प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 3.0) के तीसरे चरण की शुरुआत

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडे की उपस्थिति में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 3.0) का तीसरा चरण शुरू किया गया है।

इसके तहत युवाओं को 300 से अधिक पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे।

इसके तहत युवाओं को रोजगारन्मुख कौशल प्रदान किया जाएगा।

पीएमकेवीवाई 3.0 योजना के तहत 2020-21 की अवधि के दौरान 8 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस पर कुल 948.90 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

PMKVY
 लांच : 16 जुलाई, 2015 में नई दिल्ली में पीएम मोदी ने की
मंत्रालय : कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
कार्यक्षेत्र :  स्किल डेवलपमेंट

इंडोनेशिया में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।

इस भूकंप में 42 से अधिक लोगों की मौत तथा करीब 600 से अधिक लोग घायल हुए।

दुनिया का सबसे तेजी से उभरता प्रौद्योगिकी केंद्र बना बेंगलुरु

लंदन एंड पार्टनर्स ने डीलरूम.कॉम (dealroom.com) के आंकड़ों का विश्लेषण किया है।

आंकड़ों के अनुसार बंगलुरु दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ते प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरा है।

वर्ष 2016 से बंगलुरु दुनिया का सबसे तेजी से आगे बढ़ता प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र रहा है।

इस सूची में बंगलुरु के बाद यूरोपीय शहरों लंदन, म्युनिक, बर्लिन और पेरिस का नंबर आता है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इस सूची में छठे स्थान पर है।

बंगलुरु में निवेश 2016 के 1.3 अरब डॉलर से 5.4 गुना बढ़कर 2020 में $7.2 अरब पर पहुंच गया है।

मुंबई में इसी अवधि में निवेश 1.7 गुना बढ़कर $70 करोड़ से $1.2 अरब पर पहुंच गए हैं। 

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में निवेश 3 गुना बढ़कर $3.5 अरब से $10.5 अरब पर पहुंच गया है।

लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने से पहले शून्य डायल करना पड़ेगा

दूरसंचार विभाग के हालिया निर्देश के बाद 15 जनवरी, 2021 से ग्राहकों को लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए पहले 0 डायल करना पड़ेगा।

इस कदम से भविष्य के लिए कई नए नंबर के की संभावनाएं सृजित होंगी।

इससे 253.9 करोड़ नए नंबर बनाए जा सकेंगे।

टेस्ला अपनी एक इकाई 'टेस्ला इंडिया' का परिचालन भारत में करेगी

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पुष्टि की है कि उनकी कंपनी भारतीय बाजार में प्रवेश करने जा रही है।

 इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली यह कंपनी भारत में टेस्ला इंडिया के नाम से स्थापित की जाएगी।

कंपनी ने टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का बंगलुरू स्थित कंपनियों के पंजीयक के पास पंजीकरण कराया है।

 वैभव तनेजा, वेंकटरंगम श्रीराम और डेविड जॉन फिस्टीन को टेस्ला इंडिया का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Tesla Inc.
Tesla is an American electric vehicle and Clean Energy Company.
स्थापना : 1 जुलाई, 2003
मुख्यालय : Palo Alto, California, US
सीईओ : Elon Musk

फिच रेटिंग एजेंसी का अनुमान चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 9.4 फीसद गिरावट का अनुमान

फिच रेटिंग एजेंसी ने भारत की चालू वित्त वर्ष 2020-21 के जीडीपी का अनुमान में 9.4 फीसद गिरावट का अनुमान लगाया है।

वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी में 11 फीसद की वृद्धि दर्ज करने का अनुमान लगाया है।

साथ ही उसने यह भी बताया है कि आगे चलकर वित्त वर्ष 2025-26 तक जीडीपी वृद्धि दर सुस्त पड़ कर 6.5 फीसद के आसपास रहेगी।

फिच रेटिंग

फिच रेटिंग एजेंसी एक अमेरिकन क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है। यह विश्व की 3 सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसियों में से एक है। दो अन्य रेटिंग एजेंसियों में  Moody's और Standard & Poor's है।

फिच रेटिंग एजेंसी की स्थापना 1914 में की गई थी। इसका कार्यक्षेत्र ' Financial Service' है। इसका मुख्यालय न्यू  यॉर्क सिटी में है। इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी Paul Taylor हैं


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के 5 साल पूरे हुए

13 जनवरी, 2021 को पीएमएफबीवाई को 5 साल पूरे हो गए हैं।

इसकी शुरुआत 13 जनवरी, 2016 को की गई थी।

अब तक इस योजना के तहत 90,000 करोड रुपए के दावों का भुगतान किया जा चुका है।

पीएमएफबीवाई के अंतर्गत फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान किया जाता है

दो बार महाभियोग का सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप दो बार महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं।

अमेरिकी संसद 'कैपिटल हिल' पर पिछले हफ्ते हुए भीड़ को हमले के लिए उकसाने के आरोप में संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव' ने ट्रंप पर महाभियोग चलाने के पक्ष में वोट किया। महाभियोग प्रस्ताव के पक्ष में 232 और विरोध में 197 वोट पड़े।

आपको बता दें कि 'कैपिटल हिल' पर  पिछले हफ्ते हुए हमले में 5 लोगों की मौत हुई थी।

 Donald Trump की पार्टी (रिपब्लिकन पार्टी) के 10 सदस्यों ने भी महाभियोग के पक्ष में वोट किया है। 

मामलों पर सीनेट में चर्चा इस महीने 20 तारीख से पहले नहीं होगी, क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता  जो बाइडेन आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

आपको यह भी बता दें कि अमेरिका की संसद को 'कांग्रेस' कहा जाता है, कांग्रेस के निचले सदन (house of representative) की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी हैं, जिनके नेतृत्व में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की गई है।

भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच विदेश मंत्रालयी स्तर पर वार्ता

भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच विदेश मंत्रालय स्तरीय वार्ता वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।

इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, विज्ञान, संस्कृत, शिक्षा सहित विभिन्न पहलुओं पर व्यापक समीक्षा की गई।

दोनों देशों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तथा संयुक्त राष्ट्र और बहुद्देशीय क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

वायुसेना के लिए 83 तेजस विमानों की खरीद को मंजूरी

रक्षा मंत्रालय के मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 स्वदेशी तेजस जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी है।

इस पर लगभग 48,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे जो सबसे बड़ा स्वदेशी रक्षा खरीद सौदा होगा।

यह सौदा भारतीय रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए अहम माना जा रहा है।

इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने 40 तेजस जेट की खरीद को मंजूरी दी थी। अब देश के पास कुल 123 एडवांस तेजस जेट विमान हो जाएंगे।

यह सौदा हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) से किया गया है।

इन 83 तेजस विमानों में 73 हल्के लड़ाकू विमान लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस MK-1A विमान और 10 तेजस MK-1 प्रशिक्षण विमान शामिल है।

वर्ष 2029 तक सभी 83 विमानों को वायुसेना को सौंपने का लक्ष्य है।

इन 83 विमानों से वायुसेना के कम से कम 6 स्क्वाड्रन बन जाएंगे। एक स्क्वाड्रन में 16 से 18 लड़ाकू विमान होते हैं।

तेजस चौथी पीढ़ी के सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों के समूह में सबसे हल्का और सबसे छोटा है।

स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित इस अत्याधुनिक विमान में अत्याधुनिक रडार, बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और air-to-air रिफ्यूलिंग की महत्वपूर्ण परिचालन क्षमताओं से लैस थे।

अभी तेजस के निर्माण में 50 फीसद स्वदेशी सामग्री उपयोग की जा रही है।

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...