जनसंख्या के मामले में अगले साल तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत : यूएन

अगले साल तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ सकता है। नवंबर 2022 में दुनिया की आबादी आठ अरब हो जाएगी।



यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, 1950 के बाद वैश्विक आबादी सबसे धीमी गति से बढ़ रही है। 2020 में एक फ़ीसदी की गिरावट आई थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक़ 2030 तक दुनिया की आबादी 8.5 अरब हो जाएगी और 2050 में 9.7 अरब।

अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के एक अध्ययन में पता चला है कि भारत में सभी धार्मिक समूहों की प्रजनन दर में काफ़ी कमी आई है। नतीजा, साल 1951 से लेकर अब तक देश की धार्मिक आबादी और ढाँचे में मामूली अंतर ही आया है।

भारत में सबसे ज़्यादा संख्या वाले हिंदू और मुसलमान देश की कुल आबादी का 94% हिस्सा हैं यानी दोनों धर्मों के लोगों की जनसंख्या क़रीब 120 करोड़ है।

ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन धर्मों के अनुयायी भारतीय जनसंख्या का 6% हिस्सा हैं।

प्यू रिसर्च सेंटर ने यह अध्ययन हर 10 साल में होने वाली जनगणना और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) के आँकड़ों के आधार पर किया है। इस अध्ययन में यह समझने की कोशिश की गई है कि भारत की धार्मिक आबादी में किस तरह के बदलाव आए हैं और इसके पीछे प्रमुख कारण क्या हैं।


मुसलमानों की प्रजनन दर सबसे अधिक

भारत में अब भी मुसलमानों की प्रजनन दर सभी धार्मिक समूहों से ज़्यादा है। साल 2015 में हर मुसलमान महिला के औसतन 2.6 बच्चे थे। वहीं, हिंदू महिलाओं के बच्चों की संख्या औसतन 2.1 थी। सबके कम प्रजनन दर जैन समूह की पाई गई। जैन महिलाओं के बच्चों की औसत संख्या 1.2 थी।

अध्ययन के अनुसार यह ट्रेंड मोटे तौर पर वैसा ही है, जैसा साल 1992 में था। उस समय भी मुसलमानों की प्रजनन दर सबसे ज़्यादा (4.4) थी। दूसरे नंबर पर हिंदू (3.3) थे।

अध्ययन के अनुसार, "प्रजनन दर का ट्रेंड भले ही एक जैसा हो लेकिन सभी धार्मिक समूहों में जन्म लेने वालों की बच्चों की संख्या पहले की तुलना में कम हुई है।" जनसंख्या दर में कमी ख़ासकर उन अल्पसंख्यक समुदाय में आई है, जो पिछले कुछ दशकों तक हिंदुओं से कहीं ज़्यादा हुआ करती थी।

प्यू रिसर्च सेंटर में वरिष्ठ शोधकर्ता और धर्म से जुड़े मामलों की जानकार स्टेफ़नी क्रेमर एक दिलचस्प पहलू की ओर ध्यान दिलाती हैं। उनके मुताबिक़, "पिछले 25 वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब मुसलमान महिलाओं की प्रजनन दर कम होकर प्रति महिला दो बच्चों के क़रीब पहुँची है।"

1990 की शुरुआत में भारतीय महिलाओं की प्रजनन दर औसतन 3.4 थी, जो साल 2015 में 2.2 हो गई। इस अवधि में मुसलमान औरतों की प्रजनन दर में और ज़्यादा गिरावट देखी गई जो 4.4 से घटकर 2.6 हो गई। पिछले 60 वर्षों में भारतीय मुसलमानों की संख्या में 4% की बढ़त हुई है जबकि हिंदुओं की जनसंख्या क़रीब 4% घटी है। बाक़ी धार्मिक समूहों की आबादी की दर लगभग उतनी ही बनी हुई है।


उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश लॉ कमिशन ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) बिल 2021 का एक ड्राफ्ट सौंपा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्रस्तावित बिल में दो बच्चे के नियम की बात कही गई है। कुछ आलोचकों का कहना है कि योगी सरकार मुसलमानों को निशाने पर लेने के लिए ऐसा कर रही है। हालांकि बीजेपी सरकार ने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है।

