समसामयिकी समाचार (Current Affairs News) के अंतर्गत राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण एवं परीक्षा उपयोगी घटनाओं को शामिल किया जाता है।
पेज
▼
प्रशांत महासागर में एक नए द्वीप का उद्भव
नासा की पृथ्वी वेधशाला के अनुसार दक्षिण प्रशांत महासागर में एक नए द्वीप का निर्माण हुआ है।
इस द्वीप की उत्पत्ति टोंगा (होम रीफ) के निकट जल के नीचे एक ज्वालामुखी उद्गार से लावा के निकलने तथा उसके समुद्र सतह के ऊपर आ जाने के बाद हुई है।
होम रीफ, टोंगा-केरमाडेक सबडक्शन जोन का हिस्सा है। यहां तीन विवर्तनिक प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं और समुद्र के नीचे के ज्वालामुखी के लिए एक सक्रिय क्षेत्र का निर्माण करती है।
नए भूखंड का आकार तेजी से बढ़ कर 1-8 एकड़ से अधिक हो गया है।
इससे पहले वर्ष 1852, 1857, 1984 और 2006 में सागरों के नीचे ज्वालामुखी उद्गार हुए थे। प्रत्येक उद्गार से नए द्वीप का निर्माण हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें