बिहार चुनाव 2020 : महत्वपूर्ण तथ्य

तैयारी
इस बार 1.06 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे, जबकि 2015 में यह 65000 था।

इस बार 63 फीसद अधिक ईवीएम का इस्तेमाल किया गया।

मतदाताओं की कुल संख्या करीब 7.3 करोड़ है जिसमें से 57.09 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

तीन चरणों में हुए चुनाव में करीब 4.16 करोड़ मत पड़े।

परिणाम (Result)
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) 74 सीटें और तीसरे नंबर पर जनता दल (यूनाइटेड) 43 सीटें जीती है।

एनडीए को 125 सीटें, महागठबंधन को 110 सीटें और अन्य/स्वतंत्र को 8 सीटें मिली हैं।

महागठबंधन के नेता हैं- तेजस्वी यादव, जबकि एनडीए बीजेपी और जेडीयू से मिलकर (गठबंधन) से बनी है, जिसमें बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी हैं जबकि जेडीयू के नेता नीतीश कुमार है।

बिहार विधान सभा
बिहार विधानसभा की कुल सीटें 243 है। अतः सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटें आवश्यक है।

निर्वाचन आयोग (Election Commission)
राज्य का मुख्य चुनाव अधिकारी एच.आर. श्रीनिवास है।

जबकि भारत का मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा है।

संविधान के अनुच्छेद-324 में चुनाव आयोग के संबंध में उपबंध किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग में कुल 3 आयुक्त होते हैं जिनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो अन्य आयुक्त होते हैं। 

इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

उनका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो पहले हो, तक होता है।

नोट- पंचायतों व निगम चुनावों से चुनाव आयोग का कोई संबंध नहीं होता है।


समसामयिकी (Current Affairs) 6-10 नवंबर (November), 2020

👉इस पृष्ठ पर 6-10 नवंबर के कुल 10 महत्वपूर्ण समसामयिकी (Current Affairs) दिए गए हैं, जो निम्नलिखित है- 

1.  निकारगुआ में आया विनाशकारी तूफान "एटा (ETA)" 
2. "मानसिक कल्याण के लिए योग और आयुर्वेद चिकित्सा" वेबीनार का आयोजन
3. "निवेश एक्सलरेटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स (ACE) टेक्नोलॉजी की शुरुआत
4. फोर्टीफाइड चावल वितरण योजना को 3 वर्ष तक बढ़ाया गया
5.  सभी बैटरी चालित वाहनों को 100% कर की छूट
6. भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने आयोजित किया एक वार्षिक राजनीतिक वार्ता
7. 30 भारतीय शहरों में पानी के जोखिम में वृद्धि : world wide fund for nature
8. व्हाट्सएप ने किया भारत में भुगतान सेवा की शुरुआत
9. भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन
10. यशवर्धन कुमार सिन्हा बने मुख्य सूचना आयुक्त

🌹=================================🥀

1. "एटा (ETA)" तूफान
सुर्खियों में रहा है एटा (ETA) तूफान एक हरिकेन है।

शक्तिशाली तूफान एटा निकाल गोवा में विनाशकारी हवाओं और बारिश के साथ आया है।

इसकी रफ्तार 110 मील प्रति घंटे (175 किलोमीटर प्रति घंटे) है।

पूर्वी ग्वाटेमाला, दक्षिणी बेलीज और जमैका में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।





2.  मानसिक कल्याण के लिए योग और आयुर्वेद चिकित्सा
5 नवंबर को "मानसिक कल्याण के लिए योग और आयुर्वेद चिकित्सा (Yoga and Ayurveda Medicine for Mental Wellness)" पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

इसका आयोजन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद (AIIA) वेस्टर्न, सिडनी विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कर रहा है।

इसकी थीम है- Yoga and Ayurveda Medicine for Mental Wellness

इससे  योग और आयुर्वेद से संबंधित वैज्ञानिक अनुसंधान में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा।





3. निवेश एक्सलरेटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स (ACE)
हाल ही में केरल ने स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए निवेश एक्सलेरेटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक (ACE) टेक्नोलॉजी की शुरुआत की है।

इस प्रौद्योगिकी से दक्षिणी राज्य के स्टार्टअप को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ACE का विकास केरला स्टार्टअप मिशन (KSUM) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटरिंग (CDAC) की एक संयुक्त पहल थी।

CDAC स्टार्टअप को नई सुविधा के भौतिक और बौद्धिक बुनियादी ढांचे तक पहुंच प्रदान करेगा।







4.  फोर्टीफाइड चावल वितरण योजना
खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा फोर्टीफाइड चावल वितरित करने की योजना को 3 वर्षों की अवधि के लिए लागू किया जाएगा।

यह योजना 2019-20 से 2022-23 के बीच 3 वर्षों तक चलेगा।

इस योजना को 15 राज्यों ने मंजूरी दे दी है।

राज्य सरकारों ने उन जिलों की पहचान की है जहां इस योजना को लागू किया जाना है और उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को इसकी सूचना दी है।

गौरतलब है कि देश को पोषण सुरक्षा की ओर ले जाने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई थी।





5. सभी बैटरी चालित वाहनों को 100% कर की छूट
तमिलनाडु सरकार ने सभी बैटरी चालित वाहनों (Electric Vehicles) के लिए 2022 तक 100% कर छूट देने का फैसला किया है।

इससे पहले राज्य सरकार ने EV कारों को 50% रियायती दर के लिए आदेश जारी किए थे।

राज्य सरकार ने परिवहन (Transport) और गैर-परिवहन (Non-Transport) वाहनों दोनों को करों में छूट दी है।

तमिलनाडु सरकार EV निर्माण इकाइयों को 100% जीएसटी प्रतिपूर्ति और 50% पूंजी सब्सिडी प्रदान करती है।





6. भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) 
हाल ही में भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने एक वार्षिक राजनीतिक वार्ता आयोजित की।

इसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया।

गल्फ कॉरपोरेशन काउंसिल एक अंतरसरकारी आर्थिक और राजनीतिक संघ है।

इसमें बहरीन, ओमान, कुवैत, सऊदी अरब, कतर और यूएई जैसे अरब देश शामिल हैं।

GCC क्षेत्र में 6.5 मिलियन से अधिक भारतीय कामगार मौजूद हैं।

GCC का भारत के कच्चे तेल के आयात में 34% हिस्सा है।

आपको बता दें कि इराक खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) का सदस्य नहीं है।





7. 30 भारतीय शहरों में "पानी के जोखिम" में वृद्धि
World wide fund for nature द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ दशकों में लगभग 30 भारतीय शहरों में पानी के जोख़िम में तीव्र वृद्धि होगी।

इसमें जयपुर, अमृतसर, इंदौर, श्रीनगर, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, विशाखापट्टनम आदि शामिल है।

यह रिपोर्ट बाढ़ और सूखे के मध्य "जल जोखिम" को परिभाषित करती है।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि पानी के जोखिम से प्रभावित शहरों की संख्या 2050 तक 100 हो जाएगी।

यह रिपोर्ट world wide fund water risk filter report  के नाम से प्रकाशित हुई है।






8. व्हाट्सएप ने भारत में भुगतान सेवा शुरू की
व्हाट्सएप ने कहा है कि उसने नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (एनपीसीआई) से अनुमति पाने के बाद भारत में अपनी भुगतान सेवाओं की शुरुआत की है।

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने 2018 में भारत में अपनी यूपीआई आधारित भुगतान सेवा का परीक्षण किया था, जो उपयोगकर्ताओं को धनराशि भेजने और पाने के लिए मैसेजिंग प्लेटफार्म का उपयोग करने की अनुमति देती है।

यह परीक्षण करीब 10 लाख उपयोगकर्ताओं के बीच किया गया है, हालांकि एनपीसीआई ने शुरुआती दौर में अधिकतम 2 करोड़ों उपयोगकर्ताओं को यह सेवा देने की अनुमति दी है।

व्हाट्सएप ने कहा है कि 6 नवंबर, 2020 से पूरे भारत में लोग व्हाट्सएप के जरिए धन भेज पाएंगे।

भुगतान के इस तरीके में धन भेजना उतना ही आसान है, जितना कोई संदेश भेजना।

लोग नगद लेनदेन या बैंक जाए बिना सुरक्षित रूप से परिवार के किसी सदस्य को धन भेज सकते हैं या सामान का मूल्य चुका सकते हैं।





9. भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन
भारत-इटली के बीच द्विपक्षीय शिखर वार्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।

इस मौके पर समकक्ष इटली के प्रधानमंत्री Giuseppe Conte) मौजूद रहे।

दोनों देशों के बीच आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र समेत कुल 15 समझौते हुए।

इसमें उर्जा क्षेत्र के साथ-साथ मीडिया और कृषि क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने संबंधित समझौते प्रमुख रहे।

जर्मनी, बेल्जियम, ब्रिटेन और फ्रांस के बाद यूरोपीय संघ में इटली भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

दोनों देशों के बीच 2019 में 9 अरब 52 यूरो का व्यापार हुआ था।

करीब 600 बड़ी इतावली कंपनियां भारत में सक्रिय हैं, जो फैशन और वस्त्र, बुनियादी ढांचे, रसायन, ऊर्जा और बीमा से संबंधित हैं। इसके अलावा कई भारतीय कंपनियां भी इटली में सक्रिय हैं।





10. मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त
यशवर्धन कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के तौर पर शपथ दिलाया है।

इससे पूर्व इस पद पर बिमल जुल्का आसीन थे।

62 वर्ष इस सिन्हा का कार्यकाल इस पद पर करीब 3 वर्ष का होगा।

सिन्हा के अलावा सीआईसी में पत्रकार उदय माहुरकर, पूर्व श्रम सचिव हीरालाल सामरिया और पूर्व उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक सरोज पुन्हानी को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

अब सीआईसी में मुख्य सूचना आयुक्त समेत आयुक्तों की कुल संख्या सात हो जाएगी।



विटामिन महत्वपिर्ण तथ्य

विटामिन A
रासायनिक नाम : थायमिन
कमी से रोग : रतौधी
स्रोत : गाजर, दूध, अंडा, फल
विटामिन B1
रासायनिक नाम : थायमिन
कमी से रोग : बेरी-बेरी
स्रोत : मूंगफली, आलू, सब्जियाँ

विटामिन B2
रासायनिक नाम : राइबोफ्लेबिन
कमी से रोग : त्वचा फटना, आँख का रोग
स्रोत : अंडा, दूध, हरी सब्जियाँ

विटामिन B3
रासायनिक नाम : पैंटोथेनिक अम्ल
कमी से रोग : पैरो में जलन, बाल सफेद
स्रोत : मांस, दूध, टमाटर, मूंगफली

विटामिन B5
रासायनिक नाम : निकोटिनेमाइड (नियासिन)
कमी से रोग : मानसिक विकार (पेलाग्रा)
स्रोत : मांस, मूंगफली, आलू

विटामिन B6
रासायनिक नाम : पाइरीडॉक्सीन
कमी से रोग : एनीमिया, त्वचा रोग
स्रोत : दूध, मांस, सब्जी

विटामिन H/B7
रासायनिक नाम : बायोटिन
कमी से रोग : बालों का गिरना, चर्म रोग
स्रोत : यीस्ट, गेहूं, अंडा

विटामिन B12
रासायनिक नाम : सायनोकोबालमिन
कमी से रोग : एनीमिया, पांडु रोग
स्रोत : मांस, कलेजी, दूध

विटामिन C
रासायनिक नाम : एस्कार्बिक एसिड
कमी से रोग : स्कर्वी, मसूड़ों का फूलना
स्रोत : आँवला, नींबू, संतरा, नारंगी

विटामिन D
रासायनिक नाम : कैल्सिफेरॉल
कमी से रोग : रिकेट्स
स्रोत : सूर्य का प्रकाश, दूध, अंडा

विटामिन E
रासायनिक नाम : टेकोफेरॉल
कमी से रोग : जननशक्ति का कम होना
स्रोत : हरी सब्जियाँ, मक्खन, दूध

विटामिन K
रासायनिक नाम : फिलोक्वीनॉन
कमी से रोग : रक्त का थक्का न बनना
स्रोत : टमाटर, हरी सब्जियाँ, दूध

समसामयिकी (Current Affairs) 1-5 नवंबर (November), 2020

👉इस पृष्ठ पर 1-5 नवंबर के कुल 10 महत्वपूर्ण समसामयिकी (Current Affairs) दिए गए हैं, जो निम्नलिखित है- 

1. देश की पहली सीप्लेन सेवा शुरू
2. हॉलीवुड अभिनेता शॉन कॉनेरी का निधन
3. तूफ़ान गोनी
4. प्रियंका राधाकृष्णन
5. घोघा-हजीरा रोपैक्स फेरी सेवा
6. एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस
7. मछुआरों के लिए भारत का पहला रेडियो चैनल
8. भारत की पहली सौर ऊर्जा चालित ट्रेन
9. IITM COVID गेम
10.  टीएन कृष्णन का निधन

🌹=================================🥀

1. देश की पहली की "सीप्लेन सेवा" शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 145 वीं जयंती पर "सीप्लेन सेवा" का उद्घाटन किया।
यह स्टैचू ऑफ यूनिटी को अहमदाबाद साबरमती रिवरफ्रंट से जोड़ेगा। 

स्टेचू ऑफ यूनिटी के नजदीक जलीय हवाई अड्डा (वाटर एयरोड्रम) निर्मित किया गया है। 

स्टैचू ऑफ यूनिटी से अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट के बीच 200 किलोमीटर की दूरी मात्र 40 मिनट में तय किया जा सकता है। 
सीप्लेन जमीनी हवाई अड्डे की समस्या को खत्म करेगा तथा कनेक्टिविटी बढ़ाने में सहायक होगा। 

सीप्लेन के एक तरफ का किराया ₹1500 होगा।

इस प्लेन का संचालन स्पाइसजेट कर रहा है।






2. हॉलीवुड अभिनेता शॉन कॉनेरी (Sean Connery) का नदी का निधन
हॉलीवुड अभिनेता शॉन कॉनेरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है।

पांच दशक लंबा अभिनय कैरियर रहा आइरिश मूल के अभिनेता का

ब्रायन डी पाल्मा की फिल्म 'द अनटचेबल्स' के लिए उन्हें ऑस्कर मिला था

दो बाफ्टा अवॉर्ड और तीन गोल्डन ग्लोबल से सम्मानित हो चुके हैं।

वर्ष 2000 में होलीरुड पैलेस में रानी ने दी थी "नाइट की उपाधि"

उनका जन्म 25 अगस्त, 1930 को एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड में हुआ था, जबकि मृत्यु 31 अक्टूबर, 2020 को हुआ है।





2. तूफान "गोनी"
225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तूफान 'गोनी' फिलिपिंस के तट से 1 नवंबर, 2020 को सुबह 04:50 पर टकराया है। 

तूफान के कारण यहां भारी बारिश हो रही है, तेज हवाएं चल रही है और बाढ़ के कारण सड़कें ध्वस्त हो गई हैं।

तूफान सबसे पहले सुबह कंटेंडुनस द्वीप से टकराया, इसके बाद एक अन्य द्वीप लुजोन तक पहुंच गया है। राजधानी मनीला लुजोन द्वीप पर ही स्थित है।

अभी तक 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है। फिलीपींस में गोनी तूफान को रॉली के नाम से पुकारा जा रहा है। 

यह फिलिपिंस में 2013 में आए तूफान 'हेयान' के बाद सबसे ताकतवर तूफान है। तूफान हेयान से फिलीपींस में 6000 लोगों की जान चली गई थी। 

फिलिपिंस में ऐसे शक्तिशाली तूफान आते रहते हैं। औसतन साल में 20 दफा यहां तूफान आते हैं। पिछले हफ्ते ही आए मोलावे तूफान से 22 लोगों की जान चली गई है, लेकिन उसकी तुलना में गोनी तूफान ताकतवर है।






3. प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय मूल के नागरिक हैं

भारत (चेन्नई) में जन्मी और लेबर पार्टी के नेता प्रियंका (41) लगातार घरेलू हिंसा के पीड़ित महिलाओं और शोषण के शिकार प्रवासी मजदूरों की आवाज उठाती रही है।

2019 में उन्हें जातीय समुदायों के लिए मंत्री की संसदीय निजी सचिव नियुक्त किया गया था।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैसिडा अर्डर्न की पार्टी ने 2 सप्ताह पहले देश के आम चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की थी।

प्रियंका सामुदायिक और स्वैच्छिक क्षेत्र मंत्री और सामाजिक विकास एवं रोजगार एसोसिएट मंत्री के रूप में शपथ ली है।




4. घोघा-हजीरा रोपैक्स फेरी सेवा (Ghogha-Hazira Topaz Ferry Service)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में घोघा-हजीरा रोपैक्स फेरी सेवा का शुभारंभ करेंगे।

रोपैक्स फेरी सेवा सूरत और सौराष्ट्र के बीच की 370 किमी. की वर्तमान दूरी को कम करके 60 किमी. कर देगा।

इस सेवा से परिवहन का समय 10-12 घंटे घटकर 3-4 घंटे हो जाएगा।

भावनगर घोघा से सूरत के हजीरा अदानी पोर्ट के बीच चलेगी रोपैक्स फेरी सेवा।





5. 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस
1 नवंबर को मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश का राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है।




6. मछुआरों के लिए भारत का पहला रेडियो चैनल
हाल ही में तमिलनाडु ने मछुआरों के लिए भारत का पहला रेडियो चैनल शुरू करने की बात कही है

मछुआरों के लिए भारत के पहले और एकमात्र एफएम रेडियो चैनल कडल ओसाई 90.4 का प्रसारण किया जा रहा है।

इस रेडियो चैनल पर मछुआरों को समुद्री गतिविधि और कोविड-19 से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ मछुआरे पुरुष और महिलाओं द्वारा लोकगीत और फिल्मी गानों का प्रसारण भी सुन सकते हैं।





7. भारत की पहली सौर ऊर्जा चालित ट्रेन
भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित लघु ट्रेन केरल में शुरू की गई है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा तिरुवनंतपुरम के वेल्ली टूरिस्ट विलेज में इसका उद्घाटन किया गया।

इस ट्रेन में तीन बोगियां हैं जो एक बार में 45 लोगों को ले जा सकती है

यह परियोजना ₹10 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।





8. IITM COVID गेम
आईआईटी मद्रास ने कोविड-19 वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए "IITM COVID" गेम विकसित किया है।

यह गेम एक ब्राउज़र आधारित सॉफ्टवेयर है जिसे किसी भी डिवाइस पर खोला जा सकता है।

यह 12 विभिन्न भारतीय भाषाओं, संस्कृत, तमिल, कन्नड़, तेलुगू, उडिया, मराठी, मलयालम, हिंदी, गुजराती, बंगाली, असमिया और पंजाबी में उपलब्ध है।

खेल में एक चरित्र कोरोना से बचने के लिए सभी सही चीजों का पालन करता है, जैसे कि हाथ धोना, मास्क पहनना तथा गले लगना और हैंडसेट से बचना आदि।

यदि चरित्र सही काम करता है तो उनको जुड़ जाते हैं

यह गेम बच्चों पर फोकस करके विकसित किया गया है।

यह गेम आईआईटी मद्रास की वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध है।





10. टीएन कृष्णन का निधन
92 वर्षीय मशहूर वायलिन वादक टीएन कृष्णन का तमिलनाडु में निधन हो गया है।

उन्हें संगीत कलानिधि, पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित कई उपाधियों से सम्मानित किया जा चूका है।

उनका जन्म 1928 में केरल के त्रिपुर्निथुरा में हुआ था।

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (विपो)

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन, विपो (World Intellectual Property Organization, WIPO)

परिचय
यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है।

स्थापना- 1967 

सदस्य- वर्तमान में 193 राष्ट्र, जिसमें 190 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य और कुक द्वीप समूह, होली सी और न्यूए (Niue) शामिल है।

फिलिस्तीन को स्थायी पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है

करीब ढाई हजार NGOs और IGOs को अधिकारी पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है।

भारत 1975 में विपो का सदस्य बना।


विपो का इतिहास
1. पेरिस कन्वेंशन- 1883
औद्योगिक संपदा के संरक्षण के लिए उठाया गया यह पहला कदम है।

इसमें आविष्कार, पेटेंट, ट्रेडमार्क एवं इंडस्ट्रियल से जुड़े बौद्धिक संपदा संरक्षण के प्रयास किए गए।

2. बर्न कन्वेंशन- 1886
साहित्यिक और कलात्मक कार्यों का संरक्षण

उपन्यास, लघु कथाओं, नाटक, गाने, ओपेरा, संगीत, ड्राइंग पेंटिंग, मूर्ति कला और वास्तुशिल्प कृतियां

3. मेड्रिड समझौता- 1891
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा फाइलिंग सेवा

4. United International Bureaux (BIRPI)- 1893
बौद्धिक संपदा संरक्षण के लिए

पेरिस और बर्न कन्वेंशन का प्रशासन करने के लिए स्थापित दो सचिवालय को मिलाकर BIRPI की स्थापना हुई।

5. WIPO कन्वेंशन- 1967
1967 में BIRPI बना WIPO

6. संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ WIPO- 1974
1974 में WIPO संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी बना


WIPO के कार्य
अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा नियमों को बनाने के लिए एक पॉलिसी के रूप में कार्य करना-

