श्रीलंका चीन को 1 लाख टॉक मकैक (Toque Macaque) निर्यात करेगा।

श्रीलंका चीन को 1 लाख टॉक मकैक (Toque Macaque) निर्यात करने की योजना बना रहा है।



टॉक मकैक के बारे में

  • यह एक लाल-भूरे रंग का ओल्ड वर्ल्ड से संबंधित बंदर है। 
  • यह श्रीलंका की स्थानिक प्रजाति है।
  • ओल्ड वर्ल्ड: एशिया, अफ्रीका व यूरोप की स्थानिक प्रजाति है।
  • इस प्राइमेट की सबसे विशिष्ट विशेषता इसके सिर के शीर्ष पर बालों का टॉक (टोपी) के रूप में होना है।
  • इसकी एक बहुत ही लंबी व पतली पूंछ होती है।
  • यह अत्यधिक सामाजिक प्राणी है। एक झुंड में 40 तक बंदर होते हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) दर्जाः एंडेंजर्ड ।

अमेरिका ने अपनी सीनेट के एक संकल्प में मैकमहोन रेखा को चीन और भारत के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रूप में मान्यता दी है

अमेरिका ने अपनी सीनेट के एक संकल्प में मैकमहोन रेखा को चीन और भारत के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रूप में मान्यता दी है।



आप को बता दें कि मैकमहोन रेखा पूर्वी क्षेत्र में चीन और भारत के बीच वास्तविक सीमा के रूप में कार्य करती है।

यह रेखा विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच, पश्चिम में भूटान से लेकर पूर्व में म्यांमार तक की सीमा को दर्शाती है।

यह भूटान के किनारे से बर्मा सीमा पर स्थित इसु रजी दरें तक विस्तारित है।

इस रेखा का निर्धारण 1914 के शिमला सम्मेलन के दौरान किया गया था। यह सम्मेलन ग्रेट ब्रिटेन, चीन और तिब्बत के बीच आयोजित हुआ था।

बृहस्पति, सौरमंडल में सबसे अधिक चंद्रमा वाला ग्रह बना

बृहस्पति, सौर मंडल में सबसे अधिक चंद्रमा वाला ग्रह बन गया है। 12 नये चंद्रमाओं की खोज के साथ इसके वर्तमान में 92 चंद्रमा हो गए हैं। इससे पहले सर्वाधिक चंद्रमा शनि ग्रह (83 चन्द्रमा) के थे।



बृहस्पति सौर मंडल में गैलीलियो द्वारा खोजे गए ऐसे पहले चंद्रमाओं का ग्रह है, जो न तो सूर्य की परिक्रमा कर रहे थे तथा न ही पृथ्वी की। बृहस्पति ग्रह एक लघु सौर मंडल की तरह कार्य करता है।

बृहस्पति के चार सबसे बड़े चंद्रमाओं; आयो, यूरोपा, गेनीमेड और कैलिस्टो को गैलीलियन उपग्रह कहा जाता है। 

  • आयो सौर मंडल में सबसे अधिक ज्वालामुखीय रूप से सक्रिय पिंड है।
  • यूरोपा की अधिकांश सतह पर तरल बर्फ है।
  • गेनीमेड सौरमंडल का सबसे बड़ा चंद्रमा है। यह एकमात्र ऐसा ज्ञात चंद्रमा भी है, जिसके पास अपना स्वयं का आंतरिक रूप से उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र है।
  • कैलिस्टो की सतह अत्यंत भारी गड्डों वाली ( क्रेटर युक्त) और प्राचीन है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम है- 'वैश्विक खुशहाली के लिए वैश्विक विज्ञान'। इस विषय का चयन वैश्विक संदर्भ में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से किया गया है।



राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, भारत के भौतिकविज्ञानी सर सी.वी. रमन के रमन प्रभाव की खोज की याद में प्रति वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है।

बिहार में जाति आधारित जनगणना शुरू

बिहार में आज से जातिगत सर्वेक्षण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि सर्वेक्षण के पहले चरण में, प्रत्येक परिवार की आर्थिक स्थिति के साथ केवल जाति संबंधी आंकड़े जुटाए जाएंगे और उप-जाति संबंधी आंकड़े नहीं लिए जाएंगे। 



उन्होंने कहा कि जनगणना कर्मी राज्य से बाहर रह रहे बिहार के लोगों से भी बातचीत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेक्षण में प्रत्येक परिवार की आर्थिक स्थिति का विधिवत उल्लेख किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जातिगत सर्वेक्षण से यह समझने में मदद मिलेगी कि वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कौन-से उपाय किए जाने आवश्यक हैं। सर्वेक्षण के पहले चरण में राज्य के सभी परिवारों की गिनती की जायेगी। 

अप्रैल महीने में शुरू होने वाले दूसरे चरण में परिवारों में रह रहे लोगों, उनकी जाति, उप जाति और सामाजिक आर्थिक स्थिति संबंधी आंकडे जुटाए जाएंगे। जातिगत सर्वेक्षण इस वर्ष 31 मई को समाप्त होगा। 