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे ज़्यादा आबादी वाला राज्य है। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौक़े पर लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा कि आने वाले सालों में उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ पार कर जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है परिवार नियोजन के ज़रिए जनसंख्या नियंत्रण की बात करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इससे जनसंख्या असंतुलन की स्थिति पैदा ना हो पाए।

2011 के जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19 करोड़ 19,98,12,347 है जो देश का 16.51% है।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का सदस्य देश तुर्की संगठन में स्वीडन और फिनलैंड को शामिल करने पर सहमत

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का सदस्य देश तुर्की संगठन में स्वीडन और फिनलैंड को शामिल करने पर सहमत हो गया है। तुर्की ने शुरू में इन देशों को संगठन में शामिल करने का विरोध किया था। 



नाटो ने एक बयान में कहा है कि तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप एर्दोआन, फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्टो और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडर्सन के बीच इस मुद्दे पर स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक समझौता हुआ है।

नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि स्वीडन संदिग्ध उग्रवादियों के तुर्की प्रत्यापित किये जाने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वीडन और फिनलैंड तुर्की को हथियार बेचने पर लगा प्रतिबंध भी हटा लेंगे।

पूर्व में स्वीडन और फ़िनलैंड ने जनमत का सम्मान करते हुए और रूस के साथ सुरक्षा संबंधों को देखते हुए नाटो की सदस्यता नहीं ली थी। हालाँकि, फरवरी में यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद इस रूख में बदलाव आ गया ।

डीआरडीओ ने भारत के गोपनीय मानवरहित कम्बेट एरियल व्हीकल (यूसीएवी) का सफल परीक्षण किया

 रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन - डीआरडीओ ने ऑटोनोम्स फ्लाइंग टेक्नालॉजी डिमोंस्ट्रेटर की प्रथम सफल उड़ान संचालित की है।



इसके साथ ही भारत के गोपनीय मानवरहित कम्बेट एरियल व्हीकल -यूसीएवी का सफल परीक्षण कर एक उपलब्धि हासिल कर ली गई है। इसे स्टील्थ विंग फ्लाइट टेस्ट बेड- स्विफ्ट भी कहा जाता है । यह कार्यक्रम भारत के पांचवीं पीढी के स्टील्थ फाइटर एडवांस मीडियम कम्बेट एयरक्राफ्ट विकसित करने से संबंधित है।

यह उड़ान पूरी तरह से स्वचलित थी। विमान ने स्टीक उड़ान भरी तथा टेकऑफ और टॅचडाउन भलीभांति हुआ।


कराधान और शेयर बाजार व्यवस्था में किये गये बदलाव 1 जुलाई से लागू

कराधान और शेयर बाजार व्यवस्था में किये गये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो गये हैं। 

सरकार ने वर्ष 2022 के केन्द्रीय बजट में क्रिप्टोकरेंसी पर आय पर कर कटौती (टीडीएस) एक प्रतिशत का प्रावधान किया था। इस साल अप्रैल से क्रिप्टोकरेंसी पर 30 फीसदी आयकर लगाया


गया । 


पैन को आधार से जोडने का शुल्क भी दोगुना हो गया है। पहले यह शुल्क पांच सौ रूपये था। अब इसे एक हजार रूपये कर दिया गया है। 

डॉक्टरों और सोशल मीडिया पर उनके सामान की बिक्री को प्रोत्साहन देने वालों को मिले लाभ पर 10 प्रतिशत टीडीएस लगेगा।एक वित्त वर्ष में 20 हजार रुपये से अधिक लाभ होने पर ही यह व्यवस्था लागू होगी। 

पिछले महीने, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने घोषणा की थी कि सभी डीमैट खातों को इस साल 30 जून तक टैग करने की आवश्यकता है। 1 जुलाई से बिना टैग वाले किसी भी डीमैट खाते में प्रतिभूतियां जमा करने की अनुमति नहीं होगी।

