असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021

हाल ही में असम सरकार ने 'असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021' को एक संशोधन के माध्यम से और अधिक कठोर बनाया गया है।

यह अधिनियम बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी को रोकने के लिए पारित किया गया था।

यह बिना वैध दस्तावेजों के असम से मवेशियों के अंतर-राज्यीय परिवहन को प्रतिबंधित करता है।

संशोधन पुलिस को संपत्तियों के जप्त करने का अधिकार देता है यदि पुलिस के पास प्रथम दृष्टया विश्वास करने का कारण हो कि संपत्ति पिछले 6 वर्षों में अवैध पशुव्यापार से अर्जित धन से प्राप्त की गई है।


असम

राजधानी - दिसपुर
गवर्नर - जगदीश मुखी 
मुख्यमंत्री - हेमंत विश्व शर्मा

पढ़े भारत अभियान का शुभारंभ

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन पढ़े भारत का शुभारंभ किया।



'पढ़े भारत' अभियान बच्चों, शिक्षकों, माता-पिता, समुदाय और शैक्षिक प्रशासकों सहित राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सभी हितधारकों की भागीदारी को लक्षित करता है।

यह अभियान छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह रचनात्मकता, महत्वपूर्ण शब्दावली और मौखिक एवं लिखित दोनों में व्यक्त करने की क्षमता विकसित करता है।।

यह बच्चों को अपने परिवेश और वास्तविक जीवन की स्थिति से संबंधित होने में मदद करेगा।

बालवाटिका में कक्षा 8 तक पढ़ने वाले बच्चे इस अभियान का हिस्सा होंगे।

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए संविधान सम्मेलन का गठन

दक्षिण अमेरिकी देश चिली ने जलवायु और पारिस्थितिक आपातकाल से निपटने की दिशा में एक नया संविधान लिखने के लिए एक संविधान सम्मेलन का गठन किया है।



चिली को आधिकारिक तौर पर चिली गणराज्य के रूप में जाना जाता है। इसकी राजधानी सेंटियागो है।

यह एक दक्षिण अमेरिकी देश है जो पूर्व में एंडीज और पश्चिम में प्रशांत महासागर के बीच स्थित है।

इसके उत्तर में पेरू, उत्तर-पूर्व में बोलिविया, पूर्व में अर्जेंटीना और दक्षिण में ड्रेक पैसेंज है।

अटाकामा रेगिस्तान दुनिया के सबसे शुष्क रेगिस्तान में से एक है और चिली के उत्तरी हिस्से में स्थित है।

यह सोडियम नाइट्रेट उर्वरक का स्रोत है।

चुक्विकामाटा दुनिया का सबसे बड़ा ताम्र शहर है।

क्वांटम कंप्यूटिंग प्रयोगशाला और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्थापना

भारतीय सेना ने हाल ही में मध्यप्रदेश के महू में क्वांटम कंप्यूटिंग प्रयोगशाला और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए एक केंद्र स्थापित किया है।



क्वांटम प्रौद्योगिकी क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांतों पर आधारित है। इसे बीसवीं शताब्दी के शुरुआत में विकसित किया गया था।


अनुप्रयोग

सिक्योर कम्युनिकेशन : चीन ने हाल ही में स्थली स्टेशनों और उपग्रहों के बीच सुरक्षित क्वांटम संचार लिंक स्थापित किया है।

शोध कार्य : यह गुरुत्वाकर्षण, ब्लैक होल आदि से जुड़े भौतिकी के कुछ मूलभूत प्रश्नों को हल करने में मदद करता है।

आपदा प्रबंधन : क्वांटम अनुप्रयोगों का उपयोग कर सुनामी, सूखा, भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं के बारे में आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है।

जलवायु परिवर्तन : क्वांटम प्रौद्योगिकी के जरिए जलवायु परिवर्तन से जुड़े आंकड़ों के संग्रह को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है।

 फॉर्मास्युटिकल अनुप्रयोग : क्वांटम कंप्यूटिंग नए अणुओं और संबंधित प्रक्रियाओं की खोज की सीमा को कम करने में मददगार है।

औद्योगिक क्रांति 4.0 : क्वांटम कंप्यूटिंग प्रयोग औद्योगिक क्रांति 4.0 का एक अभिन्न अंग है।

चीन ने निकारगुआ में एक दूतावास खोला

चीन ने हाल ही में 1990 के बाद पहली बार निकारगुआ में एक दूतावास खोला है।



चीन ने यह कदम निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार के ताइवान से संबंध समाप्त करने के बाद उठाया है।

निकारगुआ उत्तर में होंडुरास, पूर्व में कैरेबियन सागर, दक्षिण में कोस्टारिका और पश्चिमी में प्रशांत महासागर से घिरा है।


निकारगुआ

  • राजधानी - मानागुआ
  •  मुद्रा - कोर्डोबा

 

सरकार ने सोया पर 30 जून, 2022 तक की अवधि के लिए भंडार सीमा तय की

 केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी किया है कि सोया से बने खाद्य पदार्थ की घरेलू कीमतों को कम करने के लिए सोया पर 30 जून, 2022 तक की अवधि के लिए भंडार सीमा तय कर दी है। सोया भंडार नियंत्रण आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है।



उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि इस आदेश के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग के परामर्श से स्टॉक की सीमा तय की गई है। 

केंद्र ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की अनुसूची में संशोधन करके 30 जून, 2022 तक 'सोया खाद्य उत्पाद' को आवश्यक वस्तु के रूप में घोषित करने के लिए वस्तु अधिनियम के तहत एक आदेश अधिसूचित किया है। 

इस निर्णय से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सोया खाद्य उत्पाद और वितरण को विनियमित करने और बाजार में इस वस्तु की बिक्री और उपलब्धता को सरल बनाया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2022 सत्र के लिए नारियल के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाने की मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2022 सत्र के लिए नारियल के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाने की मंजूरी दे दी है। 



सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि उचित औसत गुणवत्ता वाले नारियल यानि मिलिंग खोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल दस हजार तीन सौ 35 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार पांच सौ 90 रुपये कर दिया गया है। 

पूजा आदि के लिए इस्तेमाल होने वाले नारियल यानि बॉल खोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 10 हजार छह सौ रुपये से बढाकर 11 हजार रुपये कर दिया गया है।

यह फैसला कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। 

इससे किसानों का मुनाफा कम से कम 50 प्रतिशत सुनिश्चित होगा। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और प्रगतिशील कदम है।

 नारियल उत्पादक राज्यों में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारिता विपणन परिसंघ लिमिटेड और भारतीय राष्ट्रीय सहकारिता उपभोक्ता परिसंघ लिमिटेड, न्यूनतम समर्थन मूल्य कार्य-कलापों के लिए एक केंद्रीय नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करते रहेंगे।

अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाईडेन ने चीन के शिनजियांग में जबरन श्रम से तैयार उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाया

अमरीकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने चीन के शिनचियांग प्रांत में उइगरों के जबरन श्रम से तैयार उत्पादों का अमरीका में आयात प्रतिबंधित कर दिया है। श्री बाइडन ने कल इससे जुड़े कानून पर हस्ताक्षर किए। 



व्हाइट हाउस ने बताया कि शिनचियांग प्रांत में उइगरों से जबरन काम लेने के लिए जिम्मेदार विदेशी लोगों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

इस महीने के शुरू में, अमरीकी संसद के दोनों सदनों ने इस विधेयक को पूर्ण बहुमत से पारित किया था। इस कानून के बाद अब शिनचियांग के उइगर, कजाख, किर्गिज और तिब्बती लोगों द्वारा बनाए गए सामानों का अमरीका में आयात नहीं किया जा सकेगा।

अमरीका ने यह कदम पेइचिंग में अगले वर्ष प्रस्तावित शीतकालीन ओलिम्पिक के बहिष्कार के लिए तेज होते अभियानों को देखते हुए उठाया है।

प्रधानमंत्री ने गोवा में 600 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोवा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 'गोवा मुक्ति समारोह दिवस' में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने समारोह के दौरान 'आपरेशन विजय' के स्वतंत्रता सेनानियों और वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया। श्री मोदी ने गोवा मुक्ति आंदोलन के सेनानियों के योगदान को याद किया।


गोवा पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने पणजी के आजाद मैदान में शहीदी स्मारक पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्री मोदी ने मिरामारा तट पर फ्लाई पास्ट और सेल परेड का अवलोकन किया। श्री मोदी ने गोवा में साढे 6 सौ करोड रूपये लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास भी किया।


गोवा मुक्ति दिवस भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा चलाये गये 'आपरेशन विजय' की सफलता के उपलक्ष्य में हर वर्ष 19 दिसम्बर को मनाया जाता है। 1961 में गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया गया था।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के कोविड टीके कोवोवैक्‍स के आपात उपयोग की मंजूरी दी



स्वास्थ्य संगठन ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से बच्चों के लिए बनाई गई कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स के आपात उपयोग को मंजूरी दे दी है।

संगठन के अनुसार, इस फैसले से कम आय वाले देशों में और अधिक लोगों को वैक्सीन देने के प्रयास में तेज़ी आएगी। 

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इस वैक्सीन के निर्माण के लिए नोवावैक्स से लाइसेंस प्राप्त किया है। 

संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने ट्विटर पर कहा कि कोविड के विरुद्ध संघर्ष में यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और प्रभावकारिता के मामले में कोवोवैक्स के परीक्षण परिणाम शानदार रहे हैं।

कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागया

हाल ही में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार ने नबालिकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...