सर्वेक्षण के लिए लगभग पांच लाख कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं। सर्वेक्षण के लिए राज्य सरकार पांच सौ करोड़ रुपये का व्यय अपने आकस्मिक कोष से करेगी।

आपको बता दें कि भारत में अंतिम बार जाति आधारित जनगणना 1931 में और उसके बाद 2011 किया गया।

ऑस्ट्रेलिया की संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी दी

ऑस्ट्रेलिया की संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी दी है।



श्री गोयल ने कहा कि यह समझौता भारतीय व्यापार के सभी क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि भारत का कपड़ा और रत्न तथा आभूषण क्षेत्र ऑस्ट्रेलिया के उच्च आय वाले लोगों तक पहुंच बनाने के लिए इस समझौते का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ- फिक्की ने कहा कि इस समझौते से खनन और खनिज, औषधि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, परिवहन, रत्न और आभूषण, पर्यटन और वस्त्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अवसर खुलेंगे जिससे भारत में लगभग दस लाख नौकरियां सृजित होंगी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मुक्त व्यापार समझौता निर्यातकों को व्यापक अवसर प्रदान करेगा।

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ- FIEO ने कहा कि माल के निर्यात और सेवाओं के लिए आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते से कई अवसर खुलेंगे। 

भारतीय उद्योग संघ-CII ने भी भारत-ऑस्ट्रेलिया मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत किया।

ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का मुख्य भूमि और ओशनिया क्षेत्र में स्थित सबसे बड़ा देश है।
  • राजधानी : कैनबेरा
  • सबसे बड़ा शहर : सिडनी
  • मुद्रा : ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
  • प्रधानमंत्री : एंथोनी अल्बानीस

पाकिस्तान में लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को आज सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया

पाकिस्तान में लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को आज सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे निवर्तमान सेना अध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा का स्थान लेंगे, जो छह वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद इस महीने बाद में सेवा निवृत्त हो जायेंगे।



पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज़ शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल सहीर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का अध्यक्ष और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर को पाकिस्तान का सेना प्रमुख नियुक्त करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान

  • पाकिस्तान दक्षिण एशिया का एक संप्रभु इस्लामिक गणराज्य देश है। इसकी दक्षिणी सीमा अरब सागर से जबकि पूर्वी सीमा भारत से लगती है। भारत से लगने वाली सीमा को 'रेडक्लिफ सीमा' के नाम से जाना जाता है।
  • राजधानी : इस्लामाबाद
  • मुद्रा : पाकिस्तानी रुपया
  • प्रधानमंत्री : शहबाज शरीफ़

ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन

यह संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की एक वार्षिक रिपोर्ट है।



WMO मौसम विज्ञान (मौसम और जलवायु), जल विज्ञान (हाइड्रोलॉजी) और संबंधित भू-भौतिकीय विज्ञान (Geophysical Sciences) के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।

2022 की रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष:

पृथ्वी को गर्म करने वाली 3 मुख्य ग्रीनहाउस गैसों का वायुमंडलीय स्तर, वर्ष 2021 में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। ये 3 मुख्य ग्रीनहाउस गैसे हैं- कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड।

जैविक और मानव-जनित दोनों कारणों से ऐसा हुआ है। 2030 तक उत्सर्जन में वर्ष 2010 के स्तर से 10.6% की वृद्धि होगी।

भारत और चीन के बीच नमका चू का युद्ध

नमका चू का युद्ध भारत और चीन के मध्य लड़ा गया था।



वर्ष 1962 का भारत-चीन युद्ध 20 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इस दिन चीनी सेना ने नमका चू नदी के तट पर भारतीय चौकियों पर हमला किया था। यह नदी अरुणाचल प्रदेश में थगला रिज के दक्षिण में प्रवाहित होती है।

भारत ने विवादित क्षेत्रों में चीनी विस्तार को रोकने के लिए फॉरवर्ड पॉलिसी के हिस्से के रूप में 'नमका चू' में अपनी चौकियां (ढोला चौकी) स्थापित की थी।

भारतीय सैनिक संख्या बल में कम थे तथा उनके पास हथियारों व रसद की भी बहुत कमी थी, फिर भी वे चीनी सैनिकों के साथ वीरतापूर्वक लड़ते रहे थे।

चीन

  •  राजधानी : बीजिंग
  • मुद्रा : रॅन्मिन्बी
  • राष्ट्रपति : शी जिनपिंग
  • सरकार : साम्यवादी 
  • विश्व का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है।
  • विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है।

ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने, वे भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री होंगे

ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं। वे भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री होंगे। सुनक यह पद लिज़ ट्रस के स्तीफे के बाद ग्रहण किया है। इससे पहले, सुनक ब्रिटेन के वित्त मंत्री थे। 



अपने पहले भाषण में सुनक ने कहा कि ब्रिटेन गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और उनका चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कुछ गलतियों को सही करने के लिए किया गया है। 

आप को बता दें कि सुनक सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी से है।


कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...