 साल से कम उम्र के बच्चों का वीजा शुल्क अब भी माफ है। 6 से 12 साल के बच्चों का वीजा शुल्क अब भी आधा है और इसलिए इसमें 5 यूरो की वृद्धि की गई है जिससे यह 40 यूरो हो गया है।

हालिया दर के मुताबिक 1 यूरो की कीमत 69 रूपये 37 पैसे हैं।





5. दासगुप्ता सेल के निदेशक बने
अनिवार्न दासगुप्ता सरकारी क्षेत्र के उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक  (परियोजना और व्यापार योजना) बनाए गए हैं।




6. ऑस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने कड़े मुकाबले में डोमनिक थिएम को हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता। 

जोकोविच अब सर्वाधिक पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल (19 ग्रैंडस्लैम) से दो और रोजर फेडरर (20 ग्रैंडस्लैम) से तीन ख़िताब पीछे है।




7.  वर्ल्ड वेटलैंड्स डे
World wetlands day हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है।

2 फरवरी 1971 को रामसर कन्वेंशन अपनाया गया था। 

इस साल की थीम- वेटलैंड्स एंड बायोडायवर्सिटी।

वेटलैंड्स या आद्रभूमि मनुष्य, अन्य परिस्थितिकी तंत्रों और जलवायु के लिए बेहद अहम है।

वेटलैंड्स जैवविविधता हमारे स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, पर्यटन और नौकरियों के लिए मायने रखती है।

यह कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं जिससे वैश्विक तापन की गति में कमी आती है। इसलिए इन्हें 'किडनी ऑफ अर्थ' (kidneys ऑफ़ earth) भी कहा जाता है।

पृथ्वी की भूमि के सतह के लगभग 6 फीसद हिस्से को आद्र भूमि कवर करते हैं और सभी पौधों और जानवरों की प्रजातियों का 40% आद्र भूमि में रहते हैं।





8. फ्लेम-थ्रोटेड बुलबुल (Flame-throated Bulbul)
 flame throated Bulbul गोवा की राजकीय पक्षी है। इसे रूबी गुला (Rubigula) भी कहा जाता है।
इस पक्षी को गोवा में आयोजित होने वाले 36 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर बनाया गया है।

36 वां राष्ट्रीय खेल इस बार 20 अक्टूबर और 4 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 12000 एथलीट हिस्सा लेंगे।





9.  इंडिया इंटरनेशनल लेदर फेयर (आइआइएलएफ) 2020
हाल ही में इंडिया इंटरनेशनल लेदर फेयर (आइआइएलएफ) 2020 का आयोजन चेन्नई में किया गया है।

यह इस मेले का 35 वां संस्करण है। 

इसमें कच्चे माल से चमड़ा उद्योग से संबंधित पूरी श्रृंखला प्रदर्शित की गई है।





10. अड्डू टूरिज्म जोन (Addu Tourism Zone)
 अड्डू टूरिज्म जोन स्थापित करने के लिए भारत ने मालदीप के साथ समझौता किया है। 

Addu मालदीव का एक शहर है जहां कई आईलैंड बसे हुए हैं । यह करार 5 आईलैंड पर टूरिज्म जोन बनाने के मद्दे नजर किया गया है। यह करार 2.49 मिलियन अमेरिकी डॉलर के लिए किया गया है।

Elon Musk की कंपनी X ने आई.टी. अधिनियम के उल्लंघन को लेकर भारत सरकार पर मुकदमा दायर किया

हाल ही में Elon Musk की सोशल मीडिया कंपनी X ने आई.टी. अधिनियम के उल्लंघन को लेकर केंद्र सरकार पर मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने सोशल मीडिय...