पेज

भारत-बांग्लादेश के बीच हल्दीबाड़ी-चिल्हाटी रेल लिंक चालू हुआ

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच हुए वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों ने संयुक्त रूप से हल्दीबाड़ी-चिल्हाटी रेल लिंक का उद्घाटन किया जो दोनों देशों की सीमाओं को जोड़ेगा।

हल्दीबाड़ी भारत में है जबकि चिल्हाटी बांग्लादेश में है।
1965 तक भारत और बांग्लादेश (तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान) के बीच 7  रेल लिंक चालू थे; वर्तमान में दोनों देशों के बीच 4 लिंक चालू है।

हल्दीबाड़ी-चिल्हाटी रेल लिंक दोनों देशों के बीच चालू होने वाला पांचवां लिंक है।

इस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने 'बंगबंधु-बापू डिजिटल' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और साथ में शेख मुजीबुर्रहमान की याद में एक स्टाम्प भी जारी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें