समसामयिकी समाचार (Current Affairs News) के अंतर्गत राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण एवं परीक्षा उपयोगी घटनाओं को शामिल किया जाता है।
पेज
▼
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को 'नानसेन शरणार्थी पुरस्कार'
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को 'नानसेन शरणार्थी पुरस्कार'
जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNHCR) के वर्ष 2022 के 'नानसेन शरणार्थी पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।
उन्हें यह पुरस्कार सीरियाई संकट के दौरान शरणार्थियों की सुरक्षा हेतु किए गए उनके कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।
नानसेन शरणार्थी पुरस्कार के बारे में
इस पुरस्कार को वर्ष 1954 में स्थापित किया गया था।
यह पुरस्कार शरणार्थियों और आंतरिक रूप से विस्थापित या राज्य विहीन लोगों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, समूहों या संगठनों को दिया जाता है।
इसका नाम नॉर्वेजियन अन्वेशक, वैज्ञानिक, राजनयिक और मानवतावादी 'फ्रीडजॉफ नानसेन' के नाम पर रखा गया है।
वह लीग ऑफ नेशंस में शरणार्थियों के लिए पहले उच्चायुक्त थे। उन्हें वर्ष 1922 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रथम पुरस्कार विजेता : एलेनोर रुजवेल्ट है। वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की प्रथम अध्यक्ष थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें