बंगलादेश की रिजवाना हसन को अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार के लिए चुना गया

बंगलादेश की पर्यावरणविद अधिवक्ता रिजवाना हसन को वर्ष 2022 के अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार के लिए चुना गया है।



वे विश्व की उन 12 महिलाओं में शामिल हैं जिन्हें अपने समुदाय में बदलाव लाने के असाधारण साहस और नेतृत्व के लिए अमरीकी विदेश विभाग द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

अमरीकी विदेश विभाग से जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया गया है कि रिजवाना हसन ने पर्यावरण की रक्षा तथा हाशिए पर रहे बंगलादेशियों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए असाधारण साहस और नेतृत्व का परिचय दिया है।

रिजवाना हसन बंगलादेश पर्यावरण अधिवक्ता संघ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्होंने वनों की कटाई, प्रदूषण, और अवैध भूमि विकास के खिलाफ कई मामले उठाए हैं।


उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए वर्ष 2012 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

अमेरिकी विदेश विभाग ने इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी। अब तक 80 देशों की 170 महिलाओं को उनके साहस और हौसले के लिये सम्मानित किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पहलगाम आतंकी हमला और भारत के प्रधानमंत्री मोदी की बिहार की रैली में दिए गए चेतावनी से उपजे सवालों का अभी तक जवाब नहीं मिला

हाल ही में, भारत के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में एक बहस के दौरान बताया कि भारतीय सेना के एक संयुक्त अभियान (ऑपरेशन महादेव) में त...