1. बौद्धिक संपदा के नियम बनाना 
2. तकनीकी संरचना 
3. बौद्धिक संपदा अधिकारों की सीमाएं और अपवाद 
4. सहयोग और क्षमता निर्माण 
5. विवादों को सुलझाना


WIPO की महत्वपूर्ण संधियाँ
1. विपो परफॉर्मेंस एंड फोनोग्राम संधि
इसमें विशेषकर डिजिटल माहौल में दो प्रकार के लाभार्थियों को शामिल किया गया। पहले में अभिनेता, अभिनेत्रियों और संगीतकार शामिल हैं। दूसरे में फोनोग्राम निर्माता हैं। इसमें ऐसे लोग या संस्था शामिल हैं जो ध्वनियों का निर्माण करते हैं।

भारत इस संधि को स्वीकार कर चुका है।


2. वुडापेस्ट संधि
पेटेंट प्रक्रियाओं के प्रयोजन के लिए सूक्ष्म जीवों यानि माइक्रो  ऑर्गनिजेम के डिपॉजिट की अंतरराष्ट्रीय मान्यता से जुड़ी है।

भारत इस संधि को भी स्वीकार कर चुका है


3.  मैड्रिड प्रोटोकॉल
एक आवेदन के माध्यम से 1 से अधिक देशों को कवर करने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रदान करने में ये संधि मददगार है।

भारत ने यह प्रोटोकॉल भी स्वीकार किया हुआ है


4. मराकेश संधि
दृष्टिबाधित और छपे हुए शब्दों को पढ़ने में कठिनाई महसूस करने वाले व्यक्तियों तक कार्यों को पहुंचाने में मदद के लिए 

पुस्तकों के उपलब्ध संस्करणों और अन्य कॉपीराइट कार्यों की सुविधा प्रदान करने के मामले में यह संधि छूट प्रदान करती हैं।

भारत इस संधि का अनुमोदन करने वाला पहला देश है


5. विपो कॉपीराइट संधि
यह बर्न कंवेंशन के तहत की गई एक विशेष समझौता है जो डिजिटल माहौल में लेखकों के कार्यों और उनके अधिकारों का संरक्षण करता है।

भारत इस संधि को भी स्वीकार कर चुका है।


प्रकाशन- ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स ( वैश्विक नवाचार सूचकांक)
इसमें देशों को उनके नवाचार में उनकी क्षमता और सफलता के आधार पर वार्षिक रैंकिंग दी जाती है।

इसका प्रकाशन कार्नेल यूनिवर्सिटी और इंसीड के सहयोग से किया जाता है।

यूनेस्को (UNESCO)

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन, यूनेस्को (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization, UNESCO)


 परिचय

संयुक्त राष्ट्र की एक विशेषीकृत संस्था

मुख्यालय- पेरिस (फ्रांस)

सदस्य- वर्तमान में 195 सदस्य देश एवं 11 सहयोगी सदस्य देश

हालांकि अमेरिका और इजराइल द्वारा इसकी सदस्यता छोड़ने की घोषणा

वर्तमान महानिदेशक- Audrey Azouley



इतिहास एवं उद्देश्य

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्थापना

शांति के प्रयास के लिए 37 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा यूनेस्को की स्थापना

प्रमुख उद्देश्य- शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के माध्यम से शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना



कार्यक्षेत्र

शिक्षा

प्राकृतिक विज्ञान

समाजिक एवं मानव विज्ञान

संस्कृति

सूचना एवं संचार 

सांस्कृतिक स्थलों और परंपराओं के संरक्षण के लिए वैश्विक विरासत कार्यक्रम



नोट-  भारत में वर्तमान में 29 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान के रूप में एक विभिन्न मिश्रित विश्व विरासत स्थल है।


वैश्विक प्राथमिकता

अफ्रीका
लिंग समानता



प्राथमिक समुह

स्थानी लोग
युवा
छोटे द्वीप
विकाशील देश
अल्पविकसित देश

विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization)

 विश्व व्यापार संगठन, डब्ल्यूटीओ (World Trade Organization, WTO)


परिचय

स्थापना- 1 जनवरी, 1995
मुख्यालय- जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
सदस्य- 164
यह एक वैश्विक स्वतंत्र निकाय है।
आईएमएफ और विश्व बैंक की तरह यह संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध नहीं है।



डब्ल्यूटीओ के कार्य

डब्ल्यूटीओ के प्रमुख कार्य हैं-
व्यापार समझौते का प्रशासन
व्यापार वार्ता के लिए एक फोरम
व्यापार विवादों का निपटारा
सदस्य देशों के व्यापार नीतियों की निगरानी
विकासशील देशों के लिए तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करना
अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग



WTO एवं GATT

WTO की स्थापना GATT को प्रतिस्थापित करके की गई।
GATT (General Agreement on Tariff and Trade) के सदस्यों के मध्य 8 व्यापार वार्ताएं हुई जिसके आठवें दौर में डब्ल्यूटीओ अस्तित्व में आया।

आठवें दौर की वार्ता को उरुग्वे वार्ता के नाम से जाना जाता है।

उरुग्वे वार्ता के दौरान GATT के महानिदेशक आर्थर डंकल ने एक प्रस्ताव जारी किया जिसे 'डंकल मसौदा' के नाम से जाना जाता है।




सब्सिडी

डब्ल्यूटीओ के अंतर्गत तीन प्रकार की सब्सिडी दी जाती है-

1.  ग्रीन बॉक्स सब्सिडी (Green Box Subsidy)