यूपीएससी 2021 रिजल्ट: श्रुति शर्मा टॉपर, पहली तीनों टॉपर महिलाएं

संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार को साल 2021 की सिविल परीक्षा परीक्षा के नतीज़े जारी कर दिए। श्रुति शर्मा ने टॉप किया है।


रिज़ल्ट में पहला तीन स्थान महिला उम्मीदवारों के नाम रहा है। श्रुति शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे नंबर पर गामिनी सिंगला आई हैं। तीनों टॉप रैंकर के अलावा, ऐश्वर्य वर्मा ने चौथा स्थान हासिल किया है जबकि उत्कर्ष द्विवेदी पांचवें स्थान पर रहे हैं।

केंद्र सरकार में कार्मिक विभाग के मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने टॉप करने वाली तीनों महिला उम्मीदवारों को बधाई दी है।



इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 685 उम्मीदवार कामयाब रहे हैं। यूपीएससी ने सफल होने वाले उम्मीदवारों के बारे में अभी कोई और जानकारी नहीं दी है।

संघ लोक सेवा आयोग ने बताया कि सफल उम्मीदवारों में 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 अन्य पिछड़ा वर्ग, 105 अनुसूचित जाति और 60 अनुसूचित जनजाति के हैं।

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा का हर साल आयोजन करती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और पुलिस सेवा जैसी अहम केंद्रीय सेवाओं के लिए ये परीक्षा तीन चरणों- प्रिलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू- में ली जाती है।

यूपीएससी की मुख्य या लिखित परीक्षा इस साल जनवरी के महीने में ली गई थी और अप्रैल और मई में इंटरव्यू का आयोजन किया गया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा है कि यूपीएससी के बयान के मुताबिक़ 80 उम्मीदवारों की दावेदारी फिलहाल प्रोविजनल रखी गई है जबकि एक उम्मीदवार का परिणाम रोक कर रखा गया है। 

सिविल परीक्षा परीक्षा के नतीज़े संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर मार्क्स जारी कर दिए जाएंगे।

इंडोनेशिया ने पॉम आयल तेल के निर्यात से प्रतिबंध हटाया, भारत को मिलेगी राहत

इंडोनेशिया ने सोमवार से पाम ऑयल के निर्यात पर लगी रोक हटाने की घोषणा की है। पाम ऑयल दुनिया के सबसे अहम कच्चे माल में से एक है और इंडोनेशिया इसका सबसे बड़ा निर्यातक देश है।



इंडोनेशिया ने पिछले महीने घरेलू क़ीमतें कम करने और अपना स्टॉक बढ़ाने के लिए पाम ऑयल के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से दुनिया भर में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

प्रतिबंध के हटने इंडोनेशिया के क़रीब एक करोड़ 70 लाख कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

 भारत को मिली राहत

रूस-यूक्रेन युद्ध के पश्चात भारत में खाद्य तेल की चिंताएं बढ़ी हुई है। इस समय भारत में खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं।

भारत में हर साल 2.5 करोड़ टन खाने का तेल इस्तेमाल होता है, लेकिन घरेलू उत्पादन सिर्फ 1.11 करोड़ टन ही है। मांग और आपूर्ति का फ़ासला क़रीब 56 फ़ीसदी का है। इस कमी को आयात के ज़रिए पाटा जाता है।

पिछले पाँच साल में तो देश में खाद्य तेल की खपत में और तेज़ी आई है। 2012 में भारत में प्रति व्यक्ति खाद्य तेल की खपत 14.2 लीटर थी लेकिन अब ये बढ़ कर 19-19.5 लीटर तक पहुंच चुकी है।

विदेशी मुद्रा भण्डार पर असर

भारत कच्चा तेल (पेट्रोल) , गोल्ड के बाद सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भी खाद्य तेल के आयात पर खर्च करता है। 2019-20 में भारत में 1.34 करोड़ टन खाद्य तेल बाहर से मंगाया गया और इसकी कीमत 61,559 करोड़ रुपए थी।

