अमरीका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने रूस के तेल और गैस क्षेत्र पर नये प्रतिबंध लगा दिये

अमरीका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के लिए रूस के तेल और गैस क्षेत्र पर नये प्रतिबंध लगा दिये हैं।



अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में रूस से तेल और गैस के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

इससे पहले यूरोपीय संघ ने कहा था कि वह रूस से गैस के आयात में दो तिहाई की कमी करेगा। 

27 देशों के यूरोपीय संघ को अपनी गैस जरूरतों के 40 प्रतिशत की आपूर्ति रूस से करनी पड़ती है। संघ ने कहा कि वह गैस ऊर्जा के अन्य विकल्प अपनायेगा और तेजी से स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों का विस्तार करेगा। इस प्रकार 2030 से पहले जीवाश्म ईंधन के लिए रूस पर निर्भरता समाप्त कर लेगा।

यूरोपीय संघ के नेताओं की दो दिन की बैठक बृहस्पतिवार से पैरिस के बाहरी क्षेत्र वर्सेलिस में होगी। इस बैठक में जीवाश्म ईंधन के लिए रूस पर निर्भरता कम करने के उपायों पर विचार किया जायेगा।


ब्रिटेन के व्यापार और ऊर्जा मंत्री क्वासी क्वार्टंग ने ट्विटर पर कहा कि ब्रिटेन भी चरणबद्ध रूप से इस वर्ष के अंत तक रूस से तेल आयात बंद कर देगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का पहला उर्ध्वाधर उठने वाला (Vertical lift) समुद्री रेलवे पुल का उद्घाटन किया

हाल ही में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह भारत का पहला उर्ध्वाधर उठने (Vertical lift)...