इसमें कोई प्रतिबंध नहीं होता है।

इसमें पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, अनुसंधान, विस्तार सेवाओं, आपदा राहत आदि के लिए सरकार द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता शामिल हैं।

2. एंबर बॉक्स सब्सिडी (Amber Box Subsidy)

यह प्रतिबंध के साथ है।

इसके अंतर्गत सरकार द्वारा कृषि उत्पादों के लिए समर्थन मूल्य का निर्धारण या कृषि उत्पादन की मात्रा के आधार पर प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता इत्यादि शामिल है।

3. ब्लू बॉक्स सब्सिडी (Blue Box Subsidy)

इसमें कोई प्रतिबंध नहीं है।

इसके अंतर्गत सरकार द्वारा कृषकों को प्रदान की जाने वाली वो आर्थिक सहायता शामिल है जो कृषि उत्पादों के उत्पादन में मात्रात्मक कमी लाने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है।



डब्ल्यूटीओ द्वारा जारी रिपोर्ट

1.  विश्व व्यापार रिपोर्ट (World Trade Report)

2. विश्व व्यापार सांख्यिकी रिपोर्ट (World Trade Statistical Report)

समसामयिकी || 26-31 मार्च, 2020

1. पूर्ण बंदी तोड़ने पर 2 साल कैद की सजा
केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि 24 मार्च को जारी पूर्ण बंदी संबंधी कदमों में स्पष्ट उल्लेख है कि इन पाबंदी वाले उपायों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर आपदा प्रबंधन कानून, 2005 की धारा 51 से 60 तक के प्रावधानों के तहत और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। 

आईपीसी के तहत अवरोध उत्पन्न करने वालों को 2 साल तक की जेल हो सकती है और किसी मामले में झूठा दावा करने पर 2 साल की कैद तथा जुर्माने की सजा हो सकती हैं।

आपदा जैसे हालात में धन या संसाधनों के दुरुपयोग पर भी 2 साल कैद तथा जुर्माना हो सकता है।



2. भारत को एक अरब डॉलर का आपातकालीन कोष देगा विश्व बैंक
विश्व बैंक ने करोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत के लिए एक अरब डॉलर के आपातकालीन कोष को मंजूरी दी है। 
निदेशक मंडल द्वारा कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए विकासशील देशों को सहायता परियोजनाओं के पहले चरण के रूप में 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रावधान किया है, जिसमें 25 देशों की मदद की जाएगी, और त्वरित प्रक्रिया के जरिए 40 देशों में नए अभियान शुरू किया जाएगा।

आपातकालीन सहायता का सबसे बड़ा हिस्सा (एक अरब डॉलर) भारत को मिला है। जबकि पाकिस्तान को 20 करोड़ डॉलर, अफगानिस्तान को 10 करोड़ डॉलर, मालद्वीप को 73 लाख डॉलर और श्रीलंका को 12.86 करोड़ डॉलर की मंजूरी मिली है।

भारत को यह सहायता बेहतर ढंग से जांच, निजी सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी और नई पृथक इकाइयों की स्थापना के लिए दी गई है। 



3. भारत की वृद्धि दर 2020 में 1.9 फीसद : आइएमएफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी वृद्धि दर 2020 में 1.9 फीसद रहने का अनुमान जताया है।

आईएमएफ के अनुसार कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां ठप होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था भीषण मंदी की ओर बढ़ गई है। यह 1930 में आई मंदी के बाद सबसे बड़ी मंदी है।


4. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (राज्य कानूनों का अनुकूलन) आदेश -2020
केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के मूल निवासियों के संबंध में 'जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (राज्य कानूनों का अनुकूलन) आदेश 2020' शीर्षक से एक अधिसूचना जारी किया है।

अधिसूचना के मुताबिक 'कोई भी व्यक्ति जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के तहत किसी भी पद पर (सरकारी नौकरी के मामले में) नियुक्ति के लिए अर्हताओं को पूरा करता हो, वह जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

अधिसूचना के एक हिस्से संशोधित जम्मू कश्मीर सिविल सेवा (विकेंद्रीकरण एवं नियुक्ति) में कहा गया, जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का मूल निवासी नहीं होने पर कोई व्यक्ति किसी भी पद पर नियुक्ति का पात्र नहीं होगा।

मूल निवासी कौन
नए कानून के अनुसार जम्मू कश्मीर का मूल निवासी वे लोग  माने जाएंगे जो वहां कम से कम 15 साल तक रहा हो। 

7 साल तक पढ़ाई करने वाला और किसी शैक्षणिक संस्था में 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की परीक्षा देने वाला कोई भी व्यक्ति मूल निवासी है।

राहत और पुनर्वास आयुक्त (प्रवासी) द्वारा प्रवासियों के रूप में पंजीकृत व्यक्ति को भी मूल निवासी माना जाएगा।

राज्य में 10 साल तक सेवाएं दे चुके नौकरशाहों (अखिल भारतीय सेवाओं के) बच्चे भी इस श्रेणी में आएंगे।

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, अखिल भारतीय सेवाओं, सार्वजनिक उपक्रम और केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों और स्वायत्त इकाइयों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, वैधानिक इकाइयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अधिकारियों और केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त शोध संस्थाओं के अधिकारियों के बच्चे भी इस श्रेणी में आएंगे बशर्ते इन अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर में 10 साल से अधिक नौकरी की हो।

उपरोक्त चारों में से किसी भी शर्त को पूरा करने वाले या जम्मू कश्मीर के ऐसे बाशिंदों के बच्चे, जो अपने रोजगार, कारोबार या पेशेवर या व्यावसायिक कारणों से इस केंद्र शासित प्रदेश के बाहर रहते हैं लेकिन उनके माता-पिता इस उपखंड के किसी भी शर्त को पूरा करते हैं, तो भी वे इस केंद्र शासित प्रदेश के निवासी समझे जाएंग

अन्य तथ्य
सरकार जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (राज्य कानूनों का अनुकूलन) आदेश-2020 से पूर्व जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (राज्य कानूनों का अंगीकार) आदेश-2020 जारी की थी जिसमें पूर्वर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के 138 कानूनों की समीक्षा, संशोधन और निरीक्षण किया गया। 138 कानूनों में से 28 को निरस्त कर दिया गया है।


5. इराक के तीसरे प्रधानमंत्री मनोनीत
इराक के राष्ट्रपति बरहम साहेल ने खुफिया प्रमुख मुस्तफा काधेमी को इस साल देश का तीसरा प्रधानमंत्री मनोनीत किया है।


6. एशिया की आर्थिक वृद्धि दर शून्य रहने की आशंका है: आइएमएफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 'कोविड-19 महामारी एशिया-प्रशांत क्षेत्र : 1960 के दशक के बाद की सबसे कम वृद्धि दर' शीर्षक से एक ब्लॉग लिखा है।

इस ब्लॉक के अनुसार '2020 में एशिया की वृद्धि दर शून्य रहने की आशंका है। एशिया की आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान 4.7 फीसद और एशियाई वित्तीय संकट के दौरान 1.3 फीसद थी। शून्य वृद्धि दर करीब 60 साल की सबसे खराब स्थिति होगी।

इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3 फीसद गिरावट की आशंका है जबकि अमेरिका और यूरोप में क्रमशः 6 फीसद और 6.6 फीसद गिरावट के अनुमान है।

चीन ने पिछले वित्तीय संकट के दौरान 8 फीसद के बराबर के राहत उपाय किए थे, जिसके कारण 2009 में चीन की आर्थिक वृद्धि दर मामूली असर के बाद 9.4 फीसद थी। किंतु इस बार उन राहत उपायों की उम्मीद नहीं है। चीन 2009 की तरह इस संकट में एशिया की वृद्धि दर को सहारा देने की स्थिति में नहीं है। इस साल चीन की आर्थिक वृद्धि दर 1.2 फीसद रहने की आशंका है जो 2019 में 6.1 फीसद थी।


7.  अंतर्राष्ट्रीय किसान दिवस
17 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।


8.  रोहित 'क्रिककिंगडम' के ब्रांड दूत बने
रोहित शर्मा को दुबई स्थित क्रिकेट अकादमी 'क्रिककिंगडम का ब्रांड दूत बनाया गया है।
 क्रिककिंगडम क्रिकेट से संबंधित एक समृद्ध प्रशिक्षण अनुभव प्रदान करने के लिए संरचित प्रशिक्षण अकादमी (कोचिंग) है।


9. प्लाज्मा टेस्ट
केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार कोरोना संक्रमण के मरीजों को बचाने के लिए प्लाज्मा टेस्ट को मंजूरी दे दी है।

 प्लाज्मा टेस्ट
इस तकनीकी ने जिस मरीज को एक बार कोरोना हो जाता है और बाद में जब वह ठीक होता है तो उसके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह मरीज को ठीक होने में मदद करती है।

ऐसा व्यक्ति जो कोरोना से ठीक हो गया है, वह रक्तदान करता है। उसके खून से प्लाज्मा निकाला जाता है और उस प्लाज्मा को किसी दूसरे मरीज में डाल दिया जाता है जो बीमार है।हालांकि अभी यह ट्रायल के रूप में चल रहा है।


10. दीक्षा पोर्टल
'दीक्षा प्लेटफार्म' मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
इस प्लेटफार्म पर कोरोना के प्रबंधन के लिए 'इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग (आइगॉट) नामक प्रशिक्षण मॉड्यूल शुरू किया  है।

पोर्टल का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अग्रिम पंक्ति में तैनात लोगों की क्षमताओं को बढ़ाना है।




विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization)

2. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization)

परिचय
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) = World Health Organization
स्थापना- 7 अप्रैल, 1948
मुख्यालय- जेनेवा, स्वीटजरलैंड
स्वास्थ्य दिवस- 7 अप्रैल


प्राथमिक कार्य क्षेत्र
1. स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार
2. गैर संचारी रोग (Non-Communicable Diseases)
3. संचारी रोग (Communicable Diseases)
4. कॉर्पोरेट सेवाएं (Corporate Services)
5. निगरानी और प्रतिक्रिया (Surveillance and Response)


डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी रिपोर्ट
डब्ल्यूएचओ द्वारा दो प्रमुख रिपोर्ट जारी की जाती है-
1. विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट (World Health Report)
2. स्वास्थ्य के लिए मानव संसाधन (Human Resource Health)


महत्वपूर्ण तथ्य
डब्ल्यूएचओ के प्रयासों से स्मालपॉक्स का 1980 में उन्मूलन किया गया।

स्मालपॉक्स ऐसी पहली बीमारी थी जिसका उन्मूलन डब्ल्यूएचओ के प्रयासों से हुआ।

डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन डब्लूएचओ के उपमहानिदेशक के पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय हैं।