अब यह बिल एक लाख करोड़ रुपए से ऊपर पहुँच चुका है। इसका बड़ा हिस्सा पाम तेल मंगाने में खर्च किया गया था।

पॉम तेल

पाम तेल दुनिया में सबसे सस्ता तेल है और यही एक कारण है कि भारत जैसे बड़े खाद्य तेल उपभोक्ता देश इसका अधिक आयात करते हैं।

इंडोनेशिया के बैन लगाने के फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए वनस्पति तेल उत्पादक और कारोबार संगठन सॉल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर बी वी मेहता ने कहा कि ''अभी भारत में हर महीने छह लाख टन पाम तेल आता है। इसमें 50 फ़ीसदी यानी तीन लाख टन इंडोनेशिया से आता है। इंडोनेशिया के पास पहले से पचास लाख टन का स्टॉक है और हर महीने चालीस लाख टन का उत्पादन हो रहा है। स्थानीय खपत महज 15 लाख टन है। सवाल है कि इतने अधिक स्टॉक के लिए जगह कहाँ बचेगी। पाम इंडोनेशिया की विदेशी मुद्रा कमाई का बहुत बड़ा स्रोत है। इसलिए बैन बहुत दिनों तक नहीं टिकेगा।'


 






केंद्र सरकार ने गेहूं की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इसके निर्यात को नियंत्रित करने का निर्णय लिया

केन्द्र ने कहा है कि गेहूं की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इसके निर्यात को नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली-पीडीएस सुचारू रूप से काम करती रहेगी। 

खाद्य और उपभोक्ता मामले सचिव सुधांशु पांडेय ने आज नई दिल्ली में कहा कि पीडीएस व्यवस्था देश के खाद्य सुरक्षा और संरक्षा नेटवर्क का आधार है। इसके अन्तर्गत लगभग 81 करोड़ 35 लाख लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं के मूल्य में वृद्धि के बावजूद पीडीएस व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत को छोड़कर अन्य सभी देश करीब चार सौ पचास से चार सौ अस्सी डॉलर प्रति टन के हिसाब से गेहूं की बिक्री कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इस साल भारत में गेहूं का शुरुआती भंडार 190 लाख टन था जो पिछले साल के शुरुआती भंडार से 273 लाख टन से कम है। श्री पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष 433 लाख टन गेहूँ की खरीद हुई थी। इस वर्ष 444 लाख टन गेहूं की खरीद होने का अनुमान था, लेकिन अभी तक लगभग 180 लाख टन गेहूं की खरीद हुई है।

डॉक्टर माणिक साहा त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री बने

त्रिपुरा में श्री बिप्लब कुमार देब ने आज दोपहर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, राज्यसभा सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर माणिक साहा को पार्टी के विधायकों द्वारा त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद सोनकर और अन्य केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में पार्टी विधायक आज शाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे।

राज्यमें विधानसभा चुनाव फरवरी 2023 में होने वाले हैं।

जी-7 ने घोषणा की कि वह यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के परिणामस्वरूप नई सीमाओं को कभी भी मान्यता नहीं देगा

विश्व के शक्तिशाली औद्योगिक देशों के समूह जी-7 ने घोषणा की है कि वे यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के परिणामस्वरूप नई सीमाओं को कभी भी मान्यता नहीं देंगे।

जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक बयान में कहा गया कि जी-7 देश क्रीमिया सहित यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को समर्थन देना जारी रखेंगे। 

बयान में यह भी कहा गया है कि जी-7 देश रूस पर प्रतिबंध बढायेंगे और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करते रहेगे।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस


आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है। यह दिन 1998 में पोकरण में परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हर वर्ष नवाचार और देश में उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों के लिए भी मनाया जाता है।


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाना देश के वैज्ञानिकों की खोज, प्रौद्योगिकी रचनात्मकता और नवाचार के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 1998 में सफल पोकरण परीक्षण के लिए राष्ट्र के वैज्ञानिकों और उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...