संयुक्त राष्ट्र (United Nation)

1. संयुक्त राष्ट्र (UNITED NATION)

परिचय
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को हुई थी।

इसका मुख्यालय - न्यूयॉर्क में है।

सदस्य राष्ट्र - 193 

संयुक्त राष्ट्र के मिशन और कार्य इसके चार्टर में निहित उद्देश्यों और सिद्धांतों द्वारा निर्देशित हैं।


इतिहास 
1945 में 50 देशों के प्रतिनिधियों ने सैनफ्रांसिस्को में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के लिए ड्राफ्ट तैयार किया था।

26 जून, 1945 को 50 देशों के प्रतिनिधियों ने चार्टर पर हस्ताक्षर किए।

पोलैंड बाद में चार्टर पर हस्ताक्षर करके उसके संस्थापक सदस्यों में शामिल हुआ।

प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को 'संयुक्त राष्ट्र दिवस' मनाया जाता है।


प्रमुख भाग
संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंग हैं-

1. महासभा
महासभा संयुक्त राष्ट्र का मुख्य प्रतिनिधि अंग है जो विचार विमर्श एवं नीति निर्माण संबंधी कार्यों के लिए उत्तरदाई है।
संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य महासभा के भी सदस्य होते हैं।

प्रतिवर्ष सितंबर में महासभा का सम्मेलन होता है।

महासभा में अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा, नए सदस्यों के आगमन एवं बजट आदि पर बहुमत से निर्णय किया जाता है।


2. सुरक्षा परिषद
अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना सुरक्षा परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों के लिए एक वोट निर्धारित है।

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत सभी सदस्य सुरक्षा परिषद के निर्णयों का पालन करने के लिए बाध्य हैं।
इसमें 15 सदस्य हैं- 5 स्थायी और 10 अस्थायी

चीन, रूस, फ़्रांस, यूनाइटेड किंग्डम एवं यूएसए को स्थायी सदस्यता का विशेष दर्जा प्राप्त है।

इसके तहत इन्हें विशेष वोटिंग पावर 'वीटो का अधिकार' (Right to Veto) प्राप्त है।

वीटो अधिकार के अनुसार, पांच स्थायी सदस्य देशों में से कोई भी देश अगर सुरक्षा परिषद द्वारा लिए गए किसी संकल या निर्णय में नकारात्मक वोट करता है तो वह संकल्प या निर्णय मंजूर नहीं होगा।

अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है।


3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
यह परिषद नीति समीक्षा और नीति वार्ता के लिए जिम्मेदार है।
इसका कार्य आर्थिक सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर सिफारिश करना है।

विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए यह एक प्रमुख निकाय है।

इसमें 54 सदस्य हैं।

सतत विकास पर विचार के लिए यह एक केंद्रीय मंच है।

यह एक स्थायी संस्था है, परंतु इसके एक तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष मुक्त होते हैं।

यह परिषद अपना कार्य विभिन्न प्रकार के आयोगों, स्थायी समितियों तथा विशेष संस्थाओं के माध्यम से करती है।


4. न्यास परिषद
यह सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों से बना है।
 न्यूयॉर्क स्थित न्यास परिषद

विकसित देशों द्वारा विकासशील देशों की सहायता करना इसका मुख्य सिद्धांत है।

परिषद का कार्य था ट्रस्टीशिप सिस्टम के तहत आने वाले ट्रस्ट क्षेत्रों के प्रशासन की निगरानी करना ।

इसका लक्ष्य इन ट्रस्ट क्षेत्रों की स्वतंत्रता या स्वयं की सरकार की स्थापना करना था।

संयुक्त राष्ट्र के अंतिम ट्रस्ट टेरिटरी पलाऊ द्वीप (अमेरिका प्रशासित) के स्वतंत्र होने के साथ ही न्यास परिषद के कार्य समाप्त हो गया।


5. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
यह संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग है।
इसमें 15 न्यायाधीश होते हैं जिनका कार्यकाल 9 वर्ष का होता है।

इसका मुख्यालय पीस पैलेस, द हेग (नीदरलैंड) में स्थित है।

संयुक्त राष्ट्र के अन्य सभी अंग न्यूयॉर्क में स्थित है।

इसका प्रमुख कार्य कानूनी प्रश्नों पर संयुक्त राष्ट्र को सलाह देना है।


6. सचिवालय
इसका प्रमुख कार्य संयुक्त राष्ट्र के प्रति दिन के कार्यों को निपटाना है।
  संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क)

सचिवालय का प्रमुख महासचिव होता है।

महासचिव की नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि के लिए होता है।

महासचिव संगठन का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है।


संयुक्त राष्ट्र के कार्य
अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना
मानवाधिकारों की सुरक्षा करना
माननीय सहायता प्रदान करना
सतत विकास को बढ़ावा देना
अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देना


संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख क्षेत्रीय केंद्र
अफ्रीका में- नैरोबी (केन्या), अदीस अबाबा (इथोपिया)
उत्तरी अमेरिका- न्यूयॉर्क (अमेरिका)
दक्षिण अमेरिका- सेंटियागो (चिली)
दक्षिण एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र में- बैंकॉक (थाईलैंड)
यूरोप एवं मध्य एशिया में- जेनेवा (स्विट्जरलैंड), वियना (ऑस्ट्रिया), द हेग (नीदरलैंड)
मध्य पूर्व क्षेत्र में- बेरुत (लेबनान)